Categories: देश

कुवैत से हैदराबाद आ रही Indigo फ्लाइट को कराया इमरजेंसी लैंड, बम से उड़ाने की मिली धमकी

Bomb Threat on Indigo flight Kuwait: कुवैत से हैदराबाद आ रही इंडिगो फ्लाइट को बम धमकी का ईमेल मिलने पर मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. सुरक्षा जांच जारी है. इससे पहले भी ऐसी धमकी मिल चुकी है.

Published by sanskritij jaipuria

Bomb Threat on Indigo flight Kuwait: मुंबई एयरपोर्ट पर सोमवार सुबह इंडिगो की एक फ्लाइट की आपातकालीन लैंडिंग कराई गई. ये विमान कुवैत से हैदराबाद की ओर जा रहा था. उड़ान के दौरान ही इसे बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिसके बाद सुरक्षा कारणों से विमान को तुरंत मुंबई मोड़ दिया गया.

जानकारी के मुताबिक, धमकी भरा ईमेल दिल्ली एयरपोर्ट प्रशासन को भेजा गया था. ईमेल मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए विमान को नजदीकी सुरक्षित एयरपोर्ट मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतारा गया.

Related Post

कैसे हुई लैंडिंग

FlightRadar24 के अनुसार, ये इंडिगो फ्लाइट एयरबस A321-251NX ने रात 1:56 बजे कुवैत से उड़ान भरी थी. इसे हैदराबाद पहुंचना था, लेकिन सुबह करीब 8:10 बजे धमकी के चलते मुंबई में ही उतार लिया गया. लैंडिंग के बाद विमान और यात्रियों की सुरक्षा जांच की गई.

पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां

यह पहली बार नहीं है जब ऐसी धमकी मिली हो. 23 नवंबर को भी बहरीन से हैदराबाद आने वाली एक उड़ान को बम की धमकी दी गई थी. उस समय भी सुरक्षा कारणों से विमान को मुंबई हवाई अड्डे की ओर मोड़ दिया गया और वहां आपातकालीन लैंडिंग कराई गई थी.

sanskritij jaipuria

Recent Posts

Fighter Jet Crash: पहले रडार से गायब, फिर मिला मलबा! भारतीय वायुसेना का सुखोई फाइटर जेट क्रैश

Fighter Jet Crash: इंडियन एयर फ़ोर्स की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान के…

March 6, 2026

Aaj Ka Mausam: पसीने छुड़ाएगी गर्मी या बारिश देगी राहत? जानें कैसा रहेगा दिल्ली से लेकर बिहार तक का मौसम

Today Weather: दिल्ली से लेकर यूपी तक का मौसम अब अपना मिजाज बदलने लगा है.…

March 6, 2026

Chanakya Niti: शादी करने के लिए सुंदर लड़की में होने चाहिए ये 5 और गुण, वरना कर दें इन्कार

Chanakya Niti: शादी के लिए लड़की का चयन करने के दौरान बहुत सी बातों का ध्यान…

March 5, 2026

CBSE Board Exams 2026: मिडिल ईस्ट के 7 देशों में सीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षाएं रद्द, 12वीं की स्थगित

CBSE Board Exams 2026: मध्य पूर्व के देशों में जारी तनावपूर्ण हालात को देखते हुए…

March 5, 2026

OTT Release: ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का तड़का, अनिल कपूर से प्रभास तक की फिल्में-सीरीज करेंगी धमाकेदार एंट्री

OTT Release: मार्च 2026 का पहला हफ्ता ओटीटी दर्शकों के लिए मनोरंजन से भरपूर रहने…

March 5, 2026