Categories: देश

Bittu Bajrangi: शादी के लिए जब बिट्टू ने भेजी मरे हुए भाई की फोटो, हकीकत जान लड़की ने कर दिया रिजेक्ट; फूट-फूटकर रो पड़े गौ रक्षक

Bittu Bajrangi: ​​बिट्टू बजरंगी के नाम से हर कोई वाकिफ है. वहीं अब इनकी दूसरी शादी से जुड़े कथित फ्रॉड में नया मोड़ सामने आया है. शादी के नाम पर बिट्टू बजरंगी से ठगी करने के आरोपियों ने खुद पर भी फ्रॉड का आरोप लगाया है.

Published by Heena Khan

Bittu Bajrangi: ​​बिट्टू बजरंगी के नाम से हर कोई वाकिफ है. वहीं अब इनकी दूसरी शादी से जुड़े कथित फ्रॉड में नया मोड़ सामने आया है. शादी के नाम पर बिट्टू बजरंगी से ठगी करने के आरोपियों ने खुद पर भी फ्रॉड का आरोप लगाया है. उनका दावा है कि बिट्टू बजरंगी ने शादी के लिए अपने मरे हुए भाई की फोटो दिखाई थी. लेकिन, जब बाद में दुल्हन ने बिट्टू बजरंगी को देखा तो उसने शादी करने से साफ इंकार कर दिया था.

बिट्टू बजरंगी ने रानी उर्फ ​​लक्ष्मी, बंटी, प्रदीप और आठ अन्य के खिलाफ फ्रॉड का केस दर्ज कराया है. बिट्टू बजरंगी के मुताबिक, पिछले साल अलीगढ़ में रहने वाले उसके पड़ोसी के रिश्तेदार बंटी ने उसे एक महिला से मिलने के लिए कई बार अलीगढ़ बुलाया. इस दौरान बंटी ने उसे रानी उर्फ ​​लक्ष्मी नाम की महिला से मिलवाया. रानी ने उसे कई महिलाएं दिखाईं. उसे वह महिला पसंद आ गई, जिसकी उम्र करीब 25 साल थी. पिछले साल 5 सितंबर को रात 9:00 बजे दुल्हन पक्ष के छह लोग उसे देखने के लिए संजय एन्क्लेव में उसके घर आए. जिस दुल्हन से शादी होनी थी, वह भी उसे देखने वालों में शामिल थी. शादी पक्की होने के बाद उसने उसे 7 सितंबर, 2025 को अलीगढ़ आने को कहा. जब वह शादी के लिए अलीगढ़ के मंदिर पहुंचा, तो वहां शादी की कोई तैयारी नहीं थी. इससे उसे धोखाधड़ी का शक हुआ. वह पहले ही एक लाख रुपये दे चुका था और शादी की तैयारी के लिए 30,000 रुपये और दे चुका था.

लड़की ने जब देखी बिट्टू बजरंगी की शक्ल…

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आरोपी बंटी के साले पंकज ने अपने वकील के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दूसरा पक्ष भी रखा. इस दौरान पंकज ने कहा कि  “बिट्टू बजरंगी हमें बदनाम कर रहा है. न तो मैंने और न ही मेरे साले ने कोई पैसा लिया. उसने मेरे साले के ज़रिए अपनी बेटी से बात की. बिट्टू बजरंगी मेरे साले बंटी के घर आता-जाता था. बजरंगी ने बंटी से उसकी शादी तय करने को कहा था. बिट्टू ने पहले लड़की को अपने मरे हुए भाई महेश की फोटो भेजी थी.” बाद में जब उसने बिट्टू को देखा, तो उसने उससे शादी करने से मना कर दिया. आरोपी बंटी के साले पंकज ने दावा किया कि कार किराए के लिए तीन हज़ार रुपये लिए गए थे. बाकी पैसों से उसका कोई लेना-देना नहीं है.

Related Post

Today Weather LIVE Updates: ठंड की विदाई के बीच असम से J&K तक बदला मौसम, नोट करें किन 12 राज्यों में होगी बारिश

क्या बोले बिट्टू बजरंगी

साथ ही बता दें कि बिट्टू का आरोप है कि आरोपी महिला पहले से शादीशुदा है. उसके दो बच्चे हैं, उसकी बड़ी बेटी 13 साल की है. उनसे पैसे ठगने के लिए उसने खुद को 25 साल की और अविवाहित बताया. आरोपियों में रानी उर्फ ​​लक्ष्मी, बंटी, प्रदीप और सात-आठ अन्य लोग शामिल हैं. इतना ही नहीं बिट्टू बजरंगी ने शादी का वादा करके उससे ठगी करने के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सोमवार को पुलिस कमिश्नर ऑफिस तक मार्च निकाला. पीड़ित का आरोप है कि शिकायत दर्ज कराने के बावजूद पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है. पुलिस कमिश्नर से मिलने से पहले, कमिश्नर ऑफिस के सामने पुलिसवालों से मिलते समय वो फूट-फूट कर रो पड़ा.

Air Ambulance Crash: सात लोगों को लेकर उड़ रही एयर एंबुलेंस क्रैश, रांची में मची अफरा-तफरी; मरीज की भी हुई दर्दनाक मौत

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

Male fertility: क्या उम्र के साथ पुरुषों में बांझपन बढ़ता है, प्रजनन क्षमता होती है कमजोर? जानिए शुक्राणु से जुड़ी सच्चाई

Male fertility: पुरुष जीवनभर शुक्राणु बनाते रहते हैं, लेकिन उम्र बढ़ने के साथ उनकी गुणवत्ता,…

April 11, 2026

Lara Dutta revelation: क्या अक्षय कुमार ने उठाया प्रियंका चोपड़ा का फायदा? लारा दत्ता ने किए चौंकाने वाले खुलासे

Lara Dutta revelation: लारा दत्ता ने अपने इंटरव्यू में बताया कि फिल्म ‘अंदाज़’ के दौरान…

April 11, 2026

Gold Price Today: सोना हुआ महंगा, दिल्ली-मुंबई समेत जानें आपके शहर में कितनी बढ़ी कीमत?

Gold Price Today 11 April 2026: सोने की कीमतों में एक बार फिर से तेजी…

April 11, 2026

Box Office Collection : ‘डकैत’ की एंट्री से हिला बॉक्स ऑफिस! ‘धुरंधर 2’ को पहले दिन ही तगड़ा झटका

Dacoit Box Office Collection: अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर की फिल्म 'डकैत' शुक्रवार को बड़े…

April 11, 2026

IPL 2026: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का जलवा, RR ने RCB को दी पटखनी; विराट कोहली ने दिया खास गिफ्ट

RR vs RCB IPL 2026: 15 साल के ताबड़तोड़ बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने एक बार…

April 11, 2026