Categories: देश

Bihar Chunav 2025: बिहार चुनाव से ठीक पहले CM Nitish ने खोला खजाने का पिटारा, हर वर्ग को मिलेगा ये लाभ

Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक के बाद एक घोषणाओं की झड़ी लगा दिए हैं। 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य की जनता को एक के बाद एक कई राहत भरी घोषणाएं देकर राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है।

Published by Sohail Rahman

Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक के बाद एक घोषणाओं की झड़ी लगा दिए हैं। 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य की जनता को एक के बाद एक कई राहत भरी घोषणाएं देकर राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। ये घटनाएं खास तौर पर गरीबों, मध्यम वर्ग, महिलाओं, युवाओं, दिव्यांगों और पत्रकारों को ध्यान में रखकर की गई हैं। आइए जानते हैं बिहार के आम नागरिकों के लिए ये 5 सबसे बड़ी घोषणाएं क्या है?

125 यूनिट तक बिजली मुफ्त

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घोषणा की है कि 1 अगस्त 2025 से राज्य के सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट बिजली मुफ्त मिलेगी। इस कदम को खास तौर पर गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए एक बड़ा राहत पैकेज माना जा रहा है। सीएम का कहना है कि इससे आम लोगों की मासिक आय पर बोझ कम होगा और राज्य की ऊर्जा खपत को भी नियंत्रित किया जा सकेगा।

उत्तर प्रदेश से लेकर बिहार तक… यमुना-गंगा में उफान से दिख रहा बाढ़ का भयावह मंजर, Video देख भाप जाएंगे तबाही

हर पंचायत में विवाह भवन

राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण सामाजिक पहल के तहत घोषणा की है कि बिहार की 8000 से ज्यादा पंचायतों में विवाह भवन बनाए जाएंगे। इन भवनों का निर्माण इस उद्देश्य से किया जाएगा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेटियों का विवाह सादगी और सामाजिक सम्मान के साथ हो सके। इस योजना का संचालन ‘जीविका’ समूह की महिलाओं को सौंपा जाएगा, जिससे महिला सशक्तिकरण को भी बढ़ावा मिलेगा।

Related Post

महिलाओं को डोमिसाइल आधारित आरक्षण

सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए 35% आरक्षण का दायरा अब सीमित कर दिया गया है। अब केवल बिहार की मूल निवासी महिलाओं को ही इसका लाभ मिलेगा। पहले, अन्य राज्यों की महिलाएं भी इस आरक्षण का लाभ उठा सकती थीं, लेकिन इस बदलाव से स्थानीय महिलाओं को अधिक अवसर मिलेंगे और रोजगार में क्षेत्रीय संतुलन बना रहेगा।

Bombay High Court: छात्रा के स्तन दबाता था ट्यूशन टीचर, कोर्ट ने दिया जमानत, कही ऐसी बात सुन सब दंग

दिव्यांग अभ्यर्थियों को सिविल सेवा में प्रोत्साहन

राज्य सरकार ने दिव्यांग वर्ग के युवाओं के लिए एक सराहनीय पहल की है। अब यूपीएससी या बीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले दिव्यांग अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिए ₹50,000 और साक्षात्कार की तैयारी के लिए ₹1,00,000 की वित्तीय सहायता दी जाएगी। इससे न केवल दिव्यांग युवाओं को समान अवसर मिलेंगे, बल्कि प्रतियोगी परीक्षाओं में उनकी भागीदारी भी बढ़ेगी।

बिहार के युवाओं को इंटर्नशिप और कौशल प्रशिक्षण

राज्य सरकार ने घोषणा की है कि 1 लाख युवाओं को इंटर्नशिप और कौशल विकास प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रत्येक युवा को प्रति माह ₹4000 से ₹6000 तक की राशि मिलेगी। कुल बजट ₹686 करोड़ निर्धारित किया गया है। इस योजना से बेरोजगारी कम करने में मदद मिलेगी और युवाओं को उद्योगों की ज़रूरतों के अनुसार प्रशिक्षित किया जाएगा।

‘सनातन धर्म ने भारत को पीछे खींचा’, शिवाजी से लेकर अंबेडकर का जिक्र कर शरद पवार के विधायक ने ये क्या कह दिया?

Sohail Rahman
Published by Sohail Rahman

Recent Posts

Hindu-nav-varsh-2026: हिंदू नव वर्ष पर इन राशियों की चमकेगी किस्मत, कुछ को रहना होगा सतर्क

Hindu nav varsh 2026: हिंदू नव वर्ष 2026 कुछ राशियों के लिए भाग्यशाली साबित होगा,…

March 18, 2026

आपके परिवार के लिए बेस्ट SUV कौन? स्कोडा कुशाक या रेनो डस्टर, जानें कौन सी बेहतर?

Skoda Kushaq facelift vs Renault Duster: 2026 की स्कोडा कुशाक शहरी, प्रीमियम और परफॉर्मेंट ड्राइव…

March 18, 2026

Uttarakhand News: उत्तराखंड की हेमा भाट ने सेना में हासिल किया बड़ा मुकाम, लेफ्टिनेंट कर्नल बन बढ़ाया प्रदेश का मान

Uttarakhand News: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ की बेटी हेमा भाट को भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल…

March 18, 2026

IPL 2026: हैदराबाद ने बदला अपना कप्तान, पैट कमिंस की जगह इस भारतीय को मिली जिम्मेदारी; जानें क्या है वजह

IPL 2026 Ishan Kishan: भारतीय टीम में वापसी के बाद से ईशान ज़बरदस्त फ़ॉर्म में…

March 18, 2026

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताए कैबिनेट के 4 बड़े फैसले: 34,000 एकड़ में पार्क, 7.25 लाख किसानों को लाभ, जानें सबकुछ

Union Cabinet Decisions 2026: केंद्रीय कैबिनेट ने औद्योगिक विकास,4-लेन सड़क और हाइड्रो पावर से जुड़े…

March 18, 2026

Dubai Tensions: जंग से दुबई के टूरिज्म की कमर टूटी…. तट सूने, लग्जरी होटल्स की बुकिंग में भारी गिरावट

Dubai Tensions: मध्य-पूर्व में बढ़ते संघर्ष और हमलों के कारण दुबई का पर्यटन उद्योग गंभीर…

March 18, 2026