Categories: देश

Delhi Blast: आतंकियों को नौकरी देने वाले अल-फलाह यूनिवर्सिटी पर बड़ा एक्शन, अब खुलेंगे सारे राज़; बनाई गई बड़ी योजना

Delhi Blast: यह विश्वविद्यालय फरीदाबाद के धौज में स्थित है और एक निजी संस्थान है जिसके परिसर में एक अस्पताल भी है. आतंकी उमर नबी भी इसी विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर के रूप में कार्यरत था.

Published by Shubahm Srivastava

Al Falah University: दिल्ली में लाल किला के पास हुए आतंकी हमले के बाद से ही देश की सुरक्षा एजेंसियां तेजी से अपना काम कर रही हैं. कश्मीर से लेकर यूपी तक लोगों को गिरफ्तार किया जा रहा है. अब इसी कड़ी में जहां से ये सब शुरू हुआ – अल फलाह विश्वविद्यालय पर भी बड़ा एक्शन लिया गया है. सामने आ रही खबरों के मुताबिक भारतीय विश्वविद्यालय संघ (AIU) ने अल फलाह विश्वविद्यालय की सदस्यता निलंबित कर दी है. 

AIU ने एक आधिकारिक पत्र के माध्यम से विश्वविद्यालय को इस निर्णय की जानकारी दी. संघ ने अल फलाह विश्वविद्यालय से AIU का लोगो हटाने का अनुरोध किया है. साथ ही, उसने विश्वविद्यालय को किसी भी रूप में AIU के नाम या लोगो का उपयोग न करने का भी निर्देश दिया है.

AIU ने क्या कुछ कहा?

संघ ने कहा कि सदस्यता रद्द की जाती है क्योंकि विश्वविद्यालय ‘अच्छी स्थिति में प्रतीत नहीं होता है.’ AIU ने एक आधिकारिक बयान में कहा, “यह सूचित किया जाता है कि भारतीय विश्वविद्यालय संघ (AIU) के उपनियमों के अनुसार, सभी विश्वविद्यालयों को तब तक सदस्य माना जाएगा जब तक वे अच्छी स्थिति में रहते हैं.”

कौन है दिल्ली धमाके का असली मास्टरमाइंड, सामने आया नाम; यहां जानें- क्या है तुर्किए कनेक्शन?

Related Post

AIU के नाम या लोगो का नहीं कर पाएंगे अब उपयोग

संघ ने पुष्टि की कि विश्वविद्यालय AIU के नाम या लोगो का उपयोग नहीं कर सकता है. इसमें कहा गया है, “इसके अलावा, यह सूचित किया जाता है कि अल-फ़लाह विश्वविद्यालय, फ़रीदाबाद, हरियाणा, अपनी किसी भी गतिविधि में एआईयू के नाम या लोगो का उपयोग करने के लिए अधिकृत नहीं है, और एआईयू लोगो को विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट से तुरंत हटा दिया जाना चाहिए.”

विश्वविद्यालय के रिकॉर्ड की फ़ोरेंसिक ऑडिट के आदेश, धन के लेन-देन की भी जांच

इस बीच, केंद्र सरकार ने अल-फ़लाह विश्वविद्यालय के सभी रिकॉर्ड की फ़ोरेंसिक ऑडिट के आदेश दिए हैं. दिल्ली विस्फोट के बाद विश्वविद्यालय वर्तमान में जांच के दायरे में है, क्योंकि संदिग्धों का इससे संबंध है. इसके अलावा, सूत्रों ने बताया कि सरकार ने ईडी और अन्य वित्तीय जाँच एजेंसियों से हरियाणा स्थित इस संस्थान के धन के लेन-देन की जांच करने को कहा है.

यह विश्वविद्यालय फरीदाबाद के धौज में स्थित है और एक निजी संस्थान है जिसके परिसर में एक अस्पताल भी है. अधिकारियों के अनुसार, विस्फोट वाली i20 कार चला रहे डॉ. उमर नबी भी विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर के रूप में कार्यरत थे. जांच ​​एजेंसियों ने विश्वविद्यालय से जुड़े तीन डॉक्टरों को हिरासत में लिया है.

Pune Navale Bridge Crash: पुणे में भीषण सड़क हादसा! नवले ब्रिज पर मचा कोहराम; 7 लोग जिंदा जले, कई घायल

Shubahm Srivastava

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026