Viral Video: अरुणाचल प्रदेश की दिबांग वैली में एक रिसॉर्ट में एक गुजराती परिवार के चार सदस्यों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. वीडियो वायरल होने के बाद जिसमें कथित तौर पर उनमें से दो लोग स्टाफ के साथ बदतमीज़ी करते और उन्हें धमकाते हुए दिख रहे है.
यह घटना अनिनी के मिश्मी हिल्स रिसॉर्ट में हुई है. जहां गेस्ट ने 18 फरवरी को चेक इन किया था. पुलिस ने कहा कि रिसॉर्ट की शिकायत के बाद केस दर्ज किया गया है और जांच चल रही है.
रिसॉर्ट की मुताबिक आपको बता दें कि गेस्ट को आने पर बताया गया था कि प्रॉपर्टी की पॉलिसी के अनुसार परिसर में बाहर का खाना और शराब लाने की इजाजत नहीं है. इसके बावजूद 20 फरवरी को परिवार कथित तौर पर बाहर से शराब लाया और जब स्टाफ ने उन्हें नियम याद दिलाए तो उन्होंने गुस्से में रिएक्ट किया गया है.
साउथ अफ्रीका से मिली हार के बाद गंभीर ने अभिषेक को क्या समझाया? देखिए वायरल VIDEO
पुलिस ने चारों के खिलाफ केस दर्ज
अनिनी पुलिस स्टेशन में आस्था देवेंद्र कुमार पटेल, ध्रुव देवेंद्र कुमार पटेल, स्मिता देवेंद्र कुमार पटेल और देवेंद्र कुमार पटेल के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. FIR में आरोप है कि आस्था और ध्रुव पटेल ने महिला स्टाफ के खिलाफ गंदी और सेक्शुअली अब्यूसिव भाषा का इस्तेमाल किया है. ध्रुव पटेल ने एक एम्प्लॉई पर हमला करने की भी कोशिश की है.
The Gujarati tourist and their behaviour in Mishmi Hills Resort in Anini. Cannot express in few words! Very sad. pic.twitter.com/tq1ssjjK7f
— Apeda Rondo (@ApedaRondo) February 22, 2026
सुबह खाली पेट खा लें ये 5 चीजें, इंसुलिन रेजिस्टेंस होगा कंट्रोल; टाइप-2 डायबिटीज से बचाव आसान
आरोपियों ने कथित तौर पर रिसॉर्ट के नियमों को दिखाने वाले एक डिस्प्ले फ्रेम को भी नुकसान पहुंचाया और प्रभावशाली कनेक्शन का इस्तेमाल करके प्रॉपर्टी को बदनाम करने और उसे बंद करने की धमकी दी है.
इंडियन पीनल कोड की कई धाराएं लगाई
पुलिस ने कहा कि इंडियन पीनल कोड की कई धाराएं लगाई गई हैं, जिनमें किसी महिला पर हमला या क्रिमिनल फोर्स का इस्तेमाल, अभद्र व्यवहार और क्रिमिनल इंटिमिडेशन से जुड़ी धाराएं शामिल है. केस में SC/ST एक्ट की धाराएं भी शामिल है.