Categories: देश

भारत की बसों में ऐसी क्या कमी? जो जिंदा जल गए 42 लोग, राजस्थान से लेकर आंध्र प्रदेश तक मचा हड़कंप

Andhra Pradesh Bus Incident: कुरनूल संभाग के पुलिस उपमहानिरीक्षक कोया प्रवीण ने बताया कि 19 यात्री, दो बच्चे और दो चालक सुरक्षित बच गए. पुलिस ने बताया कि शॉर्ट सर्किट के कारण बस का दरवाज़ा जाम हो गया और कुछ ही मिनटों में बस पूरी तरह आग की चपेट में आ गई. ऐसा ही हादसा राजस्थान में हुआ था.

Published by Heena Khan

Andhra Pradesh Bus Fire: राजस्थान से लेकर आंध्र प्रदेश तक एक ही महीने में दो बार तबाही मचना और वो तबाही भी एक जैसी, सच में हैरान कर देने वाली है. दरअसल आज आंध्र प्रदेश के कुरनूल ज़िले के चिन्नाटेकुर के पास एक निजी बस और दोपहिया वाहन के बीच टक्कर हो गई और उसमें आग लग गई, जिससे 20 लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि मृतकों में एक मोटरसाइकिल सवार भी शामिल है. बताया जा रहा है इस बस में लगभग 40 लोग सवार थे जिनमे से 20 जलकर खाक हो गए. वहीं ऐसा ही हादसा राजस्थान के जैसलमेर में हुआ था.राजस्थान के जैसलमेर में एक बस में आग लगने की घटना हुई थी, जिसमें 22 लोगों की मौत हो गई थी और कई घायल हुए थे. यह घटना 14 अक्टूबर को हुई थी. लेकिन इन लोगों की जान बच सकती थी अगर बस में ये एक कमी न होती तो.

किस वजह से चली गई 42 लोगों की जान

कुरनूल संभाग के पुलिस उपमहानिरीक्षक कोया प्रवीण ने बताया कि 19 यात्री, दो बच्चे और दो चालक सुरक्षित बच गए. पुलिस ने बताया कि शॉर्ट सर्किट के कारण बस का दरवाज़ा जाम हो गया और कुछ ही मिनटों में बस पूरी तरह आग की चपेट में आ गई. ऐसा ही हादसा राजस्थान में हुआ था, बताया जा रहा है जैसलमेर हादसे में भी दरवाजा जाम था जिसकी वजह से 22 लोगों की जान चली गई थी.

Related Post

बुझ गए कई घरों के चिराग

कुरनूल ज़िला कलेक्टर डॉ. ए. सिरी ने बताया कि यह हादसा सुबह 3 से 3:10 बजे के बीच हुआ जब बस एक बाइक से टकरा गई, जिससे ईंधन लीक हो गया और आग लग गई. 41 यात्रियों में से 21 को सुरक्षित बचा लिया गया. बाकी 20 में से अब तक 11 के शवों की पहचान हो चुकी है. बाकी की पहचान के प्रयास जारी हैं.

PM Modi को उड़ान देने वाले शख्स ने छोड़ी दुनिया! एड गुरु पीयूष पांडे का निधन

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

Aaj Ka Mausam: मार्च में ही आग उगलने लगा मौसम! 12 राज्यों में लू का अलर्ट, जानें दिल्ली से UP तक का हाल

Today Weather: फरवरी के महीना मढे ठंड ने अलविदा कह दिया है और मार्च का…

March 7, 2026

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026