Categories: देश

Andhra Pradesh Bus Accident: आंध्र प्रदेश में भयानक हादसा! घाटी में गिरी बस; चली गई 9 लोगों की जान, कई घायल

Andhra Pradesh Bus Accident: आंध्रा प्रदेश से इस समय की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल यहां के अल्लूरी जिले में चिंतूर घाट रोड पर जानलेवा हादसा हुआ है. जानकारी के मुताबिक यहां एक प्राइवेट ट्रैवल बस का कंट्रोल खो गया और वो घाटी में गिर गई.

Published by Heena Khan

Andhra Pradesh Bus Accident: आंध्रा प्रदेश से इस समय की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल यहां के अल्लूरी जिले में चिंतूर घाट रोड पर जानलेवा हादसा हुआ है. जानकारी के मुताबिक यहां एक प्राइवेट ट्रैवल बस का कंट्रोल खो गया और वो घाटी में गिर गई. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई,और कई लोग घायल बताए जा रहे हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि घायलों को भद्राचलम एरिया हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया. बताया जा रहा है कि ये बस चिंतूर से मारेडुमिली की ओर जा रही थी. यह हादसा मारेडुमिली में तुलसी पकाला के पास हुआ है. बड़ी बात ये है कि हादसे के समय बस में 37 यात्री थे.

Related Post

पोस्टमार्टम पर भेजे गए शव

जानकारी के मुताबिक चित्तूर में 35 यात्रियों को ले जा रही एक बस खाई में गिर गई. अब तक 9 लोगों की मौत की खबर है, जबकि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एक राहगीर ने पुलिस को हादसे की जानकारी दी. मौके पर पहुंची पुलिस और दूसरे लोगों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. शवों को निकालने के लिए भेज दिया गया है, और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है.

मंदिर के दर्शन कर लौट रहे थे यात्री

चश्मदीदों के मुताबिक, तेज़ रफ़्तार बस का कंट्रोल खो गया और वो गहरी खाई में गिर गई, जिससे कई लोग मारे गए. यात्री भद्राचलम मंदिर के दर्शन के बाद अन्नावरम जा रहे थे. सभी पीड़ित आंध्र प्रदेश के चित्तूर ज़िले के बताए जा रहे हैं.

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

Assam Election Date 2026: 9 अप्रैल को वोटिंग, इस तारीख तक आएंगे नतीजे; यहां जानें पूरी टाइमलाइन

Assam election voting date 2026: वर्तमान में असम में हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में…

March 15, 2026

West Bengal Election Date 2026: पश्चिम बंगाल में कब होगी मतगणना और कब आएंगे नतीजे, यहां जानें सबकुछ

West Bengal Election Date 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की तारीखों का ऐलान हो…

March 15, 2026

Kerala Election 2026 Date Announce: केरल की 140 सीटों पर कब होंगी वोटिंग, कब आएंगे नतीजे; नोट करें अहम डेट

Kerala Election 2026 Date Announce : केरल में मतदान की तारीख 9 अप्रैल है, जबकि…

March 15, 2026