Categories: देश

Akhilesh Yadav on Trump Tariff: ट्रंप का नाम लेकर गिड़गिड़ाने लगे Akhilesh Yadav, 25 प्रतिशत टैरिफ पर अमेरिका की तारीफें कर बैठे सपा सुप्रीमो, Video देखकर हैरान रह जाएंगे

Akhilesh Yadav on Trump Tariff: अमेरिका के टैरिफ पर अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है। जिस पर उन्होंने कहा कि, सरकार को अपने हित में अमेरिका पर दबाव बनाना चाहिए। इस मुद्दे पर पूरा विपक्ष सरकार के साथ खड़ा है।

Published by Sohail Rahman

Akhilesh Yadav on Trump Tariff: भारत द्वारा रूस से तेल और हथियार खरीदने पर अमेरिका खफा हो गया है। पहले ट्रंप ने भारत पर 25% टैरिफ लगाया, जो आज से लागू हो गया है। इसके अलावा, ट्रंप ने एक बार फिर कल भारत पर एक्स्ट्रा 25% टैरिफ लगा दिया है। जो अब भारत पर कुल 50% टैरिफ हो गया है। इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका को करारा जवाब दिया है। वहीं, इस पर सपा मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। जिसमें उन्होंने अमेरिका पर प्रहार करने की बजाय मोदी सरकार पर ही हमला बोल दिया है। इस पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि सरकार को अपने हित में अमेरिका पर दबाव बनाना चाहिए। इस मुद्दे पर पूरा विपक्ष सरकार के साथ खड़ा है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने क्या कहा?

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा टैरिफ बढ़ाने की धमकी पर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हमारी विदेश नीति विदेश में चली गई है। सरकार को अपने हित में दबाव बनाना चाहिए। हम सभी इस मामले में सरकार के साथ खड़े नजर आएंगे। दरअसल, अगर अमेरिका टैरिफ बढ़ाता है, तो भारतीय कंपनियों को काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

Related Post

PM Modi on Trump Tariff: ‘भारत भारी कीमत चुकाने के लिए तैयार…’, Trump के टैरिफ बम पर PM Modi का करारा जवाब, सुन थर्रा गया…

यूपी में बाढ़ पर भी साधा निशाना

इस दौरान, सपा अध्यक्ष ने यूपी में बाढ़ से बिगड़ते हालात को लेकर योगी सरकार को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि बाढ़ से यूपी में हालात खराब हैं। लोग अपनी जान गंवा रहे हैं, लेकिन सरकार को कोई चिंता नहीं है। यूपी में कोई किसी की नहीं सुन रहा, पता नहीं सरकार कैसे चल रही है?

ट्रंप ने फिर किया ये ऐलान

आपको बता दें कि, पत्रकारों से बात करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के दवा आयात पर भारी टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। ट्रंप ने कहा कि पहले हम थोड़ा टैरिफ लगाएंगे, जिसके बाद एक से दो साल में यह 150% से बढ़कर 250% हो जाएगा। उन्होंने कहा है कि हम चाहते हैं कि दवाइयाँ हमारे देश में ही बनें।

इसके अलावा, ट्रंप ने अगले हफ्ते से सेमीकंडक्टर और चिप्स पर भी टैरिफ लगाने के संकेत दिए हैं। हालांकि, इस बारे में अभी कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। अगर अमेरिका टैरिफ बढ़ाता है, तो इससे भारतीय दवा उद्योग को काफी नुकसान होगा। इसका असर बाजार पर भी दिख रहा है। इन कंपनियों के शेयरों में आज गिरावट देखी गई है।

इधर भारत पर लगाया 50% टैरिफ, उधर अमेरिका के दौरे पर जा रहे हैं  पाक जनरल असीम मुनीर, क्या है ट्रंप का प्लान?

Sohail Rahman

Recent Posts

Delhi Government: डीटीसी की 50 नई एसी बसें दिल्ली से वैष्णो देवी, खाटू श्याम और अयोध्या तक शुरू, जानें पूरा प्लान

Delhi Government: दिल्ली सरकार तीन प्रमुख धार्मिक स्थलों-कटरा (वैष्णो देवी), खाटू श्याम और अयोध्या-तक अंतर-राज्यीय…

March 16, 2026

Rajya Sabha elections: राज्यसभा के लिए चुने गए नीतीश कुमार, कब छोड़ेंगे सीएम पद! एनडीए ने जीती पांचों सीटें

Bihar Rajya Sabha elections: बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में…

March 16, 2026

Kerala BJP First List: केरल चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर…

March 16, 2026

This is test 2

This is test 2

March 16, 2026