Categories: देश

क्या सच में मर गई हत्यारिन सोनम? तस्वीर पर चढ़ाई माला और किया पिंडदान, गंगा किनारे कातिल पत्नी का हुआ अंतिम संस्कार

Sonam Raghuvanshi: राजा रघुवंशी हत्याकांड के बाद पूरे ही देश में डर का माहौल है। वहीँ इस हत्याकांड को अंजाम देने वाली हत्यारिन सोनम रघुवंशी के खिलाफ लोगों में अलग ही आक्रोश देखने को मिला है।

Published by Heena Khan

Sonam Raghuvanshi: राजा रघुवंशी हत्याकांड के बाद पूरे ही देश में डर का माहौल है। वहीँ इस हत्याकांड को अंजाम देने वाली हत्यारिन सोनम रघुवंशी के खिलाफ लोगों में अलग ही आक्रोश देखने को मिला है। इतना ही नहीं हैरान कर देने वाली बात ये है कि, वाराणसी में महिला संगठनों ने सोनम रघुवंशी के लिए वाराणसी में पिंडदान किया है। साथ ही उनका ये भी कहना है कि सोनम की वजह से महिलाओं की बदनामी हुई है। हालात ये हो गए हैं कि लोग अब शादी पर भी सवाल उठा रहे हैं।

सोनम का किया गया पिंडदान

इस दौरान महिलाओं ने समाज से बहिष्कार करने के लिए ये सोनम का पिंडदान किया है। सिर्फ यही नहीं सोनम के लिए पिंडदान करते समय उसकी फोटो को भी आग के हवाले कर दिया गया और उसे गंगा में विसर्जित भी नहीं किया गया। ताकि उसे मोक्ष न मिले। वहीँ वाराणसी की महिला संगठनों द्वारा दशाश्वमेध घाट पर पूरे विधि-विधान से सोनम रघुवंशी का पूजन किया गया। बताया जा रहा है कि, इस पूजन में सोनम के पति राजा रघुवंशी के नाम की भी पूजा की गई ताकि उनकी आत्मा को शांति मिले और उन्हें मोक्ष की प्राप्ति हो। 

पिंडदान की बताई वजह

इतना ही नहीं इस बीच महिलाओं का कहना है कि अगर सोनम की तस्वीर गंगा में फेंकी गई तो इससे गंगा प्रदूषित होगी ही, लेकिन पति की हत्या करने वाली महिला को समाज में रखना भी गलत होगा। इसीलिए सोनम रघुवंशी का पिंडदान किया गया है, क्योंकि ऐसी महिला को समाज में रहने का कोई अधिकार नहीं है, उसे नर्क में भी जगह नहीं मिलेगी। महिला संगठनों ने सोनम रघुवंशी के पति राजा रघुवंशी का भी पिंडदान किया है और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

‘एक महीने में काम तमाम कर दूंगा’, अब वृंदावन के इस कथावाचक को मिली धमकी, ऑडियो मैसेज आते ही पूरे परिसर में मचा हंगामा

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

CPR demonstration: पुलिस कुत्ते पाको ने किया हैरान कर देने वाला सीपीआर प्रदर्शन, वायरल वीडियो में दिखी अद्भुत ट्रेनिंग

CPR demonstration: मैड्रिड पुलिस का कुत्ता पाको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां…

March 22, 2026

Global Terrorism Index 2026: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे खतरनाक देश, आतंकवाद के मामले में किया टॉप

Pakistan top terrorist country: TTP 'तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान' पाकिस्तान का सबसे खतरनाक आतंकी संगठन बन चुका…

March 22, 2026

Stock Market Holiday: निवेशकों के लिए अलर्ट! 4 दिन बंद रहेगा बाजार, क्या इससे बदल जाएगा ट्रेंड?

Share Market Closed Dates: इन दिनों इक्विटी, डेरिवेटिव और फॉरेक्स सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग नहीं…

March 22, 2026