Categories: देश

Aaj Ka Mausam: इंद्रदेव दिखा रहे रौद्र रूप, उत्तराखंड से लेकर दिल्ली तक तबाही मचने की आशंका, IMD अलर्ट

Today Weather News: मानसून ने अब भी जाने का फैसला नहीं लिया है। आपको बता दें, देश के कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है। वहीँ इस बारिश के कारण देश में कई नदियां उफान पर हैं। उत्तराखंड से लेकर हिमाचल तक बाढ़ का ख़तरा मंडरा रही है।

Published by Heena Khan

Aaj Ka Mausam: मानसून ने अब भी जाने का फैसला नहीं लिया है। आपको बता दें, देश के कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है। वहीँ इस बारिश के कारण देश में कई नदियां उफान पर हैं। उत्तराखंड से लेकर हिमाचल तक बाढ़ का ख़तरा मंडरा रही है। सिर्फ यही नहीं दिल्ली का भी हाल कुछ ऐसा ही है। वहीँ आपकी जानकारी के लिए बता दें, पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन और बादल फटने का खतरा मंडरा रहा है। हिमाचल प्रदेश के मंडी ज़िले की गोहर घाटी में देर रात अचानक आई बाढ़ से अच्छी खासी तबाही देखने को मिली। इस बीच, मौसम विभाग ने कई राज्यों में भारी बारिश को लेकर भी अलर्ट जारी किया है। 

IMD की चेतावनी

शुक्रवार को भारी बारिश होने की वजह से दिल्ली में अच्छा खासा जलभराव हुआ। जिसके चलते ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई। वहीँ भारतीय मौसम विभाग की माने तो आज दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीँ मौसम विभाग का कहना है कि, शनिवार को दिल्ली-एनसीआर में काले बादल छाए रहने की संभावना बनी हुई है। वहीँ, रविवार और सोमवार को दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। इस दौरान तेज गरज और बिजली के साथ बारिश भी हो सकती है।

यूपी में होगी भारी बारिश

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अलर्ट है। लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। पश्चिमी यूपी के मेरठ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर में भारी बारिश का अनुमान है।

Putin India Visit: हो गया फाइनल, इस तारीख को भारत आएंगे Putin…उससे पहले इस देश में होगी पीएम मोदी से मुलाकात

Related Post

बिहार के इन जिलों में बारिश

अगले तीन दिनों (30 अगस्त से 1 सितंबर) तक बिहार के कई जिलों में बारिश का अनुमान है। दरभंगा, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, किशनगंज, अररिया, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, समस्तीपुर और खगड़िया में बारिश का अनुमान है। इसके साथ ही पटना, गया, नालंदा, नवादा, भोजपुर, बक्सर, औरंगाबाद, रोहतास और भभुआ में हल्की बारिश का अनुमान है।

मुंबई में भी अलर्ट जारी

महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट है। इसमें राजधानी मुंबई भी शामिल है। स्थानीय मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक-दो दिनों में ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी, पुणे और कोल्हापुर में बारिश का अनुमान है। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के अधिकारियों ने बताया कि आईएमडी ने शनिवार को शहर और उपनगरों में बारिश के साथ आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। मुंबई में शनिवार से सोमवार तक बादल छाए रहेंगे। इस दौरान बारिश की भी संभावना है।

Rudram 4: DRDO की यह हाइपरसोनिक मिसाइल दुश्मन पर बरसाएगी कहर, खासियत जानकर छूट जाएंगे पसीने

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

Meri Zindagi Hai Tu Drama Episode 34: क्या होगा आयरा और काम्यार का? फिनाले कहां देखें? नोट करें टाइम

Meri Zindagi Hai Tu episode 34 release time India: अब इस ड्रामा का ग्रैंड फिनाले…

March 22, 2026

इस्लामिक देशों पर वायरल भविष्यवाणी से मचा हड़कंप, खाक में मिल जाएगा पाकिस्तान; भारत पर भी किया हैरान करने वाला दावा

Viral Prediction: साल 1969 में 'शाकाहारी सदाचारी बाल संघ' में पत्रिका की स्थापना हुई और…

March 22, 2026

Chaitra Navratri 2026 4th Day : मां कुष्मांडा की पूजा का खास दिन, सही विधि और मंत्र से करें आराधना

Chaitra Navratri Day 4 Maa kushmanda: आज 22 मार्च, 2026 को चौथी नवरात्रि है. नवरात्रि…

March 22, 2026