8,000+ हॉस्टल सब्सिडी! सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, अब पढ़ाई पर मिलेगा ज्यादा पैसा

8th Pay Commission Latest News: नए नियमों के तहत अब शिक्षा और हॉस्टल से जुड़े खर्चों के लिए पहले से अधिक आर्थिक सहायता दी जाएगी, जिससे कर्मचारियों को अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए बेहतर सपोर्ट मिल सके.

Published by Shubahm Srivastava

8th Pay Commission CEA: संचार मंत्रालय के डाक विभाग (Department of Posts) ने 8वें वेतन आयोग की चर्चाओं के बीच सरकारी कर्मचारियों को राहत देते हुए Children Education Allowance (CEA) के नियमों में बड़ा बदलाव किया है. इस फैसले का उद्देश्य कर्मचारियों पर बढ़ते शिक्षा खर्च के बोझ को कम करना है. नए नियमों के तहत अब शिक्षा और हॉस्टल से जुड़े खर्चों के लिए पहले से अधिक आर्थिक सहायता दी जाएगी, जिससे कर्मचारियों को अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए बेहतर सपोर्ट मिल सके.

नई भत्ता संरचना (Allowance Structure)

सरकार ने भत्ते की राशि को फिक्स कर दिया है, जिससे कर्मचारियों को स्पष्ट और नियमित लाभ मिलेगा. अब प्रति बच्चा हर महीने ₹2,812.50 चिल्ड्रन एजुकेशन अलाउंस (CEA) के रूप में दिए जाएंगे. वहीं, अगर बच्चा हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा है, तो ₹8,437.50 प्रति माह की हॉस्टल सब्सिडी मिलेगी. यह तय राशि खर्च के आधार पर नहीं बल्कि निर्धारित मानक के अनुसार दी जाएगी.

DA से लिंक, बढ़ेगा फायदा

इस भत्ते की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे महंगाई भत्ते (DA) से जोड़ दिया गया है. जैसे ही DA 50% की सीमा पार करेगा, CEA और हॉस्टल सब्सिडी में स्वतः 25% की बढ़ोतरी हो जाएगी. इससे महंगाई बढ़ने पर भी कर्मचारियों को अतिरिक्त राहत मिलती रहेगी और शिक्षा खर्च का दबाव कम होगा.

नई शिक्षा नीति का प्रभाव

National Education Policy 2020 (NEP 2020) के अनुरूप अब प्री-स्कूल स्तर जैसे नर्सरी, LKG और UKG को भी इस भत्ते में शामिल कर लिया गया है. इसके अलावा, यदि किसी कारणवश बच्चे को एक कक्षा दोहरानी पड़ती है, तो भी कर्मचारियों को भत्ते का लाभ मिलेगा. यह कदम शिक्षा प्रणाली में हो रहे बदलावों के साथ तालमेल बनाने के लिए उठाया गया है.

पात्रता, शर्तें और दस्तावेज

यह लाभ केवल दो बच्चों तक सीमित है. यदि पति-पत्नी दोनों सरकारी कर्मचारी हैं, तो केवल एक ही व्यक्ति इस भत्ते का दावा कर सकता है. रिइम्बर्समेंट का दावा वित्तीय वर्ष के अंत में साल में एक बार किया जाएगा. खास बात यह है कि अवकाश या निलंबन की स्थिति में भी भत्ता जारी रहेगा, और रिटायरमेंट के बाद भी शैक्षणिक सत्र के अंत तक भुगतान किया जाएगा. क्लेम के लिए स्कूल के प्रिंसिपल का प्रमाण पत्र और हॉस्टल खर्च का विवरण अनिवार्य होगा.

भारतीय कंपनी का कमाल, लांच किया दुनिया का पहला ‘Protein Condom’!जानें क्यों हो रहें ट्रोल?

Shubahm Srivastava

Recent Posts

Airport charges India: एयरलाइंस को राहत, यात्रियों को फायदा! सरकार ने उठाया बड़ा कदम

India airfare reduction: इस संकट से निपटने के लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने देश के…

April 9, 2026

Video: किसने बनाया इसे मैनेजर…ऑनलाइन ऑफिस मीटिंग में हुआ बड़ा कांड; इंटरनेट पर हो गया वायरल

Employee rants about manager: वीडियो में दिखता है कि मीटिंग के दौरान घर का एक…

April 9, 2026

सस्ता लोन चाहिए? अप्रैल 2026 में ये बैंक दे रहे सबसे कम ब्याज; यहां देखें

Best Bank for Personal Loan in India: बैंक अक्सर लंबी अवधि (Tenure) देकर EMI कम…

April 9, 2026

Tadiandamol Trek Incident: एक केला, थोड़ा पानी और हिम्मत…जानें जंगल में कैसे 4 दिन जिंदा रही सरन्या?

Karnataka trekking Incident: इस घटना ने ट्रेकिंग सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर भी सवाल खड़े किए…

April 9, 2026

Sabarimala Case Update: संप्रदाय का मसला, अदालत का दखल नहीं हो सकता…सुनवाई के दौरान सरकार की तरफ से क्या दलील दी गई?

Sabarimala case update: केंद्र की ओर से अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल के. एम. नटराज ने दलील…

April 9, 2026