Categories: देश

शॉर्टकट के चक्कर में चली गई 6 लोगों की जान, चश्मदीदों ने सुनाई  मनसा देवी मंदिर के भगदड़ की भयावह कहानी

Mansa Devi Stampede Haridwar:मनसा देवी मंदिर में अचानक भगदड़ मचने से अब तक 6 लोगों की मौत हो गई है। जबकि, 15 लोग घायल हुए हैं। अब भगदड़ को लेकर चश्मदीदों ने हैरान करने वाला खुलासा किया है।

Published by Divyanshi Singh

Mansa Devi Stampede Haridwar: मनसा देवी मंदिर में अचानक भगदड़ मचने से अब तक 6 लोगों की मौत हो गई है। जबकि, 15 लोग घायल हुए हैं। अब भगदड़ को लेकर चश्मदीदों ने हैरान करने वाला खुलासा किया है। जिसे सुन कर हर कोई कांप गया। चश्मदीदों ने भगदड़ की वजह बिजली के तार में करंट को बताया है। प्रशासन भी अलर्ट मोड पर आ गया। तुरंत रेस्क्यू शुरू किया गया। डीएम मयूर दीक्षित ने कहा- हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। जबकि, 15 लोग घायल हुए हैं। इधर, प्रत्यक्षदर्शियों ने भी बताया कि उस वक्त क्या हुआ था। वहां का नजारा क्या था।

कैसे शुरू हुई भगदड़? 

चश्मदीदों की मानें तो रविवार को रोज के मुकाबले ज्यादा भीड़ थी। सीढ़ियों से होकर जाने वाला रास्ता बहुत संकरा है। चढ़ाई भी बहुत खड़ी है। कुछ लोगों ने शॉर्टकट के चक्कर में बिजली के तार के सहारे ऊपर जाने की कोशिश की। तभी उनमें से एक ने कहा कि तार में करंट है, सब लोग पीछे हटो। बस यहीं से भगदड़ शुरू हो गई। चीख-पुकार मच गई। लोगों को डर था कि कहीं उन्हें करंट न लग जाए। इसलिए वे भाग रहे थे। कुछ लोग गिर गए और उठ नहीं पाए क्योंकि भीड़ उनके ऊपर से गुज़र रही थी।

इलाके में मच गई अफरा-तफरी

बाद में, अन्य पुलिस और बचाव दल भी मौके पर पहुँच गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। हादसे के बाद मंदिर परिसर और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हालाँकि, अब स्थिति सामान्य है।

एक घायल व्यक्ति ने बताया कि अचानक वहाँ भारी भीड़ जमा हो गई और भगदड़ मच गई। इसी दौरान मेरा पैर फिसल गया और मेरा हाथ टूट गया। शुक्र है कि मैं गिरा नहीं। अगर मैं गिरता, तो भीड़ में कुचल जाता।

Related Post

सुबह 9 बजे कंट्रोल रूम में आया फ़ोन

उत्तराखंड पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, एसएसपी प्रमोद सिंह डोभाल ने बताया कि हमें सुबह 9 बजे कंट्रोल रूम में भगदड़ की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है, जिनमें से 6 की मौत की पुष्टि हो चुकी है। बाकी का इलाज चल रहा है। शुरुआती जाँच में पता चला है कि मंदिर से लगभग 100 मीटर नीचे सीढ़ियों के पास करंट लगने की अफवाह फैलने से भगदड़ मची।

Mansa Devi Temple Stampede: मिल गया मनसा देवी भगदड़ का विलन, हादसे की वजह भारी भीड़ नहीं…, खुलासे के बाद सीएम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मामले को लेकर क्या कहा ?

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “हरिद्वार में मनसा देवी मंदिर मार्ग पर मची भगदड़ की अत्यंत दुखद सूचना मिली है। स्थानीय पुलिस और अन्य बचाव दल मौके पर पहुँचकर राहत एवं बचाव कार्य में लगे हुए हैं। मैं इस संबंध में स्थानीय प्रशासन के लगातार संपर्क में हूँ और स्थिति पर लगातार नज़र रखी जा रही है। मैं माता रानी से सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षा की प्रार्थना करता हूँ।”

Mansa Devi Temple Stampede: मनसा देवी मंदिर में अचानक मची भगदड़, 6 लोगों की मौत, कई

Divyanshi Singh
Published by Divyanshi Singh

Recent Posts

Rajya Sabha elections: राज्यसभा के लिए चुने गए नीतीश कुमार, कब छोड़ेंगे सीएम पद! एनडीए ने जीती पांचों सीटें

Bihar Rajya Sabha elections: बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में…

March 16, 2026

Kerala BJP First List: केरल चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर…

March 16, 2026

This is test 2

This is test 2

March 16, 2026