Categories: देश

आधे किलोमीटर दूर के कई घरों की टूट गई खिड़कियां, कितना खतरनाक था तेलंगाना फैक्ट्री का विस्फोट, जिसने लील ली 37 लोगों की जान

एक मजदूर ने बताया कि जैसे ही वे नाश्ता करके काम शुरू करने के लिए लौटे तो अचानक धमाका हुआ और चारों तरफ धुआं फैल गया। वहीं पास की फैक्ट्री में काम कर रहे एक मजदूर ने बताया कि धमाके की वजह से आधा किलोमीटर दूर कई घरों की खिड़कियों के शीशे टूट गए।

Published by Divyanshi Singh

Telangana factory explosion:तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में सिगाची केमिकल फैक्ट्री है। यहां सोमवार को भीषण हादसा हुआ। फैक्ट्री का रिएक्टर फट गया और आग लग गई। हादसे में अब तक 37 मजदूरों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 35 से ज्यादा मजदूर गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक धमाका इतना जोरदार था कि फैक्ट्री की छत का मलबा उड़कर पास के पेड़ों पर जा गिरा।

टूट गई घरों की खिड़कियां

एक मजदूर ने बताया कि जैसे ही वे नाश्ता करके काम शुरू करने के लिए लौटे तो अचानक धमाका हुआ और चारों तरफ धुआं फैल गया। वहीं पास की फैक्ट्री में काम कर रहे एक मजदूर ने बताया कि धमाके की वजह से आधा किलोमीटर दूर कई घरों की खिड़कियों के शीशे टूट गए। फैक्ट्री की छत का मलबा उड़कर पेड़ों पर जा गिरा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मौके पर चीख-पुकार मच गई। घायल और मृतक मजदूरों के परिजन दहशत में फैक्ट्री परिसर के बाहर जमा होने लगे। कई परिवारों को अभी भी अपने परिजनों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। फैक्ट्री में मलबा हटाया जा रहा है। बचाव दल अभी भी फैक्ट्री के अंदर है।

घटनास्थल का दौरा करेंगे सीएम मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी

सीएम मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने इस भयावह घटना को बेहद दुखद बताया और कहा कि वे मंगलवार को घटनास्थल का दौरा करेंगे। सीएम पीड़ित परिवारों से मिलेंगे और राहत कार्यों की समीक्षा भी करेंगे। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री सी दामोदर राजा नरसिम्हा ने कहा कि घायलों को बेहतर उपचार मुहैया कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गंभीर रूप से घायल श्रमिकों को सुपर स्पेशियलिटी निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मंत्री ने यह भी आश्वासन दिया कि मृतकों के परिवारों को सरकार की ओर से उचित मुआवजा दिया जाएगा। 

Related Post

कई लोग लापता

इस फैक्ट्री में काम करने वाले श्रमिक केवल तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के ही नहीं हैं, बल्कि ओडिशा, बिहार और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों के भी कई श्रमिक यहां काम करते हैं। विस्फोट की खबर सुनकर कई परिवार के सदस्य मौके पर पहुंच गए। अपने पति छोटे लाल की तलाश में फैक्ट्री पहुंची संजू देवी नामक महिला ने रोते हुए कहा कि उसे अपने पति के बारे में कोई जानकारी नहीं है। एक अन्य महिला मल्लेश्वरी ने कहा कि उनके पति बालकृष्ण इसी फैक्ट्री में काम करते हैं और वे भी लापता हैं। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है। इस घटना ने औद्योगिक सुरक्षा मानकों पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। जांच दल विस्फोट के कारणों का पता लगाने में व्यस्त हैं।

पाकिस्तान के परमाणु सेंटर के कर्मचारी किडनैप, वीडियो हुआ वायरल, शहबाज-मुनीर की अटक गई सांसें

जुलाई के पहले दिन ही पीएम मोदी ने दी सबसे बड़ी खुशखबरी, LPG सिलेंडर हुआ सस्ता, जानें नई कीमत

Divyanshi Singh
Published by Divyanshi Singh

Recent Posts

CPR demonstration: पुलिस कुत्ते पाको ने किया हैरान कर देने वाला सीपीआर प्रदर्शन, वायरल वीडियो में दिखी अद्भुत ट्रेनिंग

CPR demonstration: मैड्रिड पुलिस का कुत्ता पाको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां…

March 22, 2026

Global Terrorism Index 2026: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे खतरनाक देश, आतंकवाद के मामले में किया टॉप

Pakistan top terrorist country: TTP 'तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान' पाकिस्तान का सबसे खतरनाक आतंकी संगठन बन चुका…

March 22, 2026

Stock Market Holiday: निवेशकों के लिए अलर्ट! 4 दिन बंद रहेगा बाजार, क्या इससे बदल जाएगा ट्रेंड?

Share Market Closed Dates: इन दिनों इक्विटी, डेरिवेटिव और फॉरेक्स सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग नहीं…

March 22, 2026