Categories: देश

मौत के मुंह से बाहर आए 272 यात्री! वरना हो जाता Ahmedabad plane crash जैसा हादसा

IndiGo Flight: नागपुर से कोलकाता जा रहे इंडिगो के एक विमान की अचानक इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई।आपको बता दे कि, विमान एक पक्षी से टकरा गया था, जिसके बाद पायलट ने नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग करवाई। घटना के समय विमान में 272 यात्री सवार थे।

Published by Mohammad Nematullah

IndiGo Flight: नागपुर से कोलकाता जा रहे इंडिगो के एक विमान की अचानक इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई।आपको बता दे कि, विमान एक पक्षी से टकरा गया था, जिसके बाद पायलट ने नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग करवाई। घटना के समय विमान में 272 यात्री सवार थे। हवा में एक पक्षी से टकराने के कारण विमान का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। पायलट द्वारा समय पर की गई कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया। सभी यात्री सुरक्षित हैं। किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है। विमान के पक्षी से टकराने के बाद वह लड़खड़ाने लगा। इसके बाद लोगों में हड़कंप मच गई। सभी यात्री घबरा गए और दहशत में आ गए। पायलट ने लोगों से शांत रहने की अपील की। पायलट ने अपनी सूझबूझ का इस्तेमाल करते हुए तुरंत नागपुर में सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग करवाई।

Surat Blast: गुजरात की डाई फैक्ट्री में भीषण आग, 2 मजदूरों की मौत, 20 घायल

मामले की जाँच जारी

विमान की इमरजेंसी लैंडिंग के बाद अब वरिष्ठ एयरपोर्ट निदेशक आबिद रूही का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, इंडिगो की नागपुर-कोलकाता उड़ान संख्या 6E812 से किसी पक्षी के टकराने की आशंका है। हम पूरी घटना की जाँच कर रहे हैं। आपातकालीन लैंडिंग का कारण बर्ड हिट यानी पक्षियों का टकराना था। विमान उद्योग में पक्षियों का टकराना एक गंभीर खतरे के रूप में देखा जाता है। खासकर उड़ान भरने और उतरने के समय, यह गंभीर खतरा पैदा कर सकता है। कई बार, पक्षियों का टकराना, इंजन में पक्षी का फंसना तकनीकी खराबी का कारण बन सकता है। पक्षियों का टकराना विमान के संचालन को खतरे में डाल सकता है। रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे के निदेशक आरआर मौर्य ने बताया था, इंडिगो का एक विमान रांची के पास एक पक्षी से टकरा गया. यह घटना 10 से 12 समुद्री मील दूर, लगभग 3,000 से 4,000 फीट की ऊंचाई पर हुई।

Related Post

पहले भी हुआ था ऐसा मामले

इससे पहले कुछ ऐसा ही एक मामला सामने आया था। जिसमें झारखंड की राजधानी रांची जाने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट को बर्ड हिट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई । अधिकारियों ने कहा था, कि पक्षी के टकराने की वजह से इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। जिसके बाद विमान में सवार सभी 175 यात्री सुरक्षित थे।

बाल-बाल बचे! पुणे से दिल्ली आ रही थी SpiceJet फ्लाइट, कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

Mohammad Nematullah
Published by Mohammad Nematullah

Recent Posts

Odisha Hospital Fire: ओडिशा में दर्दनाक हादसा! अस्पताल में लगी भीषण आग, 10 मरीजों के मरने की आशंका

Odisha Hospital Fire: सुबह-सुबह ओडिशा से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही…

March 16, 2026

Delhi Weather: सर्द हवाएं और बारिश की आहट! इस हफ्ते कुछ ऐसा रहेगा राजधानी दिल्ली का मौसम, IMD अलर्ट

Delhi Ka Mausam: जहां कुछ दिनों से राजधानी दिल्ली गर्मी में तप रही थी. वहीँ…

March 16, 2026