Categories: हेल्थ

दही के साथ गलती से भी ना करें इन 4 चीजों का सेवन, स्किन और पेट दोनों पर पड़ सकता है भारी

Dahi Food Combination:दही को कुछ चीज़ों के साथ मिलाकर खाने से आपकी सेहत को नुकसान भी हो सकता है। कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ हैं जिन्हें दही के साथ नहीं खाना चाहिए। आइए जानते हैं उन चीज़ों के बारे में, जिन्हें दही खाते समय खाने से बचना चाहिए।

Published by

Dahi Ke Nuksan: क्या आपको भी दही खाना पसंद है? यह न सिर्फ़ स्वाद में अच्छा होता है, बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। दही में कैल्शियम, प्रोटीन, आयोडीन, पोटैशियम और फॉस्फोरस जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। दूध को किण्वित करके बनने वाले दही में अच्छे बैक्टीरिया होते हैं, जो हमारे पाचन और प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए फायदेमंद होते हैं। लेकिन ध्यान रखें, दही को कुछ चीज़ों के साथ मिलाकर खाने से आपकी सेहत को नुकसान भी हो सकता है। कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ हैं जिन्हें दही के साथ नहीं खाना चाहिए। आइए जानते हैं उन चीज़ों के बारे में, जिन्हें दही खाते समय खाने से बचना चाहिए।


दही के साथ क्या नही खाना चाहिए


तला हुआ भोजन


गलती से भी दही के साथ पराठा, भटूरा, पूरी जैसे तैलीय भोजन न खाएं। इससे पाचन संबंधी समस्याएं होती हैं। पूरा दिन आलस्य से भरा रहता है। यही वजह है कि दही के साथ तैलीय चीज़ें खाने की मनाही है।


प्याज के सेवन से बचे


प्याज की तासीर गर्म होती है। जबकि दही शीतलक का काम करता है। अब अगर दोनों को एक साथ खाया जाए, तो एलर्जी, एक्जिमा, सोरायसिस और रैशेज़ जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

सुबह खाली पेट अजवाइन का पानी पीना इन 5 लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं, जानिए इसके गजब के फायदे

दूध से बनाएं दूरी


दही और दूध को एक साथ खाने से बचना चाहिए। दरअसल, ऐसा करने से एसिडिटी, सीने में जलन और पेट फूलने की समस्या हो सकती है। क्योंकि दोनों एक-दूसरे के विपरीत हैं।

Related Post


आम दही के साथ खाने से बचे


प्याज की तरह आम भी गर्म तासीर का होता है। इसलिए आम को दही के साथ नहीं खाना चाहिए। दही के साथ आम खाने से भी पेट फूलने और गैस बनने की समस्या होती है। ऐसे में पाचन क्रिया गड़बड़ा जाती है और त्वचा पर रैशेज़ की समस्या भी हो सकती है।

क्या आपने सोचा है रोजाना कच्चा लहसुन खाने से शरीर पर क्या असर होगा? जानें लहसुन खाने का सही तरीका

Disclaimer: प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. inkhabar इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Published by

Recent Posts

ICSI CSEET 2026 का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे करें डाउनलोड

ICSI CSEET 2026 January Result OUT: इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज (ICSI) ने कंपनी सेक्रेटरी…

January 20, 2026

Gurugram Doctor Scorpio Case: गुरुग्राम के डॉक्टर की दरिंदगी सीसीटीवी में कैद, कमजोर दिल वाले ना देखें वीडियो

Gurugram Doctor Scorpio Case: गुरुग्राम के डॉक्टर ने गुस्से में एक डिलीवरी ब्वॉय को अपनी…

January 20, 2026

‘कट्टर मुसलमान…’, एआर रहमान के बयान पर बोलीं बांग्लादेशी लेखिका; शाहरुख-सलमान का भी किया जिक्र

A.R. Rahman Controversy: बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन ने एआर रहमान द्वारा सांप्रदायिकता को लेकर की…

January 20, 2026

Kia Seltos को टक्कर देगी Skoda की ये नई SUV, फीचर्स से लेकर इंटिरियर तक सब है धांसू

Skoda Kushaq facelift 2026: जिन लोगों को कार का काफी शौक है, उनके लिए खुशखबरी…

January 20, 2026