Categories: हेल्थ

क्या Diabetes के मरीजों को करना चाहिए मखाने का सेवन? आज ही जान लें पूरी सच्चाई

Side Effects of Eating Makhana:आप भी मखाने को सेहतमंद मानकर इसे अपनी डाइट का हिस्सा बना रहे हैं, तो एक बार यहाँ जान लीजिए कि किन लोगों के लिए मखाने का सेवन फायदे की बजाय नुकसान पहुँचा सकता है।

Published by

Side Effects of Eating Makhana: सूखे मेवों का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। अगर मखाने की बात करें, तो यह आमतौर पर सभी का पसंदीदा होता है। आप अपनी पसंद के अनुसार इसका सेवन कर सकते हैं। चाहे आप इसे मीठे व्यंजनों में डालकर बनाएँ, या फिर मखाने की सब्ज़ी भी बना सकते हैं। इसके अलावा, कई लोग इसे भूनकर नाश्ते के तौर पर भी खाते हैं। इसे खाने के एक सेहतमंद विकल्प के तौर पर भी पसंद किया जाता है।

मखाने में पाए जाने वाले पोषक तत्वों की बात करें तो इसमें प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, फॉस्फोरस और एंटीऑक्सीडेंट जैसे कई गुण होते हैं जो शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मदद कर सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इतने सारे स्वास्थ्य लाभों के बाद भी, कुछ लोगों के लिए मखाने का सेवन फायदेमंद होने की बजाय नुकसानदायक हो सकता है। आइए जानते हैं कि किन लोगों को मखाना खाने से बचना चाहिए।

इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मखाना

किडनी स्टोन वालों को

जिन लोगों को किडनी स्टोन की समस्या है, उन्हें मखाने का सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल, मखाने में ऑक्सालेट पाया जाता है जो किडनी स्टोन की समस्या को और बढ़ा सकता है।

Heart Attack से बचने के 5 सबसे आसान तरीके, अगर रोजाना कर लिया इसे फॉलो तो हार्ट रहेगा फिट और सुपर एक्टिव

मधुमेह के रोगियों को

मधुमेह के रोगियों को हमेशा अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। मखाने का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होने के बावजूद इसका सेवन फायदेमंद हो सकता है, लेकिन इसके साथ ही इसमें पाए जाने वाले अन्य तत्व रक्त शर्करा के स्तर को बढ़ा सकते हैं। इसलिए मधुमेह के रोगियों को इसका सेवन करने से बचना चाहिए।

Related Post

एलर्जी में

कई लोगों को मेवे और कुछ सूखे मेवे खाने से एलर्जी की समस्या होती है, ऐसे में उन लोगों को भी मखाने का सेवन करने से बचना चाहिए। डॉक्टर ने बताया कि ऐसे लोगों में खुजली और पित्त जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं।

महिलाओं के लिए रामबाण से कम नहीं केसर के पानी में डूबी किशमिश का सेवन, कई समस्याओं का इलाज है ये पावरफुल कॉम्बिनेशन

Disclaimer: इनखबर इस लेख में सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए बता रहा हैं। इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Published by

Recent Posts

Brain health: सिगरेट या गांजा? कौन ज्यादा घटा रहा है दिमाग की क्षमता, स्टडी में चौंकाने वाला खुलासा

Brain health: अब तक सिगरेट और गांजा को सिर्फ फेफड़ों के नुकसान से जोड़कर देखा…

April 11, 2026

वोट देना, चुनाव लड़ना मौलिक अधिकार नहीं… सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी ने छेड़ी नई बहस

Supreme Court News: यह मामला राजस्थान में 'जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघों' के चुनाव नियमों…

April 11, 2026

sweety deepak divorce: स्वीटी बूरा और दीपक हुड्डा की राहें हुईं जुदा, आपसी सहमति के बाद हुआ तलाक

sweety deepak divorce:  विश्व चैंपियन बॉक्सर स्वीटी बूरा और कबड्डी खिलाड़ी दीपक हुड्डा ने आपसी…

April 11, 2026

Shani Gochar 2026: शनि देव की टेढ़ी नजर! इन राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, जानें किसे मिलेगा फायदा-नुकसान

Shani Gochar 2026: 17 अप्रैल को शनि देव के उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के चौथे चरण में…

April 11, 2026

संसद में अचानक आमना-सामना…राहुल गांधी और PM मोदी के बीच हुई बातचीत? वीडियो आया सामने

Modi Rahul Interaction Video: यह घटना संसद परिसर के प्रेरणा स्थल की है, जहां प्रधानमंत्री…

April 11, 2026

Sree Devi Temple: भारत के इस मंदिर में पुरुष पहनते हैं साड़ी और करते हैं श्रृंगार, तब मिलता है पूजा का अधिकार

Kottankulangara Sridevi Temple: सुप्रीम कोर्ट में चली सुनवाई के दौरान केरल के कोट्टांकुलंगारा श्रीदेवी मंदिर…

April 11, 2026