Categories: हेल्थ

किचन में रखा ये सस्ता सा मसाला पेट की सफाई के लिए है रामबाण से कम नहीं, जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका

Constipation Home Remedy: पेट की गंदगी साफ करने के लिए कुछ मसाले कमाल कर सकते हैं। रसोई के 3 मसाले आपके पेट में जमा पुरानी गंदगी को साफ करने का काम कर सकते हैं। लेकिन आपको इनका इस्तेमाल करना सही से आना चाहिए।

Published by

Constipation Home Remedy: हमारे बदलते खान-पान और जीवनशैली की वजह से पेट की समस्याएं बहुत बढ़ गई हैं, जिनमें से एक सबसे आम समस्या है कब्ज। यानी पेट साफ न होना। अक्सर पेट साफ न होने की वजह से कई स्वास्थ्य समस्याएं होने लगती हैं। इनमें पेट दर्द, एसिडिटी, गैस और पेट फूलने के साथ-साथ बड़ी बीमारियां भी शामिल हो सकती हैं। अक्सर पेट साफ न होने के कई कारण होते हैं, जिनमें न सिर्फ़ अनहेल्दी खाना, बल्कि कम सोना, देर रात सोना, देर रात खाना भी शामिल है। राहत की बात यह है कि आपके किचन में ही ऐसे मसाले मौजूद हैं जो इन समस्याओं का अंत साबित हो सकते हैं। पेट साफ करने में घरेलू नुस्खे बहुत मददगार होते हैं। इसलिए दवा लेने से पहले आपको कब्ज के लिए प्राकृतिक तरीके अपनाने चाहिए। पेट कैसे साफ करें? पेट की गंदगी कैसे साफ करें? कब्ज का सबसे अच्छा इलाज क्या है? अगर आप भी ऐसे सवालों से परेशान हैं, तो आइए जानते हैं कि कौन से मसाले पेट साफ करने में मदद करते हैं और उनका इस्तेमाल कैसे करें।

पेट साफ़ करने के असरदार घरेलू मसाले

हींग

हींग में रोगाणुरोधी और सूजनरोधी गुण होते हैं। यह गैस, पेट दर्द और अपच को कम करता है। यह आंतों को साफ करता है और पेट की गहराई से अशुद्धियों को बाहर निकालता है।

कैसे करना है इसे इस्तेमाल ?

सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में एक चुटकी हींग मिलाकर पिएँ। या इसे सब्ज़ियों और दालों में मसाले के तौर पर इस्तेमाल करें।

सुबह खाली पेट पी लें इस 1 मसाले का पानी, इन 5 समस्याओं का जड़ से हो जाएगा सफाया,फायदे जान चौंक उठेंगे आप

सौंफ

सौंफ एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर से भरपूर होती है। यह पाचन क्रिया को बेहतर बनाती है और पेट की सूजन व गैस को कम करती है। यह कब्ज और अपच से राहत दिलाती है, साथ ही पेट साफ़ भी करती है।

कैसे करना है इसे इस्तेमाल ?

Related Post

एक गिलास गर्म पानी में लगभग एक चम्मच सौंफ लें उसे10 मिनट के लिए भिगो दे और फिर इस पानी को दिन में कम से कम 3 से 4 बार पिएँ

अजवाइन

अजवाइन में थाइमोल नामक यौगिक होता है जो पाचन एंजाइमों को सक्रिय करता है। यह गैस, एसिडिटी और अपच से राहत दिलाने में बेहद कारगर है। पेट की अशुद्धियाँ धीरे-धीरे साफ़ होती हैं और पाचन तंत्र मज़बूत होता है।

कैसे करना है इसे इस्तेमाल ?

एक गिलास पानी में एक चम्मच अजवाइन उबालें। इसे छानकर गुनगुना पिएँ। या फिर खाने के बाद थोड़ी सी अजवाइन चबा भी सकते हैं।

क्या आप भी खाते है दही के साथ केला ? जानें इस कॉम्बिनेशन से क्या होगा आपके शरीर पर असर, सुन उड़ जाएंगे आपके होश!

Disclaimer: इनखबर इस लेख में सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए बता रहा हैं। इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Published by

Recent Posts

Dhurandhar 2 Trailer Release: धमाकेदार एंट्री के साथ आया ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर, फैंस बोले–ब्लॉकबस्टर पक्की!

Dhurandhar 2 Trailer: धुरंधर 2 का दमदार ट्रेलर आखिरकार रिलीज़ हो गया है, जिसने आते ही…

March 7, 2026

क्या आप जानते हैं कि बिना मशीनों के हमारे पुर्वजों का इलाज कैसे होता था?

जैसे आज के समय में बीमारीयों का पता बड़ी-बड़ी मशीनों से लगता है, वैसे ही…

March 7, 2026

Rang Panchami 2026: किन-किन रंगों से मनाएं रंग पंचमी का त्योहार, होगा धन लाभ; नोट करें सभी 12 राशि के जातक

Rang Panchami 2026: पूरे देश में लोग रंग पंचमी त्योहार को बहुत जोश और उत्साह…

March 7, 2026

Rang Panchami 2026: 8 या 9 कब है रंग पंचमी, क्यों मनाई जाती है, क्या है इसका महत्व?

Rang Panchami 2026: बस एक दिन और फिर रंग पंचमी आने वाली है तो क्या…

March 7, 2026