Categories: हेल्थ

सावधान! ये लोग गलती से भी गन्ने का जूस न पिएं, वरना सेहत पर पड़ सकता है गंभीर असर

क्या आप जानते हैं कि गन्ने का जूस हर किसी के लिए सुरक्षित नहीं है? कुछ लोगों के लिए यह स्वादिष्ट जूस अचानक से सेहत के लिए खतरा बन सकता है,क्या आप उनमें से हैं जो भूलकर भी इसे नहीं पी सकते?

Published by Anuradha Kashyap

गन्ने का जूस स्वाद में मीठा और पोषक तत्वों से भरपूर होता है, इसलिए गर्मियों में इसे एनर्जी पाने के लिए बड़े चाव से पिया जाता है. इसमें नेचरल शुगर, विटामिन और मिनरल्स होते हैं, जो शरीर को तुरंत एनर्जी देते हैं लेकिन हर किसी के लिए यह हमेशा सुरक्षित नहीं होता. कुछ लोगों की सेहत की स्थिति ऐसी होती है कि गन्ने का जूस पीना उनके लिए हानिकारक साबित हो सकता है, खासकर डायबिटीज, मोटापा या पाचन संबंधित समस्याओं वाले लोगों को इसका सेवन सीमित करना चाहिए. इसके अलावा, बहुत अधिक मात्रा में जूस पीने से भी सेहत पर नेगेटिव असर पड़ सकता है इसलिए जरूरी है कि सही जानकारी के साथ और जरूरत के अनुसार ही इसे पिया जाए.

डायबिटीज़ के मरीज

गन्ने का जूस नेचुरल चीनी से भरपूर होता है इसलिए डायबिटीज़ के मरीजों के लिए इसे पीना खतरनाक हो सकता है. ब्लड में शुगर का लेवल अचानक बढ़ सकता है और हेल्थ पर गंभीर असर पड़ सकता है. हालांकि जूस नेचरल होता है, लेकिन इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स ज्यादा होता है. डायबिटीज़ वाले लोग इसे पूरी तरह से बचें या डॉक्टर की सलाह के बिना सेवन न करें. 

मोटापे से जूझ रहे लोग  

मोटापे से परेशान लोग गन्ने का जूस पीने से बचें, इसमें हाई मात्रा में शुगर और कैलोरी होती है, जो वजन बढ़ाने का कारण बन सकती है. यदि रोजाना इसका सेवन किया जाए, तो शरीर में एक्स्ट्रा फैट जमा हो सकता है. वजन घटाने या कंट्रोल रखने वाले लोग इसे सीमित मात्रा में ही लें. 

Related Post

पेट से जुड़ी समस्याओं वाले लोग

गन्ने का जूस पीने से पेट में गैस, एसिडिटी या अपच जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं, यह जूस भारी और चीनी युक्त होता है, जिससे सेंसिटिव पेट वाले लोगों को परेशानी हो सकती है, यदि किसी को पेट की समस्या है, तो उन्हें इसे बिल्कुल भी पीने से बचना चाहिए. 

एलर्जी या स्वास्थ्य से जुड सेंसिटिव लोग 

कुछ लोगों को गन्ने से एलर्जी हो सकती है, इसके सेवन से खुजली, सूजन या दाने जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं, इसके अलावा कुछ रोगियों को इसे पचाने में कठिनाई होती है. यदि आपको किसी भी प्रकार की संवेदनशीलता है, तो गन्ने का जूस पीने से पहले डॉक्टर से सलाह लें. 

Disclaimer: प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. inkhabar इसकी पुष्टि नहीं करता है

Anuradha Kashyap

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026