Categories: हेल्थ

मर्दानगी बढ़ाने वाली फर्जी दवाओं से खराब होती है Sex लाइफ, जानें क्या है असली इलाज ?

सेक्सुअल हेल्थ भी उतनी ही जरूरी है, जितनी बाकी सेहत. लेकिन सच्चाई यह है कि लोग अपनी निजी परेशानियों को अक्सर छुपा लेते हैं और फिर इंटरनेट या बाजार में मिलने वाले झूठे इलाजों का शिकार हो जाते हैं.

आजकल सोशल मीडिया, ऑनलाइन विज्ञापन और टीवी पर तरह-तरह के दावे किए जाते हैं – “100% गारंटी”, तुरंत असर, बिना साइड इफेक्ट. सुनने में ये आसान समाधान लगते हैं, लेकिन हकीकत में ये हमारे शरीर को और ज्यादा नुकसान पहुंचा सकते हैं.

क्यों खतरनाक हैं ये फेक इलाज?

इनमें इस्तेमाल होने वाली सामग्री असली भी नहीं होती और शरीर को नुकसान पहुंचा सकती है.

कई बार किडनी, लिवर या दिल पर बुरा असर पड़ जाता है.

जब दवा असर नहीं करती तो इंसान और ज्यादा तनाव और निराशा महसूस करता है.

असली मदद कहाँ मिलेगी?

विशेषज्ञ मानते हैं कि अगर आपको सेक्स से जुड़ी कोई समस्या है – जैसे लिबिडो की कमी, इरेक्शन में दिक्कत, जल्दी थकान या दर्द – तो इसे नजरअंदाज करने के बजाय डॉक्टर से बात करनी चाहिए.

यूरोलॉजिस्ट, एंडॉक्राइनोलॉजिस्ट या सेक्सुअल हेल्थ विशेषज्ञ आपकी जांच करके असली वजह बताते हैं.

Related Post

सही इलाज से न सिर्फ समस्या दूर होती है, बल्कि आत्मविश्वास और रिश्तों में भी सुधार आता है.

अपनी सेहत को प्राथमिकता दें

सेक्सुअल हेल्थ भी हमारी लाइफ का हिस्सा है, इसमें शर्म की कोई बात नहीं. अगर गला खराब हो तो डॉक्टर के पास जाते हैं, वैसे ही इंटिमेसी से जुड़ी परेशानी में भी मदद लेनी चाहिए.

कोई भी दवा बिना डॉक्टर की सलाह के न लें.

अपनी लाइफस्टाइल सुधारें – हेल्दी खाना, व्यायाम, पर्याप्त नींद और स्ट्रेस मैनेजमेंट बहुत असर डालते हैं.

अपने पार्टनर से खुलकर बात करें. बातचीत से आधी समस्या वैसे ही हल हो जाती है.

अगर आप वाकई अपनी सेक्सुअल हेल्थ को लेकर गंभीर हैं, तो विशेषज्ञ की सलाह लें. असली इलाज, सही जानकारी और धैर्य ही आपकी सेहत और रिश्तों को मजबूत बनाएंगे.

Disclaimer : प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. inkhabar इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Shivashakti Narayan Singh

Recent Posts

Fighter Jet Crash: पहले रडार से गायब, फिर मिला मलबा! भारतीय वायुसेना का सुखोई फाइटर जेट क्रैश

Fighter Jet Crash: इंडियन एयर फ़ोर्स की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान के…

March 6, 2026

Aaj Ka Mausam: पसीने छुड़ाएगी गर्मी या बारिश देगी राहत? जानें कैसा रहेगा दिल्ली से लेकर बिहार तक का मौसम

Today Weather: दिल्ली से लेकर यूपी तक का मौसम अब अपना मिजाज बदलने लगा है.…

March 6, 2026

Chanakya Niti: शादी करने के लिए सुंदर लड़की में होने चाहिए ये 5 और गुण, वरना कर दें इन्कार

Chanakya Niti: शादी के लिए लड़की का चयन करने के दौरान बहुत सी बातों का ध्यान…

March 5, 2026

CBSE Board Exams 2026: मिडिल ईस्ट के 7 देशों में सीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षाएं रद्द, 12वीं की स्थगित

CBSE Board Exams 2026: मध्य पूर्व के देशों में जारी तनावपूर्ण हालात को देखते हुए…

March 5, 2026

OTT Release: ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का तड़का, अनिल कपूर से प्रभास तक की फिल्में-सीरीज करेंगी धमाकेदार एंट्री

OTT Release: मार्च 2026 का पहला हफ्ता ओटीटी दर्शकों के लिए मनोरंजन से भरपूर रहने…

March 5, 2026