Categories: हेल्थ

क्या आपकी कीटो डाइट बढ़ा रही ब्रेस्ट कैंसर का खतरा? जानें चौंकाने वाली सच्चाई

Keto Diet Breast Cancer: हालिया स्टडी में हाई-फैट कीटो डाइट और ब्रेस्ट कैंसर के जोखिम के बीच संभावित कनेक्शन का खुलासा हुआ. इस स्टडी की सच्चाई जानकर आपके भी रौंगटे खड़े हो जाएंगे.

Published by Shraddha Pandey

Keto Diet causes Breast Cancer: हाल ही में एक महत्वपूर्ण अध्ययन ने हाई-फैट कीटो डाइट (High fat Keto Diet) को लेकर गंभीर चेतावनी दी है. इस स्टडी में पाया गया है कि इस प्रकार की डाइट ब्रेस्ट कैंसर (Breast ) के जोखिम को बढ़ा सकती है. खासकर उन महिलाओं में जो मोटापे से ग्रस्त हैं. अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ यूटा के शोधकर्ताओं ने चूहों पर किए गए प्रयोगों में देखा कि हाई-फैट डाइट से शरीर में फैटी एसिड्स की मात्रा बढ़ जाती है. जो कैंसर कोशिकाओं की वृद्धि को बढ़ावा देती है.   

विशेषज्ञों का कहना है कि मोटापे से जुड़ी फैटी एसिड्स ब्रेस्ट कैंसर के विशेष रूप से आक्रामक रूपों को बढ़ावा दे सकती हैं. इससे यह संकेत मिलता है कि कीटो डाइट जैसी हाई-फैट डाइट उन महिलाओं के लिए हानिकारक हो सकती है जो पहले से ही कैंसर से जूझ रही हैं या जिनका बॉडी मास इंडेक्स (BMI) अधिक है.

फैटी एसिड्स की मात्रा को नियंत्रित कैसे करें

हालांकि, यह अध्ययन चूहों पर आधारित है, लेकिन इसके परिणाम मानव स्वास्थ्य पर भी प्रभाव डाल सकते हैं. अतः विशेषज्ञों का सुझाव है कि ब्रेस्ट कैंसर से प्रभावित महिलाओं को अपनी डाइट में बदलाव करने से पहले अपने चिकित्सक से परामर्श करना चाहिए. इसके अलावा, फैटी एसिड्स की मात्रा को नियंत्रित करने के लिए दवाओं का उपयोग भी सहायक हो सकता है.   

Related Post

डाइट का सीधा प्रभाव

इस अध्ययन से यह स्पष्ट होता है कि डाइट का सीधा प्रभाव कैंसर के जोखिम पर पड़ता है. इसलिए, यह आवश्यक है कि हम अपनी डाइट को संतुलित और पोषक तत्वों से भरपूर बनाएं, ताकि हम ब्रेस्ट कैंसर जैसे गंभीर रोगों से बच सकें. अंततः, यह अध्ययन हमें यह याद दिलाता है, कि स्वस्थ जीवनशैली और सही आहार ही कैंसर जैसे रोगों से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका है.

Disclaimer : प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. inkhabar इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Shraddha Pandey
Published by Shraddha Pandey

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026