Home > हेल्थ > न सिर्फ जामुन इसके बीज और भी ज्यादा खास, औषधियों से भरपूर इन 6 समस्याओं को जड़ से खा जाती है इसका सेवन

न सिर्फ जामुन इसके बीज और भी ज्यादा खास, औषधियों से भरपूर इन 6 समस्याओं को जड़ से खा जाती है इसका सेवन

Benefits of Eating Jamun: गर्मियों की चिलचिलाती धूप में जब सूरज आग बरसाता है, तो प्रकृति हमें जामुन का फल देती है। यह खाने में जितना रसीला और स्वादिष्ट होता है, उतना ही सेहत के लिए फायदेमंद भी होता है।

By: Akriti Pandey | Published: June 29, 2025 3:46:30 PM IST



Benefits of Eating Jamun: गर्मियों की चिलचिलाती धूप में जब सूरज आग बरसाता है, तो प्रकृति हमें जामुन का फल देती है। यह खाने में जितना रसीला और स्वादिष्ट होता है, उतना ही सेहत के लिए फायदेमंद भी होता है। आयुर्वेद में इसका खास महत्व है। यह पाचन तंत्र को मजबूत करने और शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है।

जामुन खाना सेहत के लिए फायदेमंद है

जामुन का ग्लाइसेमिक इंडेक्स और ग्लाइसेमिक लोड दोनों ही बहुत कम होते हैं, इसलिए यह ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखता है। जामुन खाने से पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इसमें पोटैशियम, फाइबर, विटामिन सी और आयरन होता है, जो दिल, हड्डियों और त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट कैंसर से बचाते हैं। ग्राफिक में इसके सभी फायदे देखें-

एक ब्रिगेडियर के अंडर इतने सैनिक करते है काम, सैलरी सुन रह जाएंगे दंग

ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखता है

जामुन में जाम्बोलिन और जाम्बुसीन नामक यौगिक होते हैं, जो ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ने से रोकते हैं। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है और यह इंसुलिन संवेदनशीलता को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसलिए मधुमेह रोगियों के लिए जामुन एक बेहतरीन फल है।

हृदय स्वास्थ्य में सुधार करता है

जामुन में पोटैशियम, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो हृदय को स्वस्थ रखते हैं। यह रक्तचाप को नियंत्रित करता है, कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है और धमनियों में वसा को जमा होने से रोकता है। इससे हृदय रोग का खतरा कम होता है।

जामुन रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है

इसमें मौजूद विटामिन सी, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। यह संक्रमण से लड़ने में मदद करता है और शरीर को मजबूत बनाता है।

आपने कभी सोचा नही होगा कितनी फायदेमंद हो सकती है पुरुषों की अंधरुनि ताकत के लिए कद्दू के बीज, मर्दाना ताकत को दोगुना बढ़ा देता है इसका सेवन!

जामुन के बीज खाने के फायदे

इसके अलावा इसके बीज भी किसी वरदान से कम नहीं हैं। बड़े-बुजुर्ग अक्सर बीजों को न फेंकने की सलाह देते हैं। बीजों को फेंकने की बजाय उन्हें साफ बर्तन में इकट्ठा करके धूप में सुखाएं और फिर इसके पाउडर का सेवन करें, जिससे शुगर के मरीजों को काफी राहत मिलती है। इसके चूर्ण का सेवन करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है और शरीर डिटॉक्स भी होता है। स्वस्थ रहने के लिए समय-समय पर शरीर को डिटॉक्स करना बहुत जरूरी है। रोजाना जामुन के बीजों के चूर्ण का इस्तेमाल करके शरीर को डिटॉक्स किया जा सकता है। इसका सेवन करने से शरीर में जमा गंदगी बाहर निकल जाती है।

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है। पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इन खबर इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।

Advertisement