Categories: हेल्थ

स्किन से लेकर पाचन तक किसी वरदान से कम नहीं है इस भूरे बीज का सेवन, इस तरह से बनाएं अपने डाइट का हिस्सा, होंगे कमाल के फायदे

Alsi ke Beej ke Fayde:अलसी को सेहत के लिए बेहद ही फायदेमंद माना जाता है।इसमें विटामिन बी-1, प्रोटीन, कॉपर, मैंगनीज, ओमेगा-3 एसिड, लिग्नन समेत कई सारे पोषक तत्वों  पाएं जाते है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं।

Published by

Flax Seeds Benefits: अलसी को सेहत के लिए बेहद ही फायदेमंद माना जाता है। आप इसको कई तरीकों से अपने डाइट में शामिल कर सकते हैं। छोटे से अलसी के बीजों में कई सारे बड़े फायदे छिपे हुए हैं। अलसी का इस्तेमाल ज़ारों सालों से होते आ रहा है। यह विटामिन बी-1, प्रोटीन, कॉपर, मैंगनीज, ओमेगा-3 एसिड, लिग्नन समेत कई सारे पोषक तत्वों  पाएं जाते है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं इसे डाइट में कैसे शामिल करें और इसके क्या फायदे हैं।

अलसी के बीज खाने के फायदे-

 दांत के लिए मददगार

अलसी में दर्द निवारक और सूजन-रोधी गुण होते हैं। इसका तेल मसूड़ों की सूजन और दांत दर्द को कम करने में मदद कर सकता है।

Brain Boosting Tips: बस इस एक चीज का करें रोजाना सेवन, तेज होगा दिमाग व सब कुछ पढ़ा लिखा रहेगा याद

गठिया रोगीयों के लिए

अलसी में गठिया-रोधी गुण होते हैं। अगर आप गठिया से पीड़ित हैं, तो अलसी का सेवन आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

मोटापा कम करने मे मददगार

अलसी खाने से वजन नियंत्रित रहता है। इसके अलावा, यह रक्त में मौजूद शुगर लेवल को नियंत्रित रखने का काम कर सकता है।

Related Post

त्वचा के लिए लाभकारी

अलसी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और फाइटोकेमिकल्स बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करते हैं, जिससे त्वचा पर झुर्रियाँ कम हो सकती हैं।

किस Vitamin की कमी से कमजोर होती हैं आपकी आंतें और होने लगती है पाचन की समस्या? जानिए इसके लिए क्या खाना होता है सही?

पाचन  की समस्या से राहत

अलसी के बीज पाचन के लिए बहुत अच्छे माने जाते हैं। अलसी में पर्याप्त मात्रा में फाइबर होता है, जो पाचन शक्ति बढ़ाकर कब्ज की समस्या से राहत दिलाने में मदद कर सकता है।

अलसी को किन-किन चीजों के साथ खा सकते है-

स्मूदी के साथ

अलसी के बीजों को स्मूदी में मिलाकर सेवन किया जा सकता है।

सलाद के साथ

अलसी के बीजों को सलाद में छिड़ककर खाया जा सकता है। आप इन्हें भूनकर भी सलाद में शामिल कर सकते हैं।

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए खाएं ये 7 फूड्स, कमजोर नजर वालों के लिए हैं वरदान,कुछ ही दिनों में आंखों की रोशनी में होने…

दही के साथ

अलसी के बीजों को दही या योगर्ट में मिलाकर खाया जा सकता है।

Disclaimer: प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. inkhabar इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Published by

Recent Posts

What is magnesium: क्या है मैग्नीशियम, जिसकी कमी से हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियां? इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

What is magnesium: मैग्नीशियम एक महत्वपूर्ण खनिज है, जिसकी कमी से मधुमेह और हृदय रोग…

March 16, 2026

Assembly Election 2026: 5 राज्यों में बजा चुनावी बिगुल, चुनाव आयोग ने लागू की आचार संहिता; इस दिन आएंगे नतीजे

Assembly Election 2026: 5 राज्यों में विधानसभा चुनावों की घोषणा के बाद आचार संहिता लागू…

March 16, 2026

Rajya Sabha Elections 2026 Updates: राज्यसभा की 11 सीटों पर मतदान जारी, NDA या INDIA, जानें किसका पलड़ा भारी

Rajya Sabha Elections 2026 Updates: राज्यसभा की 11 सीटों पर मतदान जारी है. सभी सीटों…

March 16, 2026