Categories: हेल्थ

Fatty Liver के लिए रामबाण हैं ये फूड्स,रोजाना सेवन से मिलेगा भरपूर लाभ

Fatty Liver :फैटी लिवर के फैटी होने में हमारी डाइट मुख्य भुमिका निभाती है, इसलिए आइए जानतें हैं कुछ ऐसे फूड्स के बारे में जिनके रोजाना सेवन से आप इससे बच सकतें हैं..

Fatty Liver : आजकल के समय में फैटी लिवर एक आम बिमारी बनती जा रही है,खासकर युवाओं में यह तेजी से बढ़ रहा है,लेकिन अगर आप अपने रोजाना के खानपान में कुछ जरूरी बदलाव करें तो आपको इस समस्या से निजात मिल सकता है तो आइए जानतें हैं फैटी लिवर के मरीजों को किन फूड्स को रोजाना डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।

1 रोजाना ओट्स का सेवन

ओट्स ना केवल हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होता है बल्कि यह फैटी लिवर को भी ठीक करता है, ओट्स में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो लिवर में फैट को जमा होने से बचाता है,रोजाना ओट्स खाने से हमारा वजन भी कंट्रोल रहता है जो फैटी लिवर के लिए बहुत ही आवश्यक है

2 कॉफी का सेवन

अक्सर आपनें कॉफी का सेवन किया होगा लेकिन आपको बता दें कि यह एनर्जी बूस्टर के साथ-साथ हमारे लिवर के लिए भी फायदेमंद है, कॉफी के सेवन से लिवर में जमा हुआ आनावश्यक फैट कम होता है और लिवर की सूजन भी कम होती है व इसमें मौजुद मौजूद क्लोरोजेनिक एसिड लिवर के लिए बहुत फायदेमंद होता है,हमें रोजना 2 से 3 कप कॉफी जरूर पीनी चाहिए।

3 खानपान में शामिल करें हरी पत्तेदार सब्जियां

हरी पत्तेदार सब्जियों में भरपूर मात्रा में विटामिन्स, एंटीऑक्सीडेंट्स और मिनरल्स पाए जातें हैं, जो लिवर के लिए बहुत ही फायदेमंद होतें हैं,इनमें पाए जानें वाला ग्लूटाथियोन नामक एंटीऑक्सीडेंट फैटी लिवर को ठीक करता है। रोजाना सरसों का साग, मेथी, पालक जैसी सब्जियों का सेवन करना चाहिए।

Related Post

4 ग्रीन टी

रोजाना 1-2 कप ग्रीन टी पीने से लिवर फिट रहता है क्योंकि ग्रीन टी में पाए जानें वाले कैटेचिन्स एंटीऑक्सीडेंट लिवर में अनावश्क फैट जमा होने से रोकते हैं और फैट बर्निंग प्रोसेस तेज करतें हैं।

5 लहसुन का सेवन

लहसुन ना केवल खाने का स्वाद बढ़ाता है बल्कि यह हमारे लिवर के लिए भी फायदेमंद होता है,इसमें पाए जाने वाले सेलेनियम, एलिसिन जैसे तत्व लिवर को डिटॉक्स करतें करते हैं जिससे हमारा लिवर और भी एक्टिवेट रहता है,रोजाना सुबह खाली पेट कच्चा लहसुन खाना लिवर के लिए लाभदायक होता है।

6 रोजाना खाएं अखरोट

ओमेगा-3 फैटी एसिड और ग्लूटाथियोन से भरपूर अखरोट लिवर की सूजन को कम करने और फैटी लिवर को ठीक करता है। रोजाना नियमीत रुप से 4-5 अखरोट खाने से लिवर के फंक्शन में काफी सुधार होता है।

Disclaimer:  प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. inkhabar इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Shivashakti Narayan Singh

Recent Posts

Haryana Rajya Sabha Poll: हरियाणा सियासी जंग में बड़ा खेला! BJP की अधूरी रही हैट्रिक, कांग्रेस ने जीती एक सीट

Haryana Politics: हरियाणा में राज्यसभा की दो सीटों के लिए हुए चुनावों में BJP और…

March 17, 2026

Pakistan Airstrike Afghanistan: एयरस्ट्राइक से दहला काबुल! अस्पताल पर हमले में 400 की मौत, तालिबान ने पाकिस्तान पर लगाया इल्जाम

Pakistan Afghanistan Conflict: अफगानिस्तान से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है.…

March 17, 2026

Delhi Government: डीटीसी की 50 नई एसी बसें दिल्ली से वैष्णो देवी, खाटू श्याम और अयोध्या तक शुरू, जानें पूरा प्लान

Delhi Government: दिल्ली सरकार तीन प्रमुख धार्मिक स्थलों-कटरा (वैष्णो देवी), खाटू श्याम और अयोध्या-तक अंतर-राज्यीय…

March 16, 2026

Rajya Sabha elections: राज्यसभा के लिए चुने गए नीतीश कुमार, कब छोड़ेंगे सीएम पद! एनडीए ने जीती पांचों सीटें

Bihar Rajya Sabha elections: बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में…

March 16, 2026