Categories: हेल्थ

पानी में ये 2 चीजों को मिलाकर पीना पड़ सकता है सेहत पर भारी, पाचन तंत्र भी हो सकता है खराब

Harmful Drink Combinations:आजकल हम सब देख रहे है कि सोशल मीडिया पर नए-नए हेल्थ ट्रेंड की चल रहा है जिसको देख लोगों ने पानी में कई चीजों को मिलाकर सेवन करना शुरू कर दिया है। लेकिन क्या आपको पता है कि कुछ चीजें ऐसी भी होती हैं जिन्हें पानी में मिलाकर पीना सेहत को हानि हो सकता है?

Published by

Harmful Drink Combinations: पानी हमारे जीवन का सबसे अहम हिस्सा है। पानी शरीर हमे हाइड्रेट रखने और टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है। पानी पीने से हम ना केलव हाइड्रेट रखहे है साथ ही साथ हमारा पाचन तंत्र भी मजबूत होता है.आयुर्वेद हमेशा यही बोलता है कि पानी को साधारण तरीके से ही पीना सही होता है।लेकिन, आजकल हम सब देख रहे है कि सोशल मीडिया पर नए-नए हेल्थ ट्रेंड की चल रहा है जिसको देख लोगों ने पानी में कई चीजों को मिलाकर सेवन करना शुरू कर दिया है। लेकिन क्या आपको पता है कि कुछ चीजें ऐसी भी होती हैं जिन्हें पानी में मिलाकर पीना सेहत को हानि हो सकता है? ऐसे ही दो आम चीजें है, जिन्हें लोग अक्सर हेल्दी समझकर पानी में मिलाकर पीते हैं, लेकिन वास्तव में तो ये पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचा रही हैं और गंभीर बीमारियों का कारण भी बन सकती हैं।

कौन-सी हैं ये चीजें?

  • नींबू और बेकिंग सोडा
  • शहद और गर्म पानी

नींबू और बेकिंग सोडा

कई लोग वज़न कम करने या पेट साफ़ करने के लिए सुबह नींबू और बेकिंग सोडा मिला हुआ पानी पीते हैं। हालाँकि यह मिश्रण कुछ समय के लिए एसिडिटी को कम कर सकता है, लेकिन लंबे समय तक इसका सेवन करने से पेट की एसिडिटी और बिगड़ जाती है। इससे पाचन तंत्र कमज़ोर हो सकता है और गैस, अपच, पेट दर्द जैसी समस्याएँ शुरू हो सकती हैं। इसके अलावा, बेकिंग सोडा में सोडियम की मात्रा ज़्यादा होती है, जिससे रक्तचाप बढ़ सकता है और हृदय संबंधी समस्याएँ हो सकती हैं।

रात को सोने से पहले दही में मिलाकर चट कर जाएं ये एक चीज, सुबह नींद खुलते ही भागेंगे 2 नंबर, भड़ाभड़ निकल जाएगी पेट…

शहद और बहुत गर्म पानी

आयुर्वेद में शहद को अमृत माना जाता है, लेकिन जब इसे बहुत गर्म पानी में मिलाकर पिया जाता है, तो यह शरीर के लिए ज़हर का काम कर सकता है। बहुत गर्म पानी शहद के पोषक तत्वों को नष्ट कर देता है और उसमें विषाक्त यौगिक बनने लगते हैं। इससे लिवर पर असर पड़ सकता है और लंबे समय तक सेवन करने पर शरीर में विषाक्त पदार्थ जमा हो सकते हैं।

Related Post

Weight Loss Remedies: कम करना चाहते हैं वजन तो अपनाएं ये घरेलू उपाय,बस 15 दिनों मे दिखने लगेगा असर

क्या हैं इसके नुकसान?

  • पाचन तंत्र बिगड़ सकता है
  • लिवर पर दबाव पड़ सकता है
  • ब्लड प्रेशर बढ़ने लगता है
  • हार्ट की बीमारियों का खतरा

इन बातों का रखें खास ध्यान

  • पानी को हमेशा सामान्य तापमान पर या फिर थोड़ा हल्का गुनगुना रखें.
  • नींबू पानी बिना बेकिंग सोडा के ही पीएं.
  • शहद का सेवन ठंडे या हल्के गुनगुने पानी के साथ ही करें

सफेद रंग के ये फूलों के पत्तें इस 1 बीमारी के लिए है रामबाण, बस पानी में उबालकर पी लें ,होगा ऐसा कमाल जो कभी…

Disclaimer: इनखबर इस लेख में सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए बता रहा हैं। इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Published by

Recent Posts

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026

Badshah Tatiri Song Controversy: मुश्किल में फंसे रैपर बादशाह! विवादों में हरियाणवी लोकगीत ‘टटीरी’; राज्य महिला आयोग ने किया तलब

Badshah Tatiri Song Controversy: बॉलीवुड रैपर बादशाह हरियाणवी लोकगीत 'टटीरी' को अपने अंदाज में गाने…

March 6, 2026

Seasonal Affective Disorder: क्या बदलता मौसम कर रहा है आपका दिमाग खराब, मनोचिकित्सक ने बताए इसके कारण और लक्षण

Seasonal Affective Disorder:  सर्दियों से गर्मियों की ओर बढ़ते बसंत के मौसम में कई लोगों…

March 6, 2026

Madhya Pradesh: न होगी कथा, न लगेगा दरबार…एक महीने तक गायब रहेंगे बागेश्वर बाबा; बद्रीनाथ की बर्फीले पहाड़ों करने जा रहे साधना

Madhya Pradesh: बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक महीने तक दुनिया से किसी तरह का…

March 6, 2026

Balendra Shah: कौन हैं बालेंद्र शाह, जो बन सकते हैं नेपाल के पीएम; जानें  नेटवर्थ और खूबसूरत पत्नी के बारे में

Balendra Shah: नेपाल के आम चुनाव में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) से जुड़ चुनाव लड़ने…

March 6, 2026

Effects of anger on health: क्या गुस्सा बिगाड़ रहा है आपकी सेहत,जानिए इसका का शरीर और दिमाग पर क्या पड़ता है असर

Effects of anger on health: गुस्सा आना सामान्य है, लेकिन बार-बार और अनियंत्रित क्रोध शरीर…

March 6, 2026