Categories: हेल्थ

क्या आपके बच्चे की आंखों की सेहत पर खतरा मंडरा रहा है? इन बातों पर दें ध्यान

आजकल बच्चों में कमजोर नजर की समस्या तेजी से बढ़ रही है.मोबाइल, टीवी और ऑनलाइन पढ़ाई के जरिए बढ़ा हुआ स्क्रीन टाइम इसकी सबसे बड़ी वजह है. कई बार माता-पिता यह नहीं समझ पाते कि बच्चे की आंखें कमजोर हो रही हैं या नहीं.

Published by Komal Singh

आज के समय में बच्चों की आखों पर ज्यादा दबाव पड़ रहा है.मोबाइल, टीवी और ऑनलाइन पढ़ाई ने उनकी नजर पर बुरा असर डालना शुरू कर दिया है. कई बार माता-पिता को यह समझ ही नहीं आता कि बच्चे की आंखें कमजोर हो रही हैं. अगर समय रहते ध्यान न दिया जाए, तो आगे चलकर चश्मा लगाना पड़ सकता है या पढ़ाई में भी मुश्किलें आ सकती हैं. चलिए जानते हैं बच्चों में कमजोर नजर के लक्षण, उसके कारण और बचाव के आसान उपाय.

बच्चों की कमजोर नजर के संकेत और बचाव के तरीके

आजकल बच्चों की आंखों पर ज्यादा दबाव पड़ रहा है. मोबाइल, टीवी और ऑनलाइन पढ़ाई से उनकी आंखें थकने लगी हैं. कई बार बच्चे खुद नहीं बता पाते कि उन्हें धुंधला दिख रहा है, लेकिन उनके व्यवहार से माता-पिता समझ सकते हैं कि नजर कमजोर हो रही है.

 टीवी या मोबाइल बहुत पास से देखना

अगर बच्चा टीवी बहुत पास बैठकर देखता है या मोबाइल को आंखों के बहुत करीब लाता है, तो यह आंखों की कमजोरी का पहला संकेत हो सकता है. वह ऐसा इसलिए करता है क्योंकि उसे दूर की चीजें धुंधली दिखती हैं. ऐसी आदत दिखे तो तुरंत डॉक्टर से जांच करवाएं.

Related Post

 पढ़ते समय आंखें मिचमिचाना या सिर झुकाना

जब बच्चा बोर्ड या किताब साफ नहीं देख पाता, तो वह आंखें सिकोड़कर या सिर झुकाकर पढ़ने की कोशिश करता है. इससे उसकी आंखों पर और दबाव पड़ता है. अगर यह बार-बार हो रहा है, तो यह नजर कमजोर होने की निशानी हो सकती है.

बार-बार आंखें मलना या पानी आना

बच्चे जब आंखों में जलन, खुजली या धुंधलापन महसूस करते हैं, तो बार-बार आंखें मलते हैं. लगातार ऐसा करने से संक्रमण भी हो सकता है. यह आदत नजर की कमजोरी या आंखों में थकान का संकेत हो सकती है. इसे नजरअंदाज न करें.

 सिरदर्द या आंखों में दर्द की शिकायत

कमजोर नजर वाले बच्चों को अक्सर सिरदर्द या आंखों में दर्द की शिकायत रहती है, खासकर पढ़ाई या टीवी देखने के बाद. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि आंखें साफ देखने की कोशिश में ज़्यादा मेहनत करती हैं. यह स्थिति डॉक्टर को दिखाने का समय बताती है.

 

Komal Singh

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026