Categories: हेल्थ

किस Vitamin की कमी से कमजोर होती हैं आपकी आंतें और होने लगती है पाचन की समस्या? जानिए इसके लिए क्या खाना होता है सही?

Vitamin D Deficiency: हमारे शरीर के स्वास्थ्य के लिए ये बहुत जरूरी है कि हमारा पाचन तंत्र मजबूत रहे। आज हम आपको बताएंगे कि किस विटामिन की कमी से आंतें कमज़ोर हो जाती हैं और पाचन क्रिया गड़बड़ाने लगती है? आइए आसान भाषा में समझते हैं और यह भी जानते हैं कि इस कमी को दूर करने के लिए क्या खाना चाहिए।

Published by

Gut Health: हमारे शरीर के स्वास्थ्य के लिए ये बहुत जरूरी है कि हमारा पाचन तंत्र मजबूत रहे। वहीं अगर भोजन ठीक से पच जाता है, तो हमारे शरीर को ऊर्जा मिलती है, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने मे मदद मिलती है और साथ ही मन भी पूरे दिन प्रसन्न रहता है। लेकिन, आजकल बहुत से लोग गैस, कब्ज, पेट फूलना, एसिडिटी जैसी समस्याओं से परेशान हैं। अक्सर हम सोचते हैं कि यह सब सिर्फ़ गलत खान-पान की वजह से होता है, लेकिन असल में विटामिन की कमी भी इसका एक बड़ा कारण हो सकती है। तो, किस विटामिन की कमी से आंतें कमज़ोर हो जाती हैं और पाचन क्रिया गड़बड़ाने लगती है? आइए आसान भाषा में समझते हैं और यह भी जानते हैं कि इस कमी को दूर करने के लिए क्या खाना चाहिए।

आंतों की कमज़ोरी का मुख्य कारण

विटामिन डी न केवल हड्डियों के लिए, बल्कि पाचन तंत्र और आंतों के स्वास्थ्य के लिए भी बहुत ज़रूरी है। इसकी कमी से आंतों में सूजन, कब्ज, पेट फूलना और इरिटेबल बाउल सिंड्रोम (IBS) जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

Related Post

Vitamin D की मात्रा कम है सबसे बड़ा कारण

  • कैल्शियम और फॉस्फोरस जैसे ज़रूरी खनिजों की कमी हो जाती है।
  • पाचन एंजाइम कमज़ोर हो जाते हैं।
  • बार-बार पेट खराब होना और थकान होना।
  • पाचन में सहायक अन्य आवश्यक विटामिन:
  • विटामिन B12: आँतों में अच्छे बैक्टीरिया बनाए रखता है।
  • विटामिन B3 (नियासिन): दस्त और सीने की जलन से बचाता है।
  • विटामिन C: आयरन के अवशोषण में मदद करता है और आँतों को साफ़ करता है।

बासी मुंह नीम के पत्ते खाने के चमत्कारी फायदे इन 4 बड़ी समस्याओं का जड़ से इलाज

आँतों को मज़बूत  करने के लिए क्या खाना चाहिए

  • विटामिन D के लिए: सुबह 15-20 मिनट धूप में बैठें, अंडे, मशरूम, फोर्टिफाइड दूध और अनाज, सैल्मन और टूना जैसी वसायुक्त मछलियाँ खाएँ।
  • Vitamin B12 के लिए: दूध, दही, पनीर, अंडे और मांसाहारी भोजन, फोर्टिफाइड अनाज।
  • Vitamin A के लिए: गाजर, पालक, शकरकंद, दूध और अंडे।
  • Vitamin C के लिए: आंवला, नींबू, संतरा, टमाटर, ब्रोकली  का सेवन जरूर करें

इन 5 लोगों के लिए रात में दूध पीना है किसी वरदान से कम नहीं, जानें इसके अद्भुत फायदों के बारे में

Disclaimer: प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. inkhabar इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Published by

Recent Posts

Dhurandhar 2 Trailer Release: धमाकेदार एंट्री के साथ आया ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर, फैंस बोले–ब्लॉकबस्टर पक्की!

Dhurandhar 2 Trailer: धुरंधर 2 का दमदार ट्रेलर आखिरकार रिलीज़ हो गया है, जिसने आते ही…

March 7, 2026

क्या आप जानते हैं कि बिना मशीनों के हमारे पुर्वजों का इलाज कैसे होता था?

जैसे आज के समय में बीमारीयों का पता बड़ी-बड़ी मशीनों से लगता है, वैसे ही…

March 7, 2026

Rang Panchami 2026: किन-किन रंगों से मनाएं रंग पंचमी का त्योहार, होगा धन लाभ; नोट करें सभी 12 राशि के जातक

Rang Panchami 2026: पूरे देश में लोग रंग पंचमी त्योहार को बहुत जोश और उत्साह…

March 7, 2026

Rang Panchami 2026: 8 या 9 कब है रंग पंचमी, क्यों मनाई जाती है, क्या है इसका महत्व?

Rang Panchami 2026: बस एक दिन और फिर रंग पंचमी आने वाली है तो क्या…

March 7, 2026