Categories: हेल्थ

Morning Health Tips: सुबह खाली पेट करें इन 5 फूड्स का सेवन, दिन भर शरीर मे बनी रहेगी एनर्जी और पाचन मे होगा सुधार

Morning Health Tips: खाली पेट कुछ चीज़ें खाने से न सिर्फ़ पाचन क्रिया बेहतर होती है, बल्कि रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मज़बूत होती है और कई बीमारियों से बचाव होता है।

Published by

Empty stomach foods: आजकल की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में लोग काम में इतने व्यस्त रहते हैं कि अपनी सेहत पर ध्यान ही नहीं दे पाते। यही वजह है कि छोटी-छोटी बीमारियाँ धीरे-धीरे बड़ी समस्या का रूप ले लेती हैं। विशेषज्ञ हमेशा कहते हैं कि अगर आप सुबह सही आदतें अपनाएँ, तो दिन भर आपकी सेहत और ऊर्जा बनी रहती है। खासकर खाली पेट कुछ चीज़ें खाने से न सिर्फ़ पाचन क्रिया बेहतर होती है, बल्कि रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मज़बूत होती है और कई बीमारियों से बचाव होता है।

खाली पेट क्या खाना चाहिए

पपीता हो सकता है फायदेमंद

सुबह पपीता खाना सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। सुबह खाली पेट पपीता खाने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है और कब्ज़ से राहत मिलती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मज़बूत करते हैं और विटामिन-सी त्वचा को भी स्वस्थ बनाता है। पपीते को सेहतमंद नाश्ते में शामिल करना एक अच्छी आदत हो सकती है।

जूस से शरीर का विषाक्त पदार्थ होगा बाहर

खाली पेट ताज़ा जूस पीना शरीर को अंदर से साफ़ करने का सबसे अच्छा तरीका है। आप चाहें तो खीरा, टमाटर और चुकंदर का जूस पी सकते हैं। इससे शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं और त्वचा में प्राकृतिक चमक आती है। जूस में मौजूद मिनरल्स और विटामिन शरीर को ऊर्जा देने का काम करते हैं।

सौंफ का पानी

अगर आपको अक्सर गैस, अपच या सूजन की समस्या रहती है, तो सुबह खाली पेट सौंफ का पानी पीना आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। यह आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने और फैट बर्न करने में मदद करता है। रोज़ाना इसका सेवन करने से वज़न नियंत्रित रहता है और पाचन क्रिया भी बेहतर होती है।

पानी में ये 2 चीजों को मिलाकर पीना पड़ सकता है सेहत पर भारी, पाचन तंत्र भी हो सकता है खराब

Related Post

केला खाने से मिलेगी एनर्जी

केला एक एनर्जी बूस्टर फल है। इसमें मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को आसान बनाता है और आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगने देता। सुबह खाली पेट केला खाने से शरीर को तुरंत ताकत मिलती है और आप दिन भर एक्टिव रहते हैं। इसमें पोटैशियम भी भरपूर मात्रा में होता है, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करता है।

भीगे हुए अंजीर और किशमिश का सेवन

अंजीर और किशमिश को रात भर पानी में भिगोकर सुबह खाना बेहद सेहतमंद माना जाता है। ये न सिर्फ़ पाचन क्रिया को बेहतर बनाते हैं, बल्कि पेट की बीमारियों को भी दूर रखते हैं। इन सूखे मेवों में मौजूद फाइबर और मिनरल्स शरीर को डिटॉक्स करने के साथ-साथ खून को भी साफ़ करते हैं।

किस समय पर दही खाना होता है सबसे सही? जानें इससे होने वाले फायदे और खाने का टाइम

नींबू पानी डिटॉक्स के लिए सबसे बेहतर

नींबू पानी को डिटॉक्स ड्रिंक कहा जाता है। अगर आप रोज़ सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में नींबू डालकर पीते हैं, तो यह वज़न कम करने में मदद करता है। इसके अलावा, यह त्वचा को चमकदार बनाता है और शरीर से हानिकारक तत्वों को बाहर निकालता है। नींबू पानी रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी मज़बूत करता है।

Disclaimer: इनखबर इस लेख में सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए बता रहा हैं। इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Published by

Recent Posts

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026