Categories: हेल्थ

रात को सोने से पहले दही में मिलाकर चट कर जाएं ये एक चीज, सुबह नींद खुलते ही भागेंगे 2 नंबर, भड़ाभड़ निकल जाएगी पेट में सड़ रही गंदगी

Pet Saaf Karne Ke Gharelu Upay: पेट साफ़ न होना आजकल की सबसे बड़ी समस्या बन गई है। जैसे-जैसे हमारी दिनचर्या और खान-पान बदल रहा है, पेट की समस्याएँ भी हमें परेशान कर रही हैं। आजकल पेट की सबसे बड़ी समस्या कब्ज है।

Published by

Pet Saaf Karne Ke Gharelu Upay: पेट साफ़ न होना आजकल की सबसे बड़ी समस्या बन गई है। जैसे-जैसे हमारी दिनचर्या और खान-पान बदल रहा है, पेट की समस्याएँ भी हमें परेशान कर रही हैं। आजकल पेट की सबसे बड़ी समस्या कब्ज है। हम सभी अच्छी तरह जानते हैं कि ज़्यादातर बीमारियाँ पेट से ही पैदा होती हैं। अगर हमारा पेट साफ़ नहीं होगा, तो पूरा शरीर कैसे चलेगा। जिन लोगों का पेट कई दिनों तक साफ़ नहीं होता, वे पूछते हैं कि पेट कैसे साफ़ करें? पेट साफ़ करने के घरेलू उपाय क्या हैं? पेट की गंदगी साफ़ करने के लिए क्या खाएं? पेट से गंदगी कैसे निकालें? पेट साफ़ न होने से सिर्फ़ गैस, कब्ज ही नहीं, बल्कि पेट फूलना, उल्टी और एसिडिटी जैसी समस्याएँ भी होती हैं।

ऐसे में न तो भूख लगती है और न ही किसी काम में मन लगता है। कई बार पेट साफ़ न होने से बनने वाली गैस सिरदर्द का कारण भी बन जाती है। अगर आप भी सुबह-सुबह पेट साफ़ करने का कोई घरेलू उपाय खोज रहे हैं, तो यहाँ हम आपके लिए एक ऐसा ही कारगर नुस्खा लेकर आए हैं। आइए जानते हैं पेट की गंदगी कैसे साफ़ करें।

इन घरेलू उपाय से पेट की गंदगी होगी साफ़

दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स आंतों के लिए फायदेमंद बैक्टीरिया बढ़ाते हैं। यह आंतों की गंदगी साफ़ करता है और पाचन शक्ति को मज़बूत बनाता है। दही खाने से एसिडिटी, पेट दर्द और गैस की समस्या भी कम होती है। खासकर अगर रात में दही का सेवन सही चीज़ों के साथ किया जाए, तो सुबह पेट हल्का और साफ़ रहता है।

दही में ये चीज़ें मिलाकर खाएं

अजवाइन का पाउडर

अगर आपको कब्ज़ और गैस की समस्या है, तो रात में आधा कटोरी दही में एक चम्मच अजवाइन पाउडर और एक चुटकी काला नमक मिलाकर खाएं। इससे पाचन क्रिया बेहतर होती है और सुबह पेट आसानी से साफ़ हो जाता है।

त्रिफला का पाउडर

आयुर्वेद में त्रिफला को पेट साफ़ करने का सबसे कारगर उपाय माना जाता है। इसमें आंवला, हरड़ और बहेड़ा होता है। दही में आधा चम्मच त्रिफला पाउडर मिलाकर सोने से पहले खाएं। यह आंतों की गहराई से सफाई करता है और कब्ज को जड़ से खत्म करने में मदद करता है।

सफेद रंग के ये फूलों के पत्तें इस 1 बीमारी के लिए है रामबाण, बस पानी में उबालकर पी लें ,होगा ऐसा कमाल जो कभी…

इसबगोल

जिन लोगों को मल कठोर होने या बार-बार मल त्याग की समस्या होती है, उनके लिए यह रामबाण घरेलू उपाय है। रात को दही में एक बड़ा चम्मच सिलियम मिलाकर खाएं और ऊपर से गुनगुना पानी पिएं। सुबह पेट पूरी तरह साफ हो जाएगा।

दही में इन चीजों को मिला के खाने के क्या है फायदे?

पेट की गंदगी बाहर निकल जाएगी और कब्ज की समस्या नहीं होगी।

Related Post

गैस, एसिडिटी और पेट फूलने जैसी समस्याएं दूर होंगी।

आंतों को मजबूती मिलेगी और पाचन शक्ति बढ़ेगी।

शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकलने से त्वचा भी साफ और चमकदार हो जाएगी।

सुबह उठते ही पेट हल्का महसूस होगा और आप दिन भर तरोताजा महसूस करेंगे।

इन दिनों का रखें ध्यान

  • हमेशा ताज़ा दही ही खाएं, बासी दही नुकसानदायक हो सकता है।
  • दही के साथ तैलीय और भारी भोजन करने से बचें।
  • अगर आपको पाचन संबंधी कोई गंभीर समस्या है या लगातार कब्ज की समस्या है, तो डॉक्टर से सलाह लें।

कोकिलाबेन की अचानक बिगड़ी तबीयत, इस बीमारी से जुझ रहीं मुकेश अंबानी की मां, जानें बुजुर्गों को किन-किन बीमारियों का रहता है खतरा

Disclaimer: इनखबर इस लेख में सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए बता रहा हैं। इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Published by

Recent Posts

Delhi Government: डीटीसी की 50 नई एसी बसें दिल्ली से वैष्णो देवी, खाटू श्याम और अयोध्या तक शुरू, जानें पूरा प्लान

Delhi Government: दिल्ली सरकार तीन प्रमुख धार्मिक स्थलों-कटरा (वैष्णो देवी), खाटू श्याम और अयोध्या-तक अंतर-राज्यीय…

March 16, 2026

Rajya Sabha elections: राज्यसभा के लिए चुने गए नीतीश कुमार, कब छोड़ेंगे सीएम पद! एनडीए ने जीती पांचों सीटें

Bihar Rajya Sabha elections: बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में…

March 16, 2026

Kerala BJP First List: केरल चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर…

March 16, 2026

This is test 2

This is test 2

March 16, 2026