Categories: हेल्थ

हर सिप के साथ बढ़ता खतरा; शराब के पीछे छिपी सच्चाई सुनकर दिमाग हिल जाएगा

Alcohol effects: हफ्ते में एक बार शराब पीना भी शरीर के लिए पूरी तरह सुरक्षित नहीं है. डॉक्टर जयंता ठकुरिया के अनुसार थोड़ी मात्रा भी लिवर, दिल, किडनी और नींद पर नकारात्मक असर डाल सकती है. शराब से दूरी ही बेहतर विकल्प है.

Published by Team InKhabar

Alcohol Effects: अक्सर लोग मानते हैं कि अगर शराब सीमित मात्रा में पी जाए तो इससे कोई नुकसान नहीं होता. लेकिन रुमेटोलॉजिस्ट (गठिया रोग विशेषज्ञ) डॉ. जयंता ठकुरिया का कहना है कि यह धारणा पूरी तरह सही नहीं है. वे बताते हैं कि अगर कोई व्यक्ति हफ्ते में 60ml तक शराब लेता है, तो ज़्यादातर लोगों के लिए यह कभी-कभी नुकसानदेह नहीं होती है लेकिन इसे पूरी तरह सुरक्षित भी नहीं कहा जा सकता.

डॉ. जयंता ठकुरिया क्या  है कहना?

डॉ. ठकुरिया चेतावनी देते हैं कि कई लोग  कम बार, लेकिन ज़्यादा मात्रा में शराब पीते हैं, जिसे बिंज ड्रिंकिंग कहा जाता है. यह आदत शरीर के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकती है, क्योंकि इससे लिवर की बीमारियां, हृदय संबंधी दिक्कतें, और गंभीर मामलों में जान का खतरा तक बढ़ जाता है.

लिवर और किडनी पर बोझ

डॉ. ठकुरिया बताते हैं कि हफ्ते में एक बार शराब पीना भी लिवर पर दबाव डालता है. लंबे समय तक ऐसा करते रहने से फैटी लिवर या लीवर सिरोसिस जैसी दिक्कतें हो सकती हैं. शराब शरीर से पानी खींच लेती है, जिससे डिहाइड्रेशन होता है और इसका असर किडनी की कार्यक्षमता पर पड़ता है.

Related Post

दिल और रक्त संचार पर प्रभाव

शराब का सेवन ब्लड प्रेशर को अस्थिर कर देता है और दिल की धड़कनें अनियमित कर सकता है. अगर कोई व्यक्ति शराब के साथ स्मोकिंग भी करता है, तो दिल की बीमारियों का खतरा कई गुना बढ़ जाता है.शराब में कैलोरी की मात्रा अधिक होती है. इसे भारी भोजन या स्नैक्स के साथ लेने से वजन बढ़ता है, खासकर पेट के आसपास चर्बी जमा होती है. साथ ही शराब मेटाबॉलिज्म को धीमा कर देती है, जिससे शरीर में फैट बर्न होना मुश्किल हो जाता है.

नींद पर असर

शराब पीने के बाद भले ही नींद जल्दी आ जाए, लेकिन यह गहरी नींद की गुणवत्ता को खराब करती है. इसके परिणामस्वरूप सुबह थकान, सुस्ती और चिड़चिड़ापन महसूस होता है. यह स्थिति लंबे समय में मानसिक स्वास्थ्य को भी प्रभावित करती है. अगर कोई व्यक्ति दवाइयां ले रहा है तो खासकर नींद, मानसिक स्वास्थ्य या क्रॉनिक बीमारियों से जुड़ी तो शराब उनके साथ खतरनाक रिएक्शन कर सकती है. इसलिए डॉक्टरों की सलाह है कि ऐसी किसी भी दवा के साथ शराब बिल्कुल न लें. इन्हीं कारणों की वजह से मद में चूर व्यक्ति का इलाज नहीं करता है या बहुत ही सावधानी बरकता है.

अंत में डॉ. ठकुरिया साफ कहते हैं कि गर्भवती महिलाएं, क्रॉनिक डिजीज से पीड़ित लोग या जो नियमित रूप से दवाएं ले रहे हैं, उन्हें शराब से पूरी तरह दूर रहना चाहिए. उनका मानना है कि थोड़ी मात्रा में शराब भले नुकसान कम करे लेकिन ये सुरक्षित तो बिल्कुल भी नहीं होती है.

Team InKhabar

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026