Categories: हेल्थ

सुबह उठते ही आप भी तो नहीं करते ये 4 गलतियां, समय से पहले ही छिन जाएगी मर्दानगी!

Bad Morning Habits: सुबह उठते ही चाय या सिगरेट पी रहे हैं तो आप समय से पहले ही अपनी मर्दानगी खो सकते हैं. आइए, यहां जानते हैं सेक्सुअल लाइफ हेल्दी रखने के लिए सुबह-सुबह किन गलतियों को करने से बचना चाहिए.

Published by Prachi Tandon

Morning Habits Impact Sexual Life: दिन की शुरुआत जिस तरह से होती है उसका असर सीधा शरीर और सेहत पर पड़ता है. ऐसे में सुबह के समय कुछ गलतियों को करने से बचना चाहिए, नहीं तो यह आपके जीवन को खराब कर सकती हैं. पुरुषों के लिए सुबह की शुरुआत सही करना और भी जरूरी हो जाता है क्योंकि, कुछ खराब आदतें उनकी मर्दानगी यानी सेक्सुअल हेल्थ (Sexual Health) पर भी नकारात्मक असर डाल सकती हैं. आइए, यहां जानते हैं कि सुबह-सुबह किन गलतियों को करने से बचना चाहिए और अपनी सेक्सुअल के साथ-साथ मेंटल हेल्थ का भी ध्यान रखना चाहिए.

सुबह की 4 गलतियां छिन सकती हैं आपकी मर्दानगी!

चाय या सिगरेट पीना

कुछ लोगों को बिना चाय और सिगरेट पिए टॉयलेट भी नहीं आता है. ऐसे में अगर आप भी इन लोगों में शामिल हैं और सुबह उठते ही सबसे पहले चाय या सिगरेट पीते हैं तो आप अपनी यौन शक्ति को कमजोर करने की तरफ पहला कदम बढ़ा रहे हैं. दरअसल, चाय में कैफीन और सिगरेट में निकोटीन होता है जो टेस्टोस्टेरोन प्रोडक्शन पर असर डालता है. वहीं, लंबे समय तक चाय और निकोटिन की आदत हार्मोनल इंबैलेंस के साथ-साथ यौन दुर्बलता (Sexual Weakness) की वजह भी बन सकती है. कोशिश करें, सुबह उठकर हल्का गुनगुना पानी पीकर दिन की शुरुआत करें. 

बिस्तर में पड़े रहना

सुबह नींद खुल जाने के बाद भी कई लोग घंटों बिस्तर में पड़े रहते हैं और फोन में सोशल मीडिया चलाते रहते हैं. यह आदत सिर्फ आलस नहीं बढ़ाती है, बल्कि हार्मोनल हेल्थ के लिए भी खराब होती है. माना जाता है कि इससे पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन लेवल कम होता है जिसका असर सेक्स ड्राइव (Reason of Reducing Sex Drive) और स्पर्म काउंट पर भी पड़ता है. 

Related Post

नाश्ता नहीं करना

लेट उठना और फिर जल्दबाजी में नाश्ता नहीं करने की आदत भी आपकी सेक्सुअल हेल्थ खराब कर सकती है. क्योंकि, शरीर को सही पोषण नहीं मिलता है और हार्मोन्स ठीक से बन नहीं पाते हैं. वहीं, लंबे समय तक भूखा रहने से शरीर में तनाव (Stress) के हार्मोन (कॉर्टिसोल) बनने लगते हैं, जो बेडरूम परफॉर्मेंस (Bedroom Performance) खराब होने की वजह भी बन सकते हैं. 

एक्सरसाइज न करना

सुबह उठकर आलस करना और एक्सरसाइज न करना सिर्फ आपको फिजिकली नहीं, बल्कि मेंटली और सेक्सुअली भी कमजोर बना सकता है. यही वजह है कि सुबह उठकर हल्की-फुल्की एक्सरसाइज करने की सलाह डॉक्टर भी देते हैं. दरअसल, एक्सरसाइज और वर्कआउट करने से टेस्टोस्टेरोन और ब्लड फ्लो बढ़ता है जो सेक्सुअल हेल्थ (How to improve sexual health) के लिए जरूरी माना जाता है.  

Disclaimer: प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. inkhabar इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Prachi Tandon

Recent Posts

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026

India-US Relations: जंग के बीच भारत को बड़ी राहत! अमेरिका ने दे दी छूट; अब इस देश से आएगा तेल

Russian Oil: इजराइल ईरान के बीच चल रही वॉर के कारण लगातार अन्य देशों को…

March 6, 2026

Fighter Jet Crash: पहले रडार से गायब, फिर मिला मलबा! भारतीय वायुसेना का सुखोई फाइटर जेट क्रैश

Fighter Jet Crash: इंडियन एयर फ़ोर्स की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान के…

March 6, 2026

Aaj Ka Mausam: पसीने छुड़ाएगी गर्मी या बारिश देगी राहत? जानें कैसा रहेगा दिल्ली से लेकर बिहार तक का मौसम

Today Weather: दिल्ली से लेकर यूपी तक का मौसम अब अपना मिजाज बदलने लगा है.…

March 6, 2026