क्लासरूम से क्राइम सीन तक! गुरुग्राम में दो छात्रों की साजिश ने दहला दिया शहर

गुरुग्राम सेक्टर-48 में दो नाबालिग छात्रों (Two Minor Students) ने पिता की लाइसेंसी पिस्टल (Licensed Weapons) से अपने क्लासमेट (Classmate) को गोली मार दी. पुलिस ने दोनों नाबालिगों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई (Legal Action) शुरू कर दी है.

Published by DARSHNA DEEP

Gurugram Crime News: हरियाणा के गुरुग्राम से बेहद ही दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां, गुरुग्राम के सेक्टर-48 इलाके में दो नाबालिग छात्रों ने अपने ही क्लासमेट को पिता के लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी है. आखिर क्या है इतने बड़े वारदात को अंजाम देने की असली वजह ? जानने के लिए पूरी खबर पढ़िए. 

आखिर क्या है पूरा मामला

दरअसल , यह पूरी घटना शनिवार की बताई जा रही है जब पुलिस थाना सदर को कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि एक लड़के को गोली लगी है. पुलिस के पहुंचने से पहले छात्र के परिजन उसे मेदांता अस्पताल ले जा चुके थे. मौके पर पहुंची पुलिस ने पिस्टल, दो मैगजीन, 70 जिंदा कारतूस और एक खाली खोखा बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल की है. जानकारी के मुताबिक, ये पिस्टल आरोपी छात्र के पिता जो पेशे से प्रॉपर्टी डीलर हैं उनकी बताई जा रही है. 

मां ने क्या बताया पूरा सच ?

घायल छात्र की मां ने पुलिस को दी शिकायत में जानकारी देते हुए कहा कि उसका बेटा 11वीं कक्षा में पढ़ता है. शनिवार शाम उसके स्कूल के एक दोस्त ने मिलने के लिए ज़ोर दिया और उसे खेड़की दौला टोल पर बुलाया.  वहां से आरोपी उसे सेक्टर-48 के किराए के मकान पर ले गया, जहां एक और दोस्त पहले से ही वहां पर मौजूद था. 

उन्होंने आगे बताया फिर तीनों ने साथ बैठकर खाना-पीना किया, और फिर आरोपी छात्र ने अपने पिता की पिस्टल से गोली चला दी.  गोली लगने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. 

दोनों आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

पुलिस ने कुछ ही घंटों में दोनों नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की. हांलाकि, शुरुआती जांच में यह सामने आया कि तीनों एक ही स्कूल में पढ़ते हैं और दो महीने पहले इनके बीच किसी बात को लेकर विवाद भी हुआ था. उसी रंजिश में यह वारदात की गई है. फिलहाल, घायल छात्र की हालत गंभीर बताई जा रही है. 

क्या पिता पर भी हो सकती है कार्रवाई ?

पुलिस अब आरोपी के पिता पर भी कार्रवाई करने की तैयारी में जुटी है. पुलिस के मुताबिक, उन्होंने लाइसेंसी हथियार की सुरक्षा में लापरवाही बरतने का पूरी तरह से काम किया है. घटना पर अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि जांच में यह भी देखा जाएगा कि नाबालिगों ने पिस्टल तक कैसे पहुंच बनाई. 

वारदात पर पुलिस की कार्रवाई लगातार है जारी

गुरुग्राम पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. इसके अलावा विशेषज्ञों ने घटना पर बताया कि यह वारदात समाज के लिए एक चेतावनी है कि घर में रखे हथियार को बच्चों से दूर रखना है बेहद ही ज़रूरी है. 

DARSHNA DEEP

Recent Posts

Chanakya Niti: शादी करने के लिए सुंदर लड़की में होने चाहिए ये 5 और गुण, वरना कर दें इन्कार

Chanakya Niti: शादी के लिए लड़की का चयन करने के दौरान बहुत सी बातों का ध्यान…

March 5, 2026

CBSE Board Exams 2026: मिडिल ईस्ट के 7 देशों में सीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षाएं रद्द, 12वीं की स्थगित

CBSE Board Exams 2026: मध्य पूर्व के देशों में जारी तनावपूर्ण हालात को देखते हुए…

March 5, 2026

OTT Release: ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का तड़का, अनिल कपूर से प्रभास तक की फिल्में-सीरीज करेंगी धमाकेदार एंट्री

OTT Release: मार्च 2026 का पहला हफ्ता ओटीटी दर्शकों के लिए मनोरंजन से भरपूर रहने…

March 5, 2026

‘एक दम गुड़िया जैसी…’, सुनिता अहुजा से पहले इस एक्ट्रेस के दिवाने थे गोविंदा खुद किया खुलासा…!

Govinda: एक्टर गोविंदा ने एक इंटरव्यू में स्वीकार किया कि करियर के शुरुआती दौर में…

March 5, 2026

Lakhpati Bitiya Yojana: क्या होता है लखपति बिटिया योजना, कैसे करें इसके लिए आवेदन, जानें कितना मिलता है पैसा?

Lakhpati Bitiya Yojana: दिल्ली सरकार की लखपति बिटिया योजना में बेटियों को जन्म से पढ़ाई…

March 5, 2026