Categories: हरियाणा

कौटिल्य पंडित: करनाल के गूगल बॉय एकबार फिर सुर्खियों में ,17 साल की उम्र में इंग्लैंड की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ेंगे

Karnal News: करनाल के गूगल बॉय कौटिल्य पंडित, एकबार फिर सुर्खियों में, कौटिल्य शुद्ध शाकाहारी हैं और धार्मिक आस्था भी रखते हैं

Published by

करनाल से मुकुल सतीजा की रिपोर्ट: करनाल के गूगल बॉय कौटिल्य पंडित, एकबार फिर सुर्खियों में,17 साल की उम्र में इंग्लैंड की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में पड़ेगा गूगल बॉय, 5 साल की उम्र में दुनिया भर के देशों की कैपिटल, करंसी,जनसंख्या और भौगोलिक विवरणों को किया था याद. हरियाणा के करनाल के कौटिल्य पंडित उर्फ गूगल बॉय के नाम से पहले भी चर्चा का विषय बन चुके हैं.छोटी उम्र में फेमस टीवी शो में अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठकर उनके द्वारा पूछे गए सवालों का फराटेदार जवाब भी कौटिल्य पंडित दे चुका है. अब फिर से एकबार इंग्लैंड की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में फिजिक्स की पढ़ाई पढ़ने के लिए जा रहे हैं।

भौतिक विज्ञान शुरू से ही उनका रुचिकर विषय रहा

 उसकी इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है. तो वही 17 साल के कौटिल्य पंडित का कहना है. हर बच्चे में एक जैसी क्षमता होती है बस केवल ध्यान लगाने की जरूरत है. हर बच्चा अपनी मंजिल हासिल कर सकता है।वीओ-1कौटिल्य ने बातचीत में बताया शायद लोग मुझे गूगल बॉय के नाम से जानते होंगे, अभी मैं हाल ही में 12वीं की परीक्षा पास की है. और मैं अपनी आगे की पढ़ाई ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में फिजिक्स की पढ़ाई करने जा रहा हूं। कौटिल्य ने बताया, भौतिक विज्ञान शुरू से ही मेरा रुचिकर विषय रहा है। आगे चलकर मैं ब्रह्मांड विज्ञान(कॉस्मोलॉजी), प्लाज्मा फिजिक्स, डार्क मैटर, पार्टिकल थ्योरी और AI फॉर ह्यूमैनिटी में रिसर्च करना चाहता हूँ। गूगल बॉय ने बताया मेरी बहुत अच्छी किस्मत थी, पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम, समेत कई लोगो से मुलाकात कर चुका हूं। कौटिल्य पंडित ने बताया मुझे दुनिया भर की छोटी-छोटी कई चीज़ सीखने का मौका मिल चुका है. उन्होंने बताया ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में एडमिशन मिलने के लिए सबसे पहले जो भी अचीवमेंट होती है उन्हें इकट्ठा करना पड़ता है, अपनी ग्रेट को भी इकठा करना पड़ता है। फिर उसके बाद उन्होंने फिजिक्स का टेस्ट दिया और उसमें अच्छे नम्बर हासिल किए। उसके बाद उन्होंने तीन इंटरव्यू दिए अलग-अलग कॉलेज से, वह तीनों इंटरव्यू मेरे काफी अच्छे गए और फिर जनवरी में उन्हें लेटर आया जो भी उसे यूनिवर्सिटी की कंडीशन थी,सब पूरी की और अब उन्हें यूनिवर्सिटी में एडमिशन मिल चुका।

थिएटर कमांड को लेकर एयर चीफ मार्शल की चेतावनी, जल्दबाजी नहीं, भारत को अपनाना चाहिए अपना मॉडल

भौतिकी और गणित से जुड़ी कई विश्वप्रसिद्ध किताबें पढ़ी

कौटिल्य की ये खासियतें भी जानिए,100 से पुस्तके ज्यादा ग्रंथ-प्राचीन पुस्तकें पढ़ चुके, कौटिल्य पंडित ने अब तक 100 से अधिक किताबें पढ़ी हैं। इनमें ग्रंथ, विज्ञान, इतिहास, समाज दर्शन और लोकप्रिय विज्ञान से जुड़ी पुस्तकें शामिल हैं। भौतिकी और गणित से जुड़ी कई विश्वप्रसिद्ध किताबें पढ़ी हैं। इनमें फाइनमैन लेक्चर्स ऑन फिजिक्स , क्वांटम मैकेनिक्स (डी.जे. ग्रिफिथ्स), मैकेनिक्स (क्लेप्नर और कोलेंकोव) तथा ऑप्टिक्स (यूजीन हेच्ट) शामिल हैं। इंडिया आफ्टर गांधी, डिस्कवरी ऑफ इंडिया के साथ-साथ भगत सिंह की ‘मैं नास्तिक क्यों हूं’ भी पढ़ी है।चाणक्य आदर्श, उन्हीं की तरह चोटी रखते हैं।कौटिल्य प्राचीन भारत के महान अर्थशास्त्री चाणक्य को अपना आदर्श मानते हैं और उन्हीं की तरह तेज बुद्धि वाला व्यक्ति बनने की चाह रखते हैं। उन्हीं की तरह सिर पर चोटी भी रखते हैं। दिलचस्प है कि चाणक्य का नाम कौटिल्य भी रहा है। कौटिल्य शुद्ध शाकाहारी हैं और धार्मिक आस्था भी रखते हैं।पढ़ाई पूरी होने के बाद देश और मानवता की सेवा करे कौटिल्य पिता सतीश ने कहा कि जब कभी भी बच्चे अच्छा करते है तो सबसे ज्यादा खुशी पेरेंट्स को ही होती है। उन्होंने बताया कि अगर किसी भी बच्चों के अंदर जिज्ञासा शक्ति है तो उसके अंदर बुद्धिमानी और रुचि अपने आप पैदा हो जाती है पी शर्मा बताते हैं कि कौटिल्य की प्रतिभा को निकालने में परिवार सहित अन्य बहुत से लोगों का योगदान रहा है। पिता सतीश शर्मा ने कहा कि करियर  के बारे में कौटिल्य को ही सोचना है लेकिन हम यह उम्मीद करेंगे की अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद वह अपने देश और मानवता की सेवा करें।

जासूसी मामले में यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की कोर्ट में पेशी, वकील का आरोप- चालान देने से कतरा रही पुलिस

Published by

Recent Posts

michael b jordan कौन हैं, जिन्होंने फिल्म में पहली बार डबल रोल निभाकर जीता ऑस्कर अवॉर्ड

Academy Awards 2026 Michael B Jordan: माइकल बी जॉर्डन ऑस्कर अवॉर्ड जीतने वाले छठे अश्वेत…

March 16, 2026

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से मिली पहचान

लुधियाना (पंजाब), मार्च 16: आयुर्वेद ने एक बार फिर वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान स्थापित…

March 16, 2026

Oscars 2026 Winner List: ट्रॉफियों की बारिश! ‘One Battle After Another’ ने जीते 6 अवॉर्ड, यहां देखें विजेताओं की पूरी लिस्ट

Oscars 2026 Winner List: रविवार को लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में एक और ऐतिहासिक…

March 16, 2026

Oscars 2026: दिग्गज धर्मेंद्र को नहीं किया याद? Oscars के ‘In Memoriam’ पर भड़के यूजर्स

Oscars 2026: एकेडमी अवार्ड्स में 'इन मेमोरियम' (In Memoriam) सेगमेंट अक्सर समारोह के सबसे भावुक पलों…

March 16, 2026