क्या आप जानते हैं, ऐसा कौन सा देश है दो चांद के बराबर है ?

चांद के आकार (Moon Shape) की तुलना में कोई भी देश बराबरी नहीं कर सकता, लेकिन संयुक्त राज्य अमेरिका (United States of America) की चौड़ाई चांद के व्यास (Diameter of the moon) के बेहद ही करीब है, जबकि चांद का क्षेत्रफल (Surface Area) पूरे एशिया महाद्वीप (Asia Continent) के बराबर है.

Published by DARSHNA DEEP

Which country is equal to moon?: ऐसा माना जाता है की कोई भी देश चांद के बराबर नहीं है.  इसे समझने के लिए हमें चांद के आकार को दो अलग-अलग मापदंडों पर देखना होगा. जिसमें (Diameter) और सतह क्षेत्रफल (Surface Area) शामिल है. क्योंकि, चांद एक गोलाकार पिंड है, कोई भी देश क्षेत्रफल में पूरी तरह से चांद की बराबरी नहीं कर सकता है. 

1. व्यास (चौड़ाई) के आधार पर तुलना:

अगर हम चांद के एक सिरे से दूसरे सिरे तक की चौड़ाई (व्यास) यानी की (Diameter) बात करें, तो संयुक्त राज्य अमेरिका (United States of America – USA) की चौड़ाई चांद के व्यास के बेहद ही करीब है. 

चांद का औसत व्यास: लगभग 3 हजार 474 किलोमीटर 

संयुक्त राज्य अमेरिका की चौड़ाई: लगभग 4 हजार 662 किलोमीटर

लेकिन तकनीकी रूप से अमेरिका का व्यास चांद से तोथा बड़ा ज़रूर है. इसके बावजूद भी संयुक्त राज्य अमेरिका एकमात्र ऐसा देश है जिसकी मुख्य भूमि की चौड़ाई (एक तट से दूसरे तट तक) लगभग चांद के व्यास के बराबर है. अब बात करते हैं चांद के क्षेत्रफल  यानी (Surface Area) के बारे में. 

Related Post

2. सतह क्षेत्रफल (Surface Area) के आधार पर तुलना

चांद का कुल सतह क्षेत्रफल: लगभग 3.8 करोड़ वर्ग किलोमीटर 

यह क्षेत्रफल इतना बड़ा है कि धरती का कोई भी अकेला देश इसके बराबर है ही नहीं है. क्षेत्रफल के मामले में, चांद का कुल सतह क्षेत्रफल लगभग पूरे एशिया महाद्वीप के बराबर माना जाता है. 

यहां कुछ देशों के क्षेत्रफल की तुलना है:

देश का नाम                      क्षेत्रफल                         तुलना
चांद                     3.8 करोड़ वर्ग किलोमीटर             पूरे एशिया के बराबर
रूस                    1.71 करोड़ वर्ग किलोमीटर           चांद के आधे से भी कम
कनाडा                0.99 करोड़ वर्ग किलोमीटर          चांद के आधे से भी कम
चीन                     0.96 करोड़ वर्ग किलोमीटर          चांद के आधे से भी कम
भारत                   0.32 करोड़ वर्ग किलोमीटर          चांद के आधे से भी कम

तो इस बात से यह पता चलता है कि किसी भी एक देश का कुल क्षेत्रफल चांद के बराबर नहीं है. लेकिन अगर आप चौड़ाई के संदर्भ जानना चाहते हैं, तो संयुक्त राज्य अमेरिका की चौड़ाई लगभग चांद के व्यास जितनी है.

DARSHNA DEEP

Recent Posts

Fighter Jet Crash: पहले रडार से गायब, फिर मिला मलबा! भारतीय वायुसेना का सुखोई फाइटर जेट क्रैश

Fighter Jet Crash: इंडियन एयर फ़ोर्स की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान के…

March 6, 2026

Aaj Ka Mausam: पसीने छुड़ाएगी गर्मी या बारिश देगी राहत? जानें कैसा रहेगा दिल्ली से लेकर बिहार तक का मौसम

Today Weather: दिल्ली से लेकर यूपी तक का मौसम अब अपना मिजाज बदलने लगा है.…

March 6, 2026

Chanakya Niti: शादी करने के लिए सुंदर लड़की में होने चाहिए ये 5 और गुण, वरना कर दें इन्कार

Chanakya Niti: शादी के लिए लड़की का चयन करने के दौरान बहुत सी बातों का ध्यान…

March 5, 2026

CBSE Board Exams 2026: मिडिल ईस्ट के 7 देशों में सीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षाएं रद्द, 12वीं की स्थगित

CBSE Board Exams 2026: मध्य पूर्व के देशों में जारी तनावपूर्ण हालात को देखते हुए…

March 5, 2026

OTT Release: ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का तड़का, अनिल कपूर से प्रभास तक की फिल्में-सीरीज करेंगी धमाकेदार एंट्री

OTT Release: मार्च 2026 का पहला हफ्ता ओटीटी दर्शकों के लिए मनोरंजन से भरपूर रहने…

March 5, 2026