कब लागू होगा 8वां वेतन आयोग? अंग्रेजों के जमाने में कैसे मिलता था प्रमोशन, जानिए

central government employees: माना यह भी जा रहा है कि अब 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.86 तक हो सकता है।

Published by Ashish Rai

8th Pay Commission: मोदी सरकार ने 8वें वेतन आयोग के गठन को मंज़ूरी दे दी है, जिसके बाद सभी केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनभोगी इन दिनों 8वें वेतन आयोग का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। 8वें वेतन आयोग के लागू होने के बाद वेतन पर सबकी नज़र है। लेकिन आइए जानते हैं कि ब्रिटिश शासन के दौरान सरकारी कर्मचारियों का प्रमोशन कैसे होता था।

अकबर की बेटी से इस महाराणा ने की थी शादी, दुश्मन के बेटे को थमाया अपनी लाडली राजकुमारी का हाथ

8वां वेतन आयोग कब लागू होगा

सरकार ने आश्वासन दिया है कि वेतन में बदलाव का प्रोसेस 8वें वेतन आयोग की सिफारिशों को गवर्मेंट द्वारा स्वीकार किए जाने के बाद ही शुरू होगी। माना जा रहा है कि इसे जनवरी 2026 से लागू किया जा सकता है। माना यह भी जा रहा है कि अब 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.86 तक हो सकता है। ऐसा होने पर न्यूनतम मूल वेतन 51,000 रुपये से अधिक हो सकता है और कर्मचारियों का तनख्वाह चालीस हजार से 45,000 रुपये तक बढ़ सकता है।

Related Post

ब्रिटिश शासन के दौरान सरकारी कर्मचारियों की पदोन्नति

अब बात करते हैं ब्रिटिश शासन की, तो आपको बता दें कि ब्रिटिश शासन के दौरान भारत में सरकारी नौकरियों की संरचना बहुत अलग थी। उस समय ज़्यादातर उच्च पदों पर ब्रिटिश अधिकारी ही काबिज़ थे। इनमें भारतीयों को बहुत कम अवसर मिलते थे। निचले स्तर की सेवाओं में क्लर्क, तहसीलदार और अन्य छोटे पद शामिल थे। पदोन्नति का आधार मुख्यतः वरिष्ठता और निष्ठा थी। ब्रिटिश अधिकारी भारतीय कर्मचारियों का मूल्यांकन उनकी निष्ठा और कार्यकुशलता के आधार पर करते थे। हालाँकि, भारतीय कर्मचारियों के लिए उच्च पदों पर पदोन्नति पाना मुश्किल था, क्योंकि अंग्रेजो के राज में नस्लीय भेदभाव बिल्कुल आम बात थी।

पदोन्नति कैसे होती थी

उच्चतम पद के कर्मचारियों की कमाई निम्नतम स्तर के कर्मचारी की कमाई से लगभग दस गुना ज़्यादा होती थी। अब सवाल यह है कि अंग्रेज़ सरकारी कर्मचारियों की पदोन्नति कैसे करते थे, तो उस दौरान पदोन्नति प्रक्रिया में कोई व्यवस्थित व्यवस्था नहीं थी। विभागाध्यक्षों की सिफ़ारिशें और व्यक्तिगत रिकॉर्ड ही महत्वपूर्ण होते थे। साथ ही, वेतन और पदोन्नति का फ़ैसला सरकार की इच्छा पर निर्भर करता था।

इस देश में टूरिस्ट्स को किराए पर मिलती है बीवी, रेंट जान घूम जाएगा आपका माथा!

Ashish Rai

Recent Posts

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026