भारत का ऐसा राज्य जहां नहीं पहुंचती दंगों की आग, आखिर कैसे रहती है शांति?

Riot Free State In India: आज हम आपको एक ऐसे राज्य के बारे में बताने जा रहे हैं जहां कभी दंगा नहीं हुआ और किसी मुद्दे को लेकर कभी कोई हिंसा नहीं हुई. इसके साथ साथ बताएंगे कि इसके पीछे की वजह क्या है.

Published by Heena Khan

Riot Free State: जैसा की आप सभी जानते हैं कि भारत सालों से सांप्रदायिक दंगों और सामाजिक तनावों का सामना कर रहा है. वहीं अब ये दंगे लगातार बढ़ते जा रहा है. भारत के किसी भी राज्य में किसी भी समय किसी न किसी मुद्दे को लेकर दंगा भड़क जाता है. चाहे बड़े पैमाने पर दंगे हों या स्थानीय संघर्ष, ऐसी घटनाओं ने अक्सर देश के राजनीतिक और सामाजिक परिदृश्य को प्रभावित किया है. लेकिन आज हम आपको भारत के एक ऐसे राज्य के बारे में बताने जा रहे हैं. जहां कभी कोई दंगा नहीं हुआ और कभी कोई हिंसा भी नहीं भड़की. यह राज्य है सिक्किम और केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप. आइए जान लेते हैं इसके बारे में. 

Related Post

इस राज्य में नहीं भड़कती हिंसा

आपको बता दें भारत के सबसे छोटे केंद्र शासित प्रदेश, लक्षद्वीप की आबादी सिर्फ 70,000 है. अपनी छोटी आबादी की वजह से ही, इस राज्य में अंतर-धार्मिक संबंध मज़बूत हैं, जिससे यहां हमेशा शांति बनी रहती है. वहीं दूसरी तरफ, सिक्किम एक विरल आबादी वाला इलाका है, और दोनों ही क्षेत्र अलग अलग धार्मिक और जातीय समूहों के बीच सह-अस्तित्व का एक प्रमुख उदाहरण हैं. अपनी विशाल नेपाली, लेप्चा और भूटिया आबादी के बावजूद, सिक्किम सांप्रदायिक सम्मान और संस्कृति की एक मज़बूत भावना को बनाए रखता है. यहां लोग शांतिपूर्ण ढंग से सारे कार्य कर लेते हैं.

इस वजह से नहीं होता दंगा

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शांति बनाए रखने के लिए प्रभावी शासन काफी ज़रूरी है. लक्षद्वीप में हिंसा इसलिए नहीं भड़कती क्योंकि यहां प्रशासन शिकायतों का तुरंत समाधान करता है, और सिक्किम में शिक्षा और समान विकास पर केंद्रित नीतियां सामाजिक समरसता को मज़बूत कर रही हैं. इतना ही नहीं इन दोनों क्षेत्रों की आर्थिक नींव सामाजिक शांति में अहम योगदान देती है. लक्षद्वीप मुख्य रूप से मछली पकड़ने, नारियल की खेती और पर्यटन पर आधारित है, जबकि सिक्किम की अर्थव्यवस्था पर्यटन और जैविक खेती पर निर्भर है. वहीं सिक्किम का पहाड़ी इलाका भी एक बाधा का काम करता है. और बाहरी हमलों को बखूबी रोक लेता है. 

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026