क्या NSG कर सकती है किसी भी जमीन पर अपना क्लेम, जाने क्या है 300 साल पुराने मेहरम नगर गांव का मामला?

NSG Claim Any Land: राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) ने दिल्ली हवाई अड्डे के नजदीक मौजूद 300 साल पुराने मेहरम नगर गांव को खाली करने का नोटिस दिया है.

Published by Shubahm Srivastava

Mehram Nagar Village Dispute: राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है. असल में एनएसजी की तरफ से राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के नजदीक मौजूद 300 साल पुराने मेहरम नगर गांव को खाली करने का नोटिस लगाया है. इसके बाद से ही उस गांव के निवासियों में आक्रोश के साथ भय भी दिख रहा है. 

NSG की तरफ से लगाई गई नोटिस के बाद गांव के लोग आंदोलन कर रहे हैं. वहीं शनिवार से दो दिवसीय महापंचायत का भी आयोजन किया गया है. लेकिन अब सवाल ये उठ रहा है कि क्या एनएसजी के पास इतनी शक्ति है कि वो किसी की भी जमीन पर दावा कर सकती है या नहीं?
चलिए जानते हैं.

क्या NSG के पास है ये पावर?

आपकी जानकारी के लिए, एनएसजी एक सुरक्षा बल है जिसकी स्थापना 1984 में आतंकवाद और विशिष्ट सुरक्षा खतरों से निपटने के लिए की गई थी. इसका मुख्य कार्य सुरक्षा अभियानों और वीवीआईपी सुरक्षा तक सीमित है, न कि भूमि अधिग्रहण तक.

हालांकि, अगर हम मेहरम नगर गांव को दिए गए नोटिस पर विचार करें, तो अगर केंद्र सरकार या रक्षा मंत्रालय किसी क्षेत्र को सुरक्षा आवश्यकताओं के लिए अधिसूचित करता है, तो एनएसजी या कोई अन्य सुरक्षा एजेंसी उसे अपने नियंत्रण में ले सकती है. यह पूरी तरह से सरकारी आदेशों और अधिग्रहण कानूनों पर निर्भर करता है, न कि सुरक्षा बल की इच्छा पर.

Related Post

क्या कहता है भूमि अधिग्रहण अधिनियम?

भारत के भूमि अधिग्रहण अधिनियम, 1894 (जिसे अब नए 2013 अधिनियम द्वारा प्रतिस्थापित किया गया है) के अनुसार, सरकार सार्वजनिक या राष्ट्रीय हित के लिए मुआवजा देकर भूमि का अधिग्रहण कर सकती है. हालांकि, यदि भूमि पहले रक्षा मंत्रालय या किसी सरकारी विभाग को आवंटित की गई थी और उसके अभिलेखों में दर्ज है, तो ग्रामीण उस भूमि पर विवाद कर सकते हैं.

मेहराम नगर गांव के मामले को अब इसी श्रेणी में माना जा रहा है. बताया जाता है कि गांव का एक बड़ा हिस्सा ऐतिहासिक रूप से वायु सेना और रक्षा प्रतिष्ठानों के लिए निर्धारित था.

भारत के इन शहरों की Nightlife नहीं देखी तो कुछ नहीं देखा, पार्टी लवर्स के लिए हैं जन्नत

Shubahm Srivastava

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026