देश के इस राज्य में है सबसे ज्यादा टोल प्लाजा? यहां से सरकार करती है खूब कमाई, जानिए

Which State Has Most Toll Plaza: अब अगर हम आपको राज्यवार राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल प्लाजा की संख्या के बारे में बताएं, तो सबसे ज्यादा राजस्थान में कुल 156 टोल प्लाजा हैं। इसके बाद यूपी में 97 टोल प्लाजा हैं।

Published by Ashish Rai

Most toll plazas state in india: कहते हैं हर सुविधा की अपनी कीमत होती है और जो आपको सुकून देती हैं, उनके लिए पैसे लगते हैं। रिश्तों पर भले ही यह बात लागू न हो, लेकिन जब आप घर से निकलकर कार से सफर करते हैं, तो पेट्रोल पर खर्च तो करना ही पड़ता है। इसी तरह अगर आप अच्छी और सुरक्षित सड़क पर सफर करते हैं, तो उसके लिए आपको टोल टैक्स देना पड़ता है और टोल चार्ज के लिए देशभर में नेशनल हाईवे, स्टेट हाईवे के साथ-साथ एक्सप्रेसवे पर टोल प्लाजा लगाए गए हैं, जहां आपकी गाड़ी में लगे फास्टैग स्टिकर से पैसे अपने आप कट जाते हैं। अब मान लीजिए आप रोड ट्रिप प्लान कर रहे हैं और दिल्ली से राजस्थान, पंजाब, हिमाचल, यूपी या बिहार जाना चाहते हैं, तो पहले जान लीजिए कि किन-किन राज्यों में कितने टोल प्लाजा हैं।

फिलिस्तीनी झंडा लेकर निकाला बारावफात का जुलूस, टोपी लगाए लहराता दिखा शख्स: Video Viral

सबसे पहले आपको बता दें कि टोल प्लाज़ा पर टोल टैक्स का प्रबंधन भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा किया जाता है। इनमें से ज़्यादातर टोल प्लाज़ा उपयोगकर्ता-मुक्त हैं और यहाँ टोल टैक्स का प्रबंधन फास्टैग द्वारा किया जाता है। अब तक के आंकड़ों पर नज़र डालें तो देश भर में राष्ट्रीय राजमार्गों पर कुल 1087 टोल प्लाज़ा हैं। इनमें से 457 टोल प्लाज़ा वर्ष 2020 से 2024 के बीच बनाए गए हैं। वहीं, अगर राष्ट्रीय राजमार्गों के साथ-साथ राज्य राजमार्गों, एक्सप्रेसवे और शहर के टोल नाकों पर स्थित टोल प्लाज़ा को जोड़ दें, तो यह संख्या 3000 को पार कर जाती है।

Related Post

इस राज्य में सबसे ज़्यादा टोल प्लाज़ा

अब अगर हम आपको राज्यवार राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल प्लाजा की संख्या के बारे में बताएं, तो सबसे ज्यादा राजस्थान में कुल 156 टोल प्लाजा हैं। इसके बाद यूपी में 97 टोल प्लाजा हैं। मध्य प्रदेश में 90 और महाराष्ट्र में नेशनल हाईवेज पर 89 टोल प्लाजा हैं। गुजरात में राष्ट्रीय राजमार्गों पर 58 टोल प्लाजा हैं। दक्षिण भारत के राज्यों की ओर जाएं तो, तो तमिलनाडु में सबसे अधिक 78 टोल प्लाजा, आंध्र प्रदेश में 72 टोल प्लाजा, कर्नाटक में 55 टोल प्लाजा वहीँ केरल में 35 टोल प्लाजा हैं।

दिल्ली-एनसीआर के साथ-साथ उत्तर भारत की स्थिति

दिल्ली-एनसीआर में राष्ट्रीय राजमार्गों पर कुल 60 टोल प्लाजा हैं। जबकि हरियाणा में 45, पंजाब में 40, बिहार में 28, झारखंड में 20, पश्चिम बंगाल में 25 और ओडिशा में 30 टोल प्लाजा राष्ट्रीय राजमार्गों पर हैं, जहाँ लोगों से टोल टैक्स वसूला जाता है और यह फास्टैग के ज़रिए संभव है। यहाँ एक महत्वपूर्ण बात यह है कि राष्ट्रीय राजमार्गों के अलावा, राज्य राजमार्ग और एक्सप्रेसवे भी हैं, जहाँ टोल टैक्स का प्रबंधन राज्य सरकार की ज़िम्मेदारी है।

Trending News: भाई की शादी में कंपनी ने नहीं दी छुट्टी, शख्स ने उठाया ऐसा कदम, झुककर सलाम करने लगे लोग!

Ashish Rai

Recent Posts

Badshah Tatiri Song Controversy: मुश्किल में फंसे रैपर बादशाह! विवादों में हरियाणवी लोकगीत ‘टटीरी’; राज्य महिला आयोग ने किया तलब

Badshah Tatiri Song Controversy: बॉलीवुड रैपर बादशाह हरियाणवी लोकगीत 'टटीरी' को अपने अंदाज में गाने…

March 6, 2026

Seasonal Affective Disorder: क्या बदलता मौसम कर रहा है आपका दिमाग खराब, मनोचिकित्सक ने बताए इसके कारण और लक्षण

Seasonal Affective Disorder:  सर्दियों से गर्मियों की ओर बढ़ते बसंत के मौसम में कई लोगों…

March 6, 2026

Madhya Pradesh: न होगी कथा, न लगेगा दरबार…एक महीने तक गायब रहेंगे बागेश्वर बाबा; बद्रीनाथ की बर्फीले पहाड़ों करने जा रहे साधना

Madhya Pradesh: बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक महीने तक दुनिया से किसी तरह का…

March 6, 2026

Balendra Shah: कौन हैं बालेंद्र शाह, जो बन सकते हैं नेपाल के पीएम; जानें  नेटवर्थ और खूबसूरत पत्नी के बारे में

Balendra Shah: नेपाल के आम चुनाव में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) से जुड़ चुनाव लड़ने…

March 6, 2026

Effects of anger on health: क्या गुस्सा बिगाड़ रहा है आपकी सेहत,जानिए इसका का शरीर और दिमाग पर क्या पड़ता है असर

Effects of anger on health: गुस्सा आना सामान्य है, लेकिन बार-बार और अनियंत्रित क्रोध शरीर…

March 6, 2026

नेपाल की राजनीति में भूकंप लाने वाले बालेंद्र शाह की लव स्टोरी है दिलचस्प, जानें क्या सुनते-सुनाते हो गया लव

Who Is Balen Shah: पूर्व रैपर बालेंद्र शाह (बालेन) की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी नेपाल के…

March 6, 2026