UP के इस इलाके में रावण को मानते हैं भगवान, नहीं होता दहन, जानिये क्या है इसकी वजह

Noida Ravan Mandir: ग्रेटर नोएडा में बिसरख गांव को रावण का जन्मस्थान माना जाता है. इस गांव में रावण की पूजा की जाती है और दशहरे पर यहां उसका पुतला नहीं जलाया जाता.

Published by Heena Khan

Dussehra 2025: जैसा की आप सभी जानते हैं कि आज, 2अक्टूबर को दशहरा मनाया जा रहा है. ये पूर्व काफी धूमधाम से मनाया जाता है. याद रखने वाली बात ये है कि दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है. दशहरा पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भगवान राम ने अधर्मी और अत्याचारी रावण का वध करके लंका पर विजय प्राप्त की थी. इस खुशी के अवसर पर, दशहरे की शाम को रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतले जलाए जाते हैं. लेकिन उत्तर प्रदेश में ही एक जगह ऐसी है जहां आज भी रावण की पूजा की जाती है.

Related Post

इस गांव में होती है रावण की पूजा

दरअसल, ग्रेटर नोएडा में बिसरख गांव को दस सिर वाले राक्षस रावण का जन्मस्थान माना जाता है. बताया जाता है कि इस गांव में रावण की पूजा तो होती है, लेकिन दशहरे पर उसका पुतला नहीं जलाया जाता और न ही गांव में रामलीला होती है. दिलचस्प बात तो ये है कि बिसरख गांव में रावण को समर्पित एक मंदिर भी है. मंदिर के पुजारी बताते हैं कि यहां रावण के पिता, ऋषि विश्रवा द्वारा स्थापित एक अष्टकोणीय शिवलिंग स्थित है. ऐसा माना जाता है कि रावण और उसके भाई कुबेर ने इस शिवलिंग की पूजा की थी. इतना ही नहीं भगवान शिव की तपस्या करते हुए रावण ने इस शिवलिंग पर अपना सिर अर्पित कर दिया था, जिसके बाद भगवान शिव ने उसे दस सिर का वरदान दिया था. बाकी ग्रामीणों का कहना है कि दूर-दूर से लोग यहां भगवान शिव और बाबा रावण का आशीर्वाद लेने आते हैं.

नहीं किया जाता रावण दहन

इलाके के लोगों का कहना है कि जो कोई भी व्यक्ति रामलीला आयोजित करके या रावण दहन करके पुरानी परंपराओं को तोड़ता है, उसका दुर्भाग्य होता है. इसलिए, कोई भी रामलीला या रावण दहन नहीं मनाता. समय बदल गया है, और युवाओं का नज़रिया भी बदल रहा है, लेकिन कोई भी परिवार या व्यक्ति अभी तक पुरानी परंपराओं और मान्यताओं का विरोध करने के लिए आगे नहीं आया है, यही वजह है कि यह परंपरा आज भी जारी है.

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026