‘काम है तो है…’, कास्टिंग काउच को लेकर टीवी एक्ट्रेस स्नेहा वाघ ने तोड़ी चुप्पी

Casting Couch : इंडियन टेलीविजन इंडस्ट्री में बहुत सी ऐसी एक्ट्रेस हैं जो कास्टिंग काउच को लेकर अलग-अलग तरह-तरह की बातें शेयर करती रहती है, हाल ही में एक एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री पर अपनी बातें रखी है-

Published by sanskritij jaipuria

Casting Couch : स्नेहा वाघ इंडियन टेलीविजन इंडस्ट्री की एक जानी-मानी क्ट्रेस हैं, जिन्होंने ‘एक वीर की अरदास…वीरा’, ‘ज्योति’ जैसे फेमस टीवी शोज में अपनी खास पहचान बनाई है. हालांकि, उनके लिए ये सफर आसान नहीं था. इंडस्ट्री में अपना नाम बनाना उनके लिए स्ट्रगलों से भरा रहा है. हाल ही में स्नेहा ने कास्टिंग काउच जैसी समस्या पर अपनी राय शेयर की, जो अक्सर मनोरंजन जगत में चर्चा का विषय बनी रहती है.

कास्टिंग काउच पर स्नेहा का खुला बयान

टीवी से जुड़े एक इंटरव्यू में स्नेहा ने साफ कहा कि उनका कास्टिंग काउच से कोई लेना-देना नहीं रहा. उन्होंने बताया कि ये समस्या अधिकतर बॉलीवुड में देखने को मिलती है, जबकि टेलीविजन की दुनिया में ऐसा कम ही होता है. उनका मानना है कि उन्होंने इसे कभी अपने करियर में एक्सपीरिएंस नहीं किया क्योंकि वे ज्यादा एंबीशीयस नहीं हैं.

स्नेहा ने आगे कहा, “काम है तो है, नहीं है तो नहीं. घर में रहकर भी जीवन खुशहाल बनाया जा सकता है.” उन्होंने मी टू मूवमेंट का भी जिक्र किया और कहा कि इससे कुछ लोगों को फायदा मिला तो कुछ ने इसका दुरुपयोग भी किया. इस वजह से इंडस्ट्री में डर का माहौल बना है, जो ठीक नहीं है. उनका मानना है कि डर के बजाय सभी को एक-दूसरे की इज्जत करनी चाहिए.

स्नेहा का ये भी कहना है कि कास्टिंग काउच का मतलब है जब कोई किसी को मजबूर करके फायदा उठाता है, जो बिल्कुल गलत है. इस तरह की बातों से टैलेंट को भी नुकसान पहुंचता है इसलिए, जरूरत से ज्यादा एंबीशीयस होना ठीक नहीं है.

Related Post

इंडस्ट्री में दोस्ती और रियलनेस का महत्व

स्नेहा ने अपने इंडस्ट्री के रिश्तों पर भी बात की. उन्होंने कहा कि उनके बहुत कम दोस्त हैं, केवल दो-तीन लोग ही हैं जिनसे वे बातचीत करती हैं और जिन्हें वो अपना वेल-विषर मानती हैं. उनका मानना है कि ऊपरवाले की कृपा से झूठे लोग उनके जीवन से दूर रहते हैं.

स्नेहा ने खुद को ईमानदार और सीधे-सादे स्वभाव का बताया. उनका कहना है कि वे फेक लोगों के साथ जुड़ नहीं सकतीं क्योंकि वे शुरुआत से ही रियल रहना पसंद करती हैं. अगर उन्हें कुछ अच्छा नहीं लगता तो वे खुलकर कह देती हैं. इसी कारण से कई लोग उनसे डरते भी हैं.

स्नेहा वाघ का करियर

स्नेहा वाघ ने ‘छठी मैया की बेटियां’ जैसे धारावाहिकों में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाया है. वे बिग बॉस मराठी का भी हिस्सा रह चुकी हैं, जहां उन्होंने लोगों का दिल जीता. उनकी पर्सनल लाइफ भी कई बार मुश्किल दौर से गुजरी है, लेकिन उन्होंने हमेशा अपनी मजबूती और ईमानदारी से चुनौतियों का सामना किया है. उनके फैंस उन्हें बेहद प्यार करते हैं और उनके काम को सराहते हैं.

स्नेहा का सफर ये दिखाता है कि टैलेंट और ईमानदारी के साथ संघर्ष करते हुए भी सफलता पाई जा सकती है, भले ही इंडस्ट्री में चुनौतियां कितनी भी बड़ी क्यों न हों.

sanskritij jaipuria

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026