Sana Khan से ​Mohena Singh तक, जब टीवी के इन सितारों ने ग्लैमर को कहा अलविदा

TV Stars Who Left Industry: आश्का गोराडिया, सना खान जैसे कई टीवी सितारों ने शोबिज छोड़कर अपनी अलग जिदगी बसा ली। जानें कैसे उन्होंने ग्लैमर, विवाद और चुनौतियों के बीच अलग रास्ता चुना और इन दिनों ये कहां हैं।

Published by Shraddha Pandey

Sana Khan Journey: टीवी की चमक-दमक वाली दुनिया से बहुत से ऐसे चेहरे हैं जो अचानक गायब हो जाते हैं। आज हम उन्हीं सितारों की बात करेंगे जिन्होंने छोटे पर्दे को और शोबिज की दुनिया को अलविदा कहा और दूर जाकर अपनी नई दुनिया बसा ली।

इस लिस्ट में तमाम  मशहूर चेहरे हैं जिन्होंने ग्लैमर से दूर अपनी एक दुनिया बसाई है।  किसी ने अपना बिजनेस शुरू किया तो कोई परिवार संभाल रहा है। वहीं कोई अध्यात्म या रियलिटी से बाहर एक नई जिंदगी जी रहा है। आइए, बात करते हैं कुछ उन खास एक्टर्स की जिन्होंने अपनी जिंदगी को एक नई दिशा दी। 

सना खान 

A post shared by Saiyad Sana Khan (@sanakhaan21)

बिग बॉस 6 में अपनी चुलबुली छवि से पहचानी जाने वाली सना खान (Sana Khan) ने 2020 में ऐलान कर सबको हैरान कर दिया कि वह अब एक्टिंग छोड़कर ईश्वर और मानवता की सेवा के रास्ते पर चली जाएंगी। शादी के बाद उन्होंने अध्यात्म का रास्ता अपना लिया और टीवी को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। हालांकि, सोशल मीडिया पर वो अभी भी एक्टिव हैं।

आश्का गोराडिया

Aashka Goradia Goble (@aashkagoradia) द्वारा साझा की गई पोस्ट

कई टीवी शोज में काम करके पहचान बनाने के बाद आश्का ने एक्टिंग से दूरी बना ली। ग्लैमर की दुनिया छोड़ उन्होंने खुद का ब्यूटी बिजनेस और योग स्टूडियो शुरू किया है। अब वो गोवा में अपनी कॉस्मेटिक्स ब्रांड और योग के जरिए जानी जाती हैं। 

ऋशिका मिहानी 

Related Post

Wolves International Real Estate (@wolvesint.ae) द्वारा साझा की गई पोस्ट

इश्कबाज जैसे शो से पहचान बनाने वाली ऋशिका ने भी अभिनय की राह छोड़कर दुबई को अपना आशियाना बना लिया। वो अब दुबई शिफ्ट हो गईं और वहां रियल एस्टेट ब्रोकरेज में करियर बना रही हैं। 

मोहेना कुमारी सिंह 

A post shared by Mohena singh (@mohena_world)

डांस इंडिया डांस के जरिए पहचान बनाने वाली मोहेना ने साल 2019 में शादी के बाद टीवी से दूरी बना ली। उन्होंने फेमस टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता में भी एक अहम किरदार निभाया। आज वो दो बच्चों की मां हैं और अपने डांसिंग वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।

अनाघा भोसले 

A post shared by Rādhikā Gopi DD (@anagha_bhosale)

अनुपमा में नंदिनी बनी अनाघा ने भी इंडस्ट्री को बाय बाय कह दिया है। आज वो पुणे में अपने आध्यात्मिक सफर के साथ सोशल मीडिया पर देवभक्ति और शांति भरे वीडियोज शेयर करती हैं। 

Shraddha Pandey
Published by Shraddha Pandey
September 8, 2025 06:42:41 PM IST
Tags: sana khantv newsTv Starstv Stars who left industry

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026