ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट के रिश्ते में आई दरार? दिवाली पर अकेली दिखीं ऐश्वर्या, पोस्ट ने बढ़ाई हलचल!

Aishwarya sharma Neil Bhatt Divorce : टीवी एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा और पति नील भट्ट के रिश्ते में दरार की खबरें हैं. दिवाली और करवाचौथ पर नील साथ नहीं दिखे, जिससे तलाक की अटकलें तेज हुई हैं.

Published by sanskritij jaipuria

Aishwarya sharma Neil Bhatt Divorce :  टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस की लोकप्रिय कंटेस्टेंट ऐश्वर्या शर्मा इन दिनों अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. खबरें आ रही हैं कि उनके और उनके पति, टीवी अभिनेता नील भट्ट के बीच संबंधों में दरार आ गई है और दोनों तलाक की प्रक्रिया में हैं. हालांकि, इस मामले में न तो ऐश्वर्या ने और न ही नील ने कोई आधिकारिक बयान जारी किया है.

ऐश्वर्या की हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट ने तलाक की अफवाहों को और बल दिया है. उन्होंने दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वे अकेले ही पोज देती नजर आ रही हैं. खास बात ये है कि नील भट्ट उनकी दिवाली की तस्वीरों में कहीं दिखाई नहीं दिएय इससे फैंस का मानना है कि ऐश्वर्या ने इस साल दिवाली अपने पति के बिना मनाई है. इससे पहले, करवाचौथ के मौके पर भी नील ऐश्वर्या के साथ नजर नहीं आए थे, जिससे और ज्यादा अटकलें लगने लगीं कि दोनों के बीच अनबन चल रही है.

शादी और बिग बॉस में साथ दिखा था प्यार

ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट की शादी साल 2021 में हुई थी. दोनों ने बिग बॉस के घर में साथ समय बिताया था, जहां उनके रिश्ते को खूब पसंद किया गया. उस वक्त दोनों की जोड़ी टीवी इंडस्ट्री में एक सफल और प्यारा कपल मानी जाती थी.

Related Post

A post shared by Aishwarya Sharma (@aisharma812)

 क्या है आगे का रास्ता?

फिलहाल, दोनों ने तलाक की खबरों पर कोई खुलासा नहीं किया है. फैंस इस जोड़ी के रिश्ते के बारे में जानने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि दोनों में क्या चल रहा है और क्या सच में तलाक हो रहा है या ये सिर्फ अफवाहें हैं. ऐश्वर्या और नील के भविष्य के फैसले पर सभी की निगाहें टिकी हैं.

प्रेम और विवाद दोनों का जीवन में होना आम बात है, लेकिन जब ये रिश्ता फेमस लोगों का हो तो हर छोटी बात मीडिया और फैंस के बीच चर्चा का विषय बन जाती है. ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट के रिश्ते का सच जल्द ही सामने आएगा. तब तक उनके प्रशंसक उनकी खुशहाली की दुआ करते रहेंगे.

sanskritij jaipuria
Published by sanskritij jaipuria

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026