‘संस्कारी बापूजी’ की करतूत, नशे में एक्ट्रेस के कमरे में घुसकर बोले-तुम्हें पाना चाहता हूं…

बॉलीवुड में संध्या मृदुल ऐसी दूसरी एक्ट्रेस थीं जिन्होंने आलोकनाथ पर सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोप लगाए थे. उन्होंने अपनी आपबीती सोशल मीडिया पर शेयर की थी.

Published by Kavita Rajput

Aloknath Controversy: बॉलीवुड में ‘संस्कारी बापूजी’ के नाम से मशहूर आलोकनाथ (Aloknath) पर 2018 में हुए मीटू मूवमेंट के दौरान कई महिलाओं ने रेप और सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोप लगाए. इनमें से एक एक्ट्रेस संध्या मृदुल (Sandhya Mridul) भी हैं जिन्होंने स्वाभिमान और कोशिश जैसे टीवी सीरियलों में आलोकनाथ के साथ काम किया. यहां तक कि इन सीरियलों में उन्होंने आलोकनाथ की बेटी का किरदार भी निभाया.

संध्या के मुताबिक, वो इस बात से बेहद ख़ुश थीं कि उन्हें आलोकनाथ जैसे बड़े एक्टर के साथ काम करने का मौका मिल रहा है क्योंकि वह उनकी फैन थीं. शो की शूटिंग कोडईकनाल में शुरू हुई और धीरे-धीरे आलोकनाथ की असलियत संध्या के सामने आती गई. उन्हें आलोकनाथ की बिलकुल दूसरी छवि दिखी जिसमें वो शराब के नशे में धुत्त और कई बड़े कारनामे करते दिखे. 

कमरे में जबरन घुसने लग गए आलोकनाथ

संध्या ने मीटू मूवमेंट के दौरान सोशल मीडिया पर लंबी चौड़ी पोस्ट लिखकर आलोकनाथ की पोल खोल दी थी. उन्होंने बताया कि जब शो की शूटिंग शुरू हुई तो वो आलोकनाथ के बिहेवियर से बहुत परेशान हो गईं. संध्या ने अपनी आपबीती बताते हुए लिखा था, एक दिन जब शूटिंग खत्म होने के बाद कास्ट और क्रू का डिनर ख़त्म हुआ तो आलोकनाथ ने उनके होटल रूम में जबरदस्ती घुसने की कोशिश की और उनसे कहने लगे, मैं तुम्हें पाना चाहता हूं, तुम मेरी हो.संध्या ने जैसे-तैसे आलोकनाथ को वहां से रवाना किया और उसके बाद अपने होटल के कमरे के डोर को लॉक करके रहने लगीं. मगर आलोकनाथ अपनी हरकतों से बाज़ नहीं आए और उन्होंने संध्या को उनके होटल रूम के लैंडलाइन नंबर पर कॉल करना शुरू कर दिया. इसके बाद संध्या ने क्रू की एक हेयरड्रेसर को अपने साथ रूम में शिफ्ट करवा लिया ताकि आलोकनाथ उन्हें परेशान न कर पायें. इसके बाद आलोकनाथ ने उनके सामने ये बात कबूली कि ज्यादा शराब पीने की वजह से उनकी लाइफ और फॅमिली दोनों तबाह हो गई हैं और उन्होंने संध्या से ये वादा किया कि वो थेरेपी लेंगे ताकि अपनी इस आदत से छुटकारा पा सकें. 

फिल्ममेकर ने लगाए थे रेप के आरोप

संध्या ने अपनी पोस्ट में प्रोड्यूसर और फिल्ममेकर विनता नंदा को भी सपोर्ट किया था. एक्ट्रेस ने लिखा था,मैं जानती हूं आपने जो अपनी पोस्ट में लिखा है, वो सच है. मैं भी इस दौर से गुजर चुकी हूं. आपका टाइम आ गया है सर (आलोकनाथ). दरअसल, विनता ने आलोकनाथ पर रेप का आरोप लगाया था जिससे पूरे बॉलीवुड में हड़कंप मच गया था.

Kavita Rajput
Published by Kavita Rajput

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026