Rashmi Desai के एक्स-हस्बैंड को हुआ दोबारा प्यार, शादी टूटने के 9 साल बाद इस एक्ट्रेस से की सगाई

नंदीश के लिए कविता बैनर्जी से सगाई इसलिए खास है क्योंकि उनकी पहली शादी टूट गई थी. नंदीश ने पहली शादी टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई से की थी

Published by Kavita Rajput

Nandish Sandhu engagement: एक्टर नंदीश संधू (Nandish Sandhu) को दोबारा प्यार मिल गया है. एक्टर ने एक्ट्रेस कविता बैनर्जी से सगाई कर ली है. नंदीश ने कविता के साथ अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें दोनों एंगेजमेंट दिखा रहे हैं. नंदीश ने इसके अलावा भी कई फोटोज  शेयर हैं जिनमें दोनों रोमांटिक पोज़ देते नज़र आ रहे हैं. इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए नंदीश ने लिखा, हाय पार्टनर. इसके साथ एक्टर ने रिंग के इमोजी भी शेयर किए हैं. 

A post shared by NANDISH SINGH SANDHU (@nandishsandhu)

Related Post

रश्मि देसाई से हुई थी पहली शादी
नंदीश के लिए कविता से सगाई इसलिए खास है क्योंकि उनकी पहली शादी टूट गई थी. नंदीश ने पहली शादी टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई से की थी. दोनों ने सीरियल उतरन में साथ काम किया था. इसी दौरान इन्हें प्यार हो गया था. कुछ समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद इन्होंने 2012 में शादी कर ली थी. शादी के दो साल बाद ही इनके रिश्ते में दरार आ गई और 2014 में इनके तलाक की खबरें ज़ोर पकड़ने लगीं. आख़िरकार 2016 में इन्होंने आपसी सहमति से तलाक ले लिया था. इस दौरान रश्मि ने नंदीश पर घरेलू हिंसा के आरोप लगाए थे. साथ ही नंदीश के कैरेक्टर पर भी सवाल उठाए थे और ये भी कहा था कि उनके कई लड़कियों से संबंध थे.  

नंदीश का करियर 
करियर की बात करें तो नंदीश ने 2006 में श्श्श…कोई है से अपने टीवी करियर की शुरुआत की थी, इसके बाद वह हम लड़कियां और उतरन जैसी शोज से पॉपुलर हो गए. फिल्म सुपर 30 में उन्हें ऋतिक रोशन के भाई के किरदार में भी देखा गया था. 

Kavita Rajput

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026