शादीशुदा Kumar Sanu संग लिव इन पर बोलीं कुनिका, कहा-नहीं टिका मगर ये वन नाइट स्टेंड…

Kunickaa Sadanand: बिग बॉस 19 में अपनी लाइफ पर खुलकर बात कर रहीं कुनिका सदानंद का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुनिका वन नाइट स्टैंड पर बात करती दिखाई दे रही हैं।

Published by Prachi Tandon

90 के दशक की पॉपुलर एक्ट्रेस कुनिका सदानंद इन दिनों सलमान खान होस्टेड रिएलिटी शो बिग बॉस में हैं और खूब सुर्खियों का हिस्सा बनी हुई हैं। कुनिका शो में अपने मुद्दों पर स्टैंड लेती हैं, जिसकी वजह से उनकी कई लोगों से तू-तू-मैं-मैं भी हो जाती है। 

बिग बॉस में अभी तक सलमान खान उनके साथ खड़े नजर आ रहे हैं। वीकेंड के वार पर भी सलमान ने कुनिका को स्पोर्ट किया और इतना ही नहीं, उनके बेटे ने आकर अपनी मां के स्ट्रगल के बारे में भी बताया। इन्हीं सब के बीच कुनिका का पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जिसमें वह कुमार सानू संग रिश्ते पर बात करती दिखाई दे रही हैं। 

वन नाइट स्टैंड पर कुनिका ने कही ये बात

कुनिका सदानंद का यह पुराना इंटरव्यू है और इसमें वह आजकल के रिलेशनशिप्स से लेकर कुमार सानू संग अपने रिश्ते पर बात करती दिखाई दे रही हैं। हालांकि, वीडियो में कुनिका ने कहीं भी कुमार सानू का नाम लेती नहीं दिख रही हैं। कुनिका कहती हैं, मैंने कभी कोई रिश्ता वन नाइट स्टैंड या फ्लिंग की तरह नहीं देखा है। मेरे जितने भी रिश्ते रहे हैं मैं उनमें अपना फ्यूचर देखती और ड्रीम करती हूं। मुझे यह वन नाइट स्टैंड, फ्रेंड्स विद बेनिफिट्स और सिचुएशनशिप नहीं समझ आता है। क्योंकि, आप इसमें खुद को झोक रहे हैं। मैं अपनी बॉडी, अपने मन और दिल को रिस्पेस्ट करती हूं कि उसका इस तरह मिसयूज नहीं कर सकती हूं। 

कैसा था कुमार सानू के साथ रिश्ता?

Related Post

A post shared by Pinkvilla (@pinkvilla)

वीडियो में कुनिका आगे कहती दिखती हैं, दुखद है नहीं चला, लेकिन जितने दिन भी चला वह अच्छी यादें देकर गया। मैं उन यादों के सहारे जी सकती हूं। शादी के बाद उन्हें लगा होगा यह लड़की दोबारा चाहिए। हो सकता है उन्होंने आखिरी बार मौका दिया हो लेकिन, एकसाल बाद उन्होंने शादी कर ली थी। 

कुनिका सदानंद की फिल्में

सीनियर एक्ट्रेस कुनिका सदानंद के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। इन फिल्मों में हम साथ-साथ हैं, गुमराह, भोरी, बंद दरवाजा, हॉट मनी, प्यार किया तो डरना क्या, बेटा, खून का सिंदूर शामिल हैं। अब एक्ट्रेस लंबे समय से सिल्वर स्क्रीन से दूर हैं और वकालत कर रही हैं। 

Prachi Tandon
Published by Prachi Tandon

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026