Home > मनोरंजन > टीवी > सामने आ गई कृति‍का कामरा और गौरव कपूर की शादी की तारीख, इस दिन आएगी बारात

सामने आ गई कृति‍का कामरा और गौरव कपूर की शादी की तारीख, इस दिन आएगी बारात

Kritika Kamra Gaurav Kapur Wedding: कृति‍का कामरा और गौरव कपूर जल्द ही मुंबई में एक निजी संडाउनर समारोह में शादी करेंगे और उसके बाद भव्य रिसेप्शन आयोजित होगा.

By: sanskritij jaipuria | Published: February 20, 2026 7:13:36 PM IST



Kritika Kamra Gaurav Kapur Wedding: टेलीविजन और फिल्मों की जानी-मानी एक्ट्रेस कृति‍का कामरा और टेलीविजन प्रजेंटर गौरव कपूर जल्द ही मुंबई में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. उनके करीबी सूत्रों के अनुसार, ये शादी 11 मार्च, 2026 को होने वाली है. शादी की रस्म एक निजी समारोह में होगी, जिसमें केवल परिवार और करीबी दोस्त शामिल होंगे.

शादी का मेन समारोह गौरव कपूर के मुंबई स्थित घर में होने की संभावना है. इस दौरान जोड़े की शादी का औपचारिक रूप एक साइनिंग सेरेमनी के माध्यम से पूरा किया जाएगा.

समारोह के बाद रिसेप्शन

जहां शादी का कार्यक्रम छोटा और निजी होगा, वहीं अगले दिन यानी 12 मार्च को एक भव्य रिसेप्शन रखा गया है. कृति‍का और गौरव ने पारंपरिक भव्य शादी के बजाय पर्सनल जश्न मनाने का फैसला किया है, जिसमें बस परिवार के लोग शामिल होंगे.

संडाउनर समारोह की विशेषताएं

शादी का निजी समारोह संडाउनर स्टाइल में होगा. सूत्रों के अनुसार, समारोह का थीम गोल्डन कलर टोन में होगा, जो वातावरण को उत्सवमय और शानदार बनाएगा. ये समारोह दक्षिण मुंबई के पुराने कॉलोनियल/विक्टोरियन स्टाइल स्थल पर आयोजित किया जाएगा.

स्रोत ने कहा, थीम गोल्डन कलर्स का है क्योंकि ये संडाउनर इवेंट है डेकोरेशन भी गोल्डन टोन में होगा. शादी के बाद की जश्न की तैयारी भी इसी स्थान पर की गई है.

शादी की तैयारी में व्यस्त कपल

वहीं, कृति‍का और गौरव अपने पेशेवर कामों को पूरा करके पूरी तरह से शादी की तैयारियों में जुटे हैं. एक सूत्र ने बताया, दोनों अपने काम के प्रति बेहद समर्पित हैं, इसलिए उन्होंने पहले अपनी सभी जिम्मेदारियों को निपटाना जरूरी समझा. वे इस खास समय को जल्दबाजी में नहीं बिताना चाहते.

 

 

Advertisement