बिल गेट्स का TV डेब्यू! ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में Smriti Irani से बोले– ‘जय श्री कृष्णा’

बिल गेट्स पहली बार इंडियन टीवी शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में नजर आएंगे. प्रोमो में तुलसी से बोले– ‘जय श्री कृष्णा’.

Published by Kavita Rajput

टीवी सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में जल्द ही दर्शकों को एक बड़ा सरप्राइज देखने को मिलने वाला है. दरअसल, इस टीवी सीरियल में बिलेनियर बिल गेट्स (Bill Gates) कैमियो रोल में नजर आएंगे. हाल ही में जारी हुए टीवी सीरियल के प्रोमो में बिल गेट्स और स्मृति ईरानी (Smriti Irani) नजर आए हैं. हिंदी टीवी सीरियल्स की दुनिया में ये कोलैब काफी चौंकाने वाला माना जा रहा है, वहीं इस एपिसोड़ को लेकर दर्शकों के मन में भी बहुत उत्सुकता है. आइए जानते हैं क्या दिखा अपकमिंग एपिसोड के प्रोमो में…

A post shared by StarPlus (@starplus)

Related Post

बिल गेट्स ने कहा जय श्री कृष्णा 
इन्स्टाग्राम पर शेयर किये गए प्रोमो में तुलसी का किरदार नजर आता है जिसे स्मृति ईरानी निभा रहीं हैं. तुलसी वीडियो कॉल पर बिल गेट्स से बात करती नजर आती हैं. इस दौरान वे बिल गेट्स से कहती हैं- ‘जय श्री कृष्णा’. जिसके जवाब में बिल गेट्स कहते हैं, ‘नमस्ते तुलसी जी, जय श्री कृष्णा’. बात को आगे बढ़ाते हुए तुलसी कहती हैं कि, ‘बहुत अच्छा लगा ये जानके कि आप सीधे अमेरिका से मेरे परिवार से जुड़ रहे हैं. आपका हम सब बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं’. इस  सरप्राइजिंग कोलैब पर एकता कपूर ने भी अपनी चुप्पी तोड़ी है. एकता कपूर ने कहा है कि- ‘ये बहुत मजेदार है’.


हिट इंटरनेशनल टीवी शो में नजर आ चुके हैं गेट्स 
ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब बिल गेट्स किसी टीवी शो में नजर आ रहे हों. इससे पहले भी वे कई चर्चित इंटरनेशनल टीवी शो में नजर आ चुके हैं जिनमें – Frasier, The Big Bang Theory, और Silicon Valley जैसे शो शामिल हैं. हालांकि, यह बिल गेट्स का इंडियन टीवी सीरियल में पहला अपीयरेंस होने वाला है. अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो देखकर दर्शकों के मन में भी इस बात की उत्सुकता है कि आने वाले एपिसोड की स्टोरी लाइन क्या रहने वाली है.

Kavita Rajput

Recent Posts

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026

India-US Relations: जंग के बीच भारत को बड़ी राहत! अमेरिका ने दे दी छूट; अब इस देश से आएगा तेल

Russian Oil: इजराइल ईरान के बीच चल रही वॉर के कारण लगातार अन्य देशों को…

March 6, 2026

Fighter Jet Crash: पहले रडार से गायब, फिर मिला मलबा! भारतीय वायुसेना का सुखोई फाइटर जेट क्रैश

Fighter Jet Crash: इंडियन एयर फ़ोर्स की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान के…

March 6, 2026