Bigg Boss 19: ‘गप्पू’ Tanya Mittal का असली चेहरा रिवील, मृदुल ने अशनूर के साथ कर दीं हदें पार!

Bigg Boss 19 के लेटेस्ट एपिसोड में तान्या मित्तल के चेहरे से पर्दा उठता दिखाई दिया है. जहां एक तरफ बड़े-बड़े दावे करने वालीं तान्या और नीलम का झगड़ा देखने को मिलता है. वहीं, दूसरी तरफ मृदुल मजाक-मजाक में अपनी हदें क्रॉस कर जाते हैं.

Published by Prachi Tandon

Bigg Boss 19 Latest Episode Updates: बिग बॉस 19 में हर दिन नया बवाल और धमाल देखने को मिल रहा है. जैसे-जैसे दिन बीत रहे हैं बिग बॉस के सभी कंटेस्टेंट्स के चेहरों से नकाब भी उतरता जा रहा है. जहां अभी तक तान्या मित्तल अपनी गप्पबाजी से लोगों का ध्यान खींच रही थीं, वहीं अब उनका गेम प्लान भी रिवील होता नजर आ रहा है. तान्या मित्तल पहले बातों ही बातों में लोगों के बीच आग लगाती थीं. लेकिन, उन्होंने अब यह खुलेआम करना शुरू कर दिया है. 

बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में तान्या मित्तल पहले फरहाना और नीलम-नेहल बैठकर बातें करती नजर आती हैं. तान्या जैसे बात करके निकलती हैं, तो अमाल कहते हैं कि उसे फरहाना के साथ बात नहीं करनी चाहिए. लेकिन, तान्या अमाल की बात को सुनकर भी अनसुना कर देती हैं. 

नीलम और तान्या की दोस्ती में आई दरार!

लेटेस्ट एपिसोड में कई लोगों के बीच लड़ाईयां भी होती हैं. लेकिन, ट्विस्ट तब आता है जब नीलम और तान्या की दोस्ती पर दरार आती है. नीलम अपनी दोस्त तान्या से कहती हैं कि उन्हें क्या-क्या शिकायते हैं. तान्या अपनी दोस्त नीलम को समझने की जगह यह कहती हैं कि आज से हमारी भी दोस्ती खत्म. यह सुनकर नीलम गुस्सा और इमोशनल हो जाती हैं, जिसके बाद पूरा घर तान्या मित्तल के खिलाफ खड़ा हो जाता है. इतना ही नहीं, तान्या मित्तल को तरह-तरह की बातें भी सुनाते हैं औऱ उनसे जवाब भी मांगते हैं, जिसके बाद वह रोने लग जाती हैं. 

तान्या ने फरहाना और नेहल के बीच लगाई आग

तान्या अपनी बातचीत में नेहल को लेकर काफी कुछ बोलती हैं, जिसके बाद दोनों के बीच पहले से आई खटास और गहरी हो जाती है. वहीं, जब नीलम और तान्या के बीच गहमागहमी होती है और पूरा घर तान्या के खिलाफ हो जाता है तब नीलम और फरहाना के बीच भी बहस हो जाती है. जहां नेहल अपना स्टैंड क्लियर करती हैं और फरहाना से कहती हैं कि उन्होंने कुछ गलत नहीं बोला है. फिर जब नेहल का गुस्सा पीक पर चला जाता है तो वह कहती हैं कि फरहाना फालतू का विक्टिम कार्ड खेल रही है. साथ ही कहती हैं कि यह ऑडियंस के लिए नाटक कर रही हैं. इसके बाद दोनों के बीच खूब सारी लड़ाई होती है. 

Related Post

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 19 का ‘पर्दाफाश’! सलमान खान ही नहीं, मेकर्स भी कर रहे भेदभाव; अमाल को बचाने के लिए चली चाल

मृदुल ने मजाक-मजाक में क्रॉस की हदें

मृदुल पहले अशनूर को पूल में धक्का देने का चैलेंस करते हैं. जब अशनूर कौर ऐसा कर देती हैं तो मृदुल भी उन्हें भिगाने की कोशिश में लग जाते हैं. तब वह पहले उनके पीछे पानी लेकर दौड़ते हैं फिर अशनूर के बिस्तर पर पानी डाल देते हैं. मृदुल यहां नहीं रुकते हैं, जिसपर अभिषेक बजाज उन्हें समझाते हैं. लेकिन, मृदुल किसी की बात नहीं समझते हैं. 

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 19: अपनी हरकतों से बाज नहीं आए अमाल मलिक, फरहाना भट्ट की मां पर की अभद्र टिप्पणी, कटा बवाल

Prachi Tandon
Published by Prachi Tandon

Recent Posts

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026