Bigg Boss 19: अमाल मलिक की तबीयत बिगड़ी? बिग बॉस 19 से ले सकते हैं ब्रेक!

Amaal Mallik Health Issue: सिंगर और म्यूज़िक कंपोजर अमाल मलिक के शो बिग बॉस 19 से बाहर जाने की खबरें तेज हैं. जानिए उनकी सेहत, पिता डब्बू मलिक के पोस्ट और शो में आने वाले ट्विस्ट की पूरी जानकारी.

Published by Shraddha Pandey

Daboo Malik latest Post: सिंगर और म्यूजिक कंपोज़र अमाल मलिक को लेकर सोशल मीडिया पर खबरें तेज हैं. खबरें हैं कि वे जल्द ही सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 19’ (bigg boss 19) से कुछ समय के लिए बाहर जा सकते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमाल की तबीयत ठीक नहीं है, और इसी वजह से वे कुछ दिनों का ब्रेक ले सकते हैं. हालांकि, अब तक इस बारे में न तो अमाल और न ही शो के मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक बयान आया है.

अटकलें तब और तेज हो गईं जब उनके पिता डब्बू मलिक (Daboo Mallik) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर किया. उन्होंने लिखा, “बहुत हो गया… अब बस मिलते हैं 28 अक्टूबर को… म्यूज़िक ही हमारी असली मंजिल है.” हालांकि, डब्बू मलिक ने इस पोस्ट में न अमाल का नाम लिया और न ही बिग बॉस 19 का ज़िक्र किया. लेकिन, फैंस का मानना है कि यह पोस्ट अमाल के शो छोड़ने से जुड़ा है.

Related Post

शो में आने वाला है ट्विस्ट

BB Tak नाम के एक फैन पेज ने दावा किया कि अमाल मलिक एक हफ्ते के लिए शो से बाहर जाएंगे और उसके बाद वापस लौट सकते हैं. पोस्ट में यह भी कहा गया कि उनकी गैरमौजूदगी में शो में एक “शॉकिंग एविक्शन” हो सकता है. लेकिन, उस कंटेस्टेंट को सीक्रेट रूम में भेजा जा सकता है. यानी आगे आने वाले एपिसोड्स में दर्शकों को बड़ा ट्विस्ट देखने को मिल सकता है.

अमाल का शो से बाहर जाना तय?

वहीं, BB Insider HQ नाम के एक और पेज ने भी लिखा कि उनके सूत्रों के मुताबिक अमाल का शो से बाहर जाना लगभग तय है और यह फैसला उनकी सेहत को ध्यान में रखकर लिया गया है. अब सभी की निगाहें 28 अक्टूबर पर टिकी हैं. क्या वाकई अमाल शो से बाहर जाएंगे या फिर यह सब ‘बिग बॉस’ का एक और ड्रामा है. इसका खुलासा आने वाले एपिसोड्स में होगा.

Shraddha Pandey
Published by Shraddha Pandey

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026