Bigg Boss 19: अमाल मलिक ने नेशनल टीवी पर पिता को कह दिया ‘नाकाम’, भड़के फैंस, बोले-शर्म करो

हाल ही में एक एपिसोड में अमाल की गौरव खन्ना से नेपोटिज्म टॉपिक पर जमकर डिबेट हो गई. इसमें अमाल ने हद पार करते हुए अपने पिता डब्बू मलिक को फेलियर तक कह दिया जिससे बाहर भी हल्ला मच गया.

Published by Kavita Rajput

अमाल मलिक(Amaal Mallik) बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) के सबसे विवादित कंटेस्टेंट बनते जा रहे हैं. सिंगर और म्यूजिक कंपोजर अमाल जब से शो में आए हैं तबसे लड़ाई-झगड़ों और दूसरे प्रतिभागियों पर कमेंट्स करने के कारण चर्चा में हैं. हाल ही में एक एपिसोड में अमाल की गौरव खन्ना से नेपोटिज्म टॉपिक पर जमकर डिबेट हो गई.

इस डिबेट में अमाल ने हद पार करते हुए अपने पिता डब्बू मलिक को फेलियर तक कह दिया जिससे बिग बॉस के घर ही नहीं बल्कि बाहर भी हल्ला मच गया. सोशल मीडिया पर फैंस उनके इस कमेंट की वजह से उनसे नाराज हो गए.

नेपोटिज्म की बहस में कूदे अमाल और गौरव

Related Post

दरअसल, लेटेस्ट एपिसोड में अमाल और गौरव नेपोटिज्म और इनसाइडर-आउटसाइडर जैसे टॉपिक्स पर भिड़ गए. गौरव ने कहा कि हार्ड वर्क तो युनिवर्सल है लेकिन वो लोग जिनके इंडस्ट्री में लिंक्स होते हैं, उन्हें फर्स्ट ब्रेक बाहर से इंडस्ट्री में जगह बनाने आए लोगों के मुकाबले आसानी से मिल जाता है. गौरव बोले, जहां तुम्हारा स्ट्रगल शुरू होता है, वहां हमारा एस्पिरेशन है. अमाल बोले, उसी तरीके से जैसे एक कॉमन मैन खड़ा है महबूब स्टूडियो के बाहर, मेरा भाई और माँ खड़े रहे, कोई डिफ़रेंस नहीं था.

इसके बाद गौरव ने अमाल की फैमिली लिगेसी पर बात करते हुए कहा कि उनके लिए सलमान खान से मिलना बहुत आसान है लेकिन उनके जैसे लोगों को सलमान खान से मिलने में बीस साल का वक्त लग जाता है. अमाल ने गौरव की ये बात भी ठुकरा दी और कहा कि आर्टिस्ट की कहीं न कहीं एक ही तरह की स्ट्रगल होती है. अमाल ने आगे कहा, मेरे पापा को कभी अनु मलिक का सपोर्ट मिला ही नहीं, हम रिवर्स नेपोटिज्म के प्रोडक्ट हैं सर.डब्बू मलिक फेलियर थे और मुझे इसे स्वीकारने में कोई दिक्कत नहीं है. मेरे पापा नाकाम थे.

सोशल मीडिया यूजर्स ने जताया गुस्सा

अपने पिता को नेशनल टीवी पर नाकाम कहने पर अमाल सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गए. एक यूजर ने कहा, अमाल ने अपना पॉइंट प्रूव करने के लिए अपने पिता को ही नेशनल टीवी पर फेलियर कह दिया. एक और यूजर ने लिखा, अमाल तुम बेहद घटिया हो जो अपनी सक्सेस को प्रूव करने के लिए अपने पिता को ही नाकाम बता रहे हो. ये कमेंट तुम्हारी घटिया पर्सनालिटी को एक्सपोज करता है.वहीं एक यूजर ने कहा, अमाल तुम्हें शर्म आनी चाहिए.

Kavita Rajput

Recent Posts

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026