Anupama Today Episode 31st October: अनुपमा बजाएगी ईशानी की न्यूड फोटो लीक करने वाले की बैंड, पाखी के सिर टूटेगा पहाड़

Anupama Today Episode: अनुपमा सीरियल के आज के एपिसोड में ईशानी का ब्लैकमेलर पकड़ा जाएगा, जिसके बाद अनु उसकी बुरी तरह बैंड बजाती नजर आएगी. आज के एपिसोड में पाखी पर एक बार फिर मुसीबत का पहाड़ टूटता नजर आएगा.

Published by Prachi Tandon

Anupama Serial 31st October 2025 Episode: अनुपमा सीरियल की कहानी में हर दिन नया ट्विस्ट और बवाल देखने को मिल रहा है. फिलहाल सीरियल की कहानी ईशानी और परी के इर्द-गिर्द घूम रही है. जैसे-तैसे अनुपमा अपनी मुंबई लौटने की कोशिश करती है कि तभी ईशानी के सुसाइड करने की बात उसे पता लगती है और वह वापस लौट आती है. अनुपमा (Anupama) लौटने के तुरंत बाद ही पता लगाने की कोशिश करती है कि आखिर ईशानी ने इतना बड़ा कदम उठाने की कोशिश क्यों की है. इसी के बीच उसे पता लगता है कि कोई शख्स ईशानी को न्यूड फोटोज के लिए ब्लैकमेल कर रहा था. इतना ही नहीं, अनुपमा के हाथ ईशानी की न्यूड फोटोज भी लग जाती हैं, जिन्हें देख वह हैरान-परेशान हो जाती है. 

अनुपमा बजाएगी ब्लैकमेलर की बैंड!

ईशानी की फोटोज मिलने के बाद अनुपमा (Anupama Today Episode) ब्लैकमेलर को खोजने में लग जाएगी. जैसे ही अनुपमा को ब्लैकमेलर मिलेगा वह उसका गिरेबान पकड़ेगी और जमकर मार लगाएगी. इतना ही नहीं, अनु पुलिस को भी बुला लेगी. पुलिस को देखकर ब्लैकमेलर घबरा जाएगा और हाथ-पैर जोड़ता नजर आएगा. वहीं, दूसरी तरफ इन सब बवाल के बीच ईशानी की तबीयत बिगड़ जाएगी.

पाखी पर टूटेगा मुसीबत का पहाड़

ईशानी की बिगड़ी तबीयत देखकर पाखी घबरा जाएगी. उसे डर लगेगा कि कहीं उसकी बेटी मुंह के मौत में न चली जाए. ईशानी की हालत देखकर पाखी, परी और बा जमकर आंसू बहाएंगे. वहीं, दूसरी तरफ राजा और परी के बीच दूरियां बढ़ती जाएंगी. बवाल खत्म नहीं होगा और परी भी ससुराल जाने से मना कर देगी. 

Related Post

ये भी पढ़ें: सालों बाद सामने आईं ‘दयाबेन’, 2 बच्चों की बन चुकीं मां, एक्टिंग छोड़ आध्यात्म के रास्ते पर चल पड़ीं!

गौतम को प्रपोज करेगी माही

अनुपमा सीरियल (Anupama Serial Story) में माही का किरदार हर दिन अलग ही रूप लेता जा रहा है. माही जहां एक तरफ पहले प्रेम के पीछे हाथ धोकर पड़ी थी. अब वह गौतम के साथ शादी के सपने सजाती नजर आ रही है. वह जाकर गौतम को प्रपोज भी कर देती है और कहती है कि वह उसके बच्चे की कस्टडी लेने में मदद करेगी. जहां गौतम पहले तो माही का प्रपोजल सुनकर हैरान हो जाता है, फिर उसके दिमाग में भी खुराफात पकने लगती है. 

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 19: तान्या मित्तल ने अश्नूर को कहा-हाथी और मोटी, कुनिका ने टास्क के दौरान की बदसलूकी

Prachi Tandon

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026